आईआईटी-आईआईएम ग्रेजुएट्स को फैलोशिप से पार्टी में देंगे जगह, 5 लाख रुपए तक का मिलेगा स्टायपंड
Pooja Kumari | Jan 24, 2024, 09:51 IST
आईआईटी-आईआईएम ग्रेजुएट्स को फैलोशिप से पार्टी में देंगे जगह, 5 लाख रुपए तक का मिलेगा स्टायपंड
बीजेपी हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर देती रही हैं। अब पार्टी अपने कैडर में IIT-IIM जैसे संस्थानों से पासआउट युवाओं को शामिल करने की योजना पर काम कर रही है।
BHOPAL. बीजेपी हमेशा से ही युवाओं को आगे बढ़ाने पर जोर देती आई है। ऐसे में अब पार्टी ने अपने कैडर में आईआईएम व आईआईटी जैसे संस्थानों से पासआउट युवाओं को शामिल करने की योजना पर काम कर रही है। बता दें कि बीजेपी अपनी पार्टी में ऐसे प्रोफेशनल्स की भर्ती करने जा रही है, जो राजनीति में आना चाहते हैं। इन युवाओं का किसी नेता से जुड़ाव या पार्टी के प्रचार और रैलियों में शामिल रहने की अनिवार्यता नहीं है।
पार्टी का कहना है कि उन्हें ऐसे युवा पेशेवर चाहिए जो अपनी प्रतिभा की मदद से समाज व अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दे सकें। इस प्रकार आने वाले कुछ सालों में पार्टी का नया स्वरुप गढ़ पाएगा। ऐसे युवाओं की मदद से पार्टी अलग थिंक टैंक कैडर तैयार करेगी। शुरुआती ग्रूमिंग के दौरान युवाओं को 50 हजार से 5 लाख तक का मासिक स्टायपेंड भी दिया जाएगा। ये युवा भविष्य में चुनाव लड़ने के साथ सांसद, विधायक या मंत्री बन सकेंगे।
इन युवाओं को भविष्य में पीएमओ के अलावा केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, राज्य मंत्रियों, सांसदों, विधायकों या संगठन ऑफिस में मौके मिलेंगे। यहां उनकी कार्यशैली व योगदान की समीक्षा के बाद राजनीति में सीधे एंट्री मिल सकेगी। संगठन, मार्कशीट व डाक्युमेंट्स के अलावा युवाओं की विचारधारा को भी जांचेगा। इसके लिए आरएसएस या बीजेपी के युवा या स्टूडेंट विंग की मदद से उनका ट्रैक रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके अलावा इन युवाओं के मित्र मंडली, सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट, सार्वजनिक व्यवहार, आपराधिक रिकॉर्ड आदि का सत्यापन करने के बाद ही चयन किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इसमें हर राज्य के युवाओं को पार्टी से जुड़ने का मौका दिया जाएगा।
युवाओं को दिया जाएगा 50 हजार से 5 लाख तक का स्टायपेंड
युवाओं के हर गतिविधियों पर रखी जाएगी नजर
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari