सिक्स हिटर वैभव सूर्यवंशी पर होगी रिसर्च, वैभव मॉडल को केस स्टडी में शामिल करेगा IIM इंदौर
Aman Vaishnav | Jun 02, 2026, 09:58 IST
iim indore study vaibhav suryavanshi
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 72 छक्के लगाए। राजस्थान रॉयल्स के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर अब स्टडी होगी। बता दें कि IIM इंदौर वैभव सूर्यवंशी को अपनी एक खास केस स्टडी में शामिल करने जा रहा है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- आईपीएल 2026 के धाकड़ बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर अब स्टडी होगी।
- IIM इंदौर वैभव सूर्यवंशी को अपनी एक खास केस स्टडी में शामिल करने जा रहा है।
- इस स्टडी को वैभव मॉडल नाम दिया गया है। इसमें इतनी छोटी उम्र में बड़ी सफलता का फॉर्मूला ढूंढेंगे।
- राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव ने इस सीजन सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाए हैं।
- स्टडी में ये भी शामिल है कि सोशल मीडिया के दबाव से टैलेंट को कैसे बचाकर रखा जाए।
de1d764f-7a2
IIM क्यों कर रहा स्टडी?
अब उनकी इसी कामयाबी को IIM इंदौर डिकोड करने जा रहा है। संस्थान वैभव मॉडल नाम से देश की पहली मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी तैयार कर रहा है।
IIM के डायरेक्टर प्रो. हिमांशु रॉय ने बताया कि यह स्टडी सिर्फ वैभव के खेल तक सीमित नहीं रहेगी। इसमें यह देखा जाएगा कि इतनी कम उम्र में शानदार प्रदर्शन करने के पीछे कौन से कारण काम करते हैं।
इस स्टडी से कॉरपोरेट जगत को भी यह समझने में मदद मिलेगी कि नए टैलेंट को लंबे समय तक कैसे संभाल कर रखा जाए।
Vaibhav-Suryavanshi-of-Rajasthan-Royals-celebrates-after-scoring-a-century-during-Indian-Premier-League-match-against-Gujarat-Titans-at-Sawai-Mansingh-Stadium-Jaipur-785906
दबाव में भी नहीं खोते आपा
- कोच और मेंटर्स की मेहनत: बचपन के कोच मनीष ओझा ने वैभव को तराशा है। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स के जुबिन भरूचा ने उनकी तकनीक पर काम किया। पूर्व भारतीय कोच विक्रम राठौर भी उनके बेहतरीन बैलेंस की तारीफ करते हैं।
- 0.3 सेकंड का डिसीजन टाइम: वैभव गेंद खेलने के लिए केवल 0.3 सेकंड का समय लेते हैं। इसकी वजह से गेंदबाजों को अपनी रणनीति बदलने का मौका ही नहीं मिलता।
- राहुल द्रविड़ से जुड़ा किस्सा: जब महान क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने वैभव को थोड़ा संभलकर खेलने की सलाह दी थी, तो उन्होंने बड़े बेबाक अंदाज में कहा था कि सर गेंदबाज मुझे देखे। इससे साफ पता चलता है कि वे आउट होने के डर से पूरी तरह मुक्त होकर खेलते हैं।
4c81747b-652
डार्क साइड पर भी होगी रिसर्च
वे मानसिक थकान और उम्मीदों के बोझ तले दब जाते हैं। इसलिए इस स्टडी में टैलेंट मैनेजमेंट के उस मॉडल पर काम होगा जो खिलाड़ियों को लंबे समय तक स्टार बनाए रखने में मदद करे।
66ca5a85-150
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी के आईपीएल 2026 के आंकड़े
| रिकॉर्ड कैटेगरी | आंकड़े |
| कुल मैच (पारियां) | 16 |
| कुल रन | 776 |
| सर्वोच्च स्कोर | 103 रन |
| शतक / अर्धशतक (100/50) | 1 / 3 |
| चौके / छक्के (4s / 6s) | 63 / 72 |
| स्ट्राइक रेट | 237.31 |
| बल्लेबाजी औसत | 48.50 |
इस सीजन में जीते ये 5 बड़े अवॉर्ड्स
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन: 237.30 के सबसे खतरनाक स्ट्राइक रेट के लिए।
मोस्ट सिक्सेस अवॉर्ड: सीजन में सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाने के लिए (क्रिस गेल का 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा)।
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन: साल के सबसे बेहतरीन उभरते खिलाड़ी के रूप में।
रिकॉर्ड ब्रेकर प्लेयर: आईपीएल इतिहास में 230+ के स्ट्राइक रेट से 700 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
FAQ
- IIM इंदौर क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पर केस स्टडी क्यों कर रहा है?
IIM इंदौर यह समझना चाहता है कि महज 15 साल की छोटी उम्र में वैभव ने इतनी बड़ी सफलता कैसे हासिल की। संस्थान ‘वैभव मॉडल’ के जरिए उनकी खेल तकनीक, परिवार के त्याग, मानसिक मजबूती और मेंटर्स की भूमिका पर रिसर्च करेगा। - आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का कौन सा रिकॉर्ड तोड़ा है?
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एक सीजन में रिकॉर्ड 72 छक्के लगाए हैं। इससे पहले एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 14 साल पहले एक सीजन में 59 छक्के जड़े थे।
ये खबरें भी पढ़िए...
IPL 2026 फाइनल : RCB लगातार दूसरी बार चैम्पियन, कोहली ने बनाए शानदार 75 रन
IPL 2026 में भी चैंपियन बनी RCB, गुजरात को 5 विकेट से हराया
एमपी के लाल का कमाल: ग्वालियर के कबीर सिंह बने भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava