दिल्ली में महिला किसान ने कहा ''राहुल की शादी कराइए''; सोनिया गांधी ने चुटकी लेते हुए कहा- आप लड़की ढूंढो ना

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
दिल्ली में महिला किसान ने कहा ''राहुल की शादी कराइए''; सोनिया गांधी ने चुटकी लेते हुए कहा- आप लड़की ढूंढो ना

NEW DELHI. राहुल के बुलाने पर दिल्ली पहुंची महिला किसानों की सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास पर महफिल जमा हुई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले सोनीपत की महिला किसानों को दिल्ली आने का न्योता दिया था, जिसके बाद हाल ही में महिला किसानों का ग्रुप सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी से मिलने पहुंचा तो चर्चा के दौरान जमकर हंसी मजाक का दौर चला।



महिला ने सोनिया से धीरे से कहा राहुल की शादी कराईए 



सोनिया गांधी के साथ में महिला किसानों ने बैठकर खाना खाया। साथ ही महिला किसानों ने सोनिया को अपने साथ डांस भी करवाया। इसी दौरान सोनिया गांधी की बगल में बैठी एक महिला किसान ने धीरे से कहा अब राहुल की शादी कराइए। महिला किसान का राहुल की शादी की बात पर सोनिया गांधी ने भी जल्दी से जवाब दिया और कहा कि अरे आप लड़की ढूढ़ो ना। सोनिया के इतना कहते ही वहां बैठी बाकी सभी महिलाएं हंसने लगीं। इसके बाद राहुल गांधी ने भी जवाब दिया और कहा कि शादी हो जाएगी।



महिलाओं ने राहुल से उनके घर आने की इच्छा जताई थी



जुलाई में धान की रोपाई होती है। इस दौरान राहुल गांधी जब सोनीपत के एक गांव में पहुंचे तो किसान धान की रोपाई कर रहे थे तो राहुल भी उनके साथ रोपाई करवाने लगे। इस दौरान राहुल गांधी से मिलने बहुत सारी महिलाएं भी आई थीं। राहुल से मिलते समय महिलाओं ने दिल्ली में स्थित उनके घर आने की इच्छा जताई थी। तब राहुल गांधी ने उन्हें बुलाने के साथ ही दिल्ली आने का वादा किया था।



राहुल पूछने पर बोलीं- आपका प्यार अच्छा लगा



महिला किसानों का समूह जब सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचा तो राहुल गांधी ने सबसे हाल-चाल के बाद पूछा सबसे अच्छा क्या लगा। इस पर एक महिला ने कहा कि हमारे लिए आपका प्यार सबसे अच्छा लगा। इस दौरान महिलाओं के साथ उनके घरों के बच्चे भी थे। महिलाएं अपने साथ देशी घी और लस्सी के साथ घर से स्पेशल खाना भी लाई थीं।



यह खबर भी पढ़ें



दिल्ली के भारत मंडपम में पीएम मोदी आज अखिल भारतीय शिक्षा समागम का उद्घाटन करेंगे, जारी करेंगे पीएम SHRI स्कीम की पहली किश्त



मां ने सारा खाना बनाना सीखा हैः प्रियंका



दिल्ली पहुंची एक महिला किसान ने प्रियंका गांधी से सवाल किया कि आपकी मां बचपन में आपके खाने के लिए क्या-क्या बनाती थीं? इस सवाल पर प्रियंका ने बताया कि मां ने सभी तरह का खाना बनाना सीखा हुआ है। मां हमें खीर बनाकर खिलाती थीं। कश्मीरी ब्राह्मणों में प्याज और लहसुन नहीं डालते हैं। इसको कसून कहते हैं। दही को सरसों के तेल में डालकर उसे गरम करते हैं और सारा मसाला उसी में डालते हैं।


सोनिया गांधी ने कहा आप लड़की ढूंढो सोनिया गांधी ने चुटकी ली राहुल की शादी कराइए महिला किसान दिल्ली Sonia Gandhi said you find a girl Sonia Gandhi quipped get Rahul married women farmer Delhi