E-Pay Tax सर्विस अपडेट, इन बैंक से ही भर सकेंगे इनकम टैक्स

Rohit Sahu | Mar 07, 2025, 16:34 IST
Share
Income tax e pay
Income tax e pay

आयकर विभाग ने करदाताओं की सुविधा के लिए e-Filing पोर्टल पर e-Pay Tax सेवा के तहत बैंकों की सूची अपडेट की है। इन बैंकों के अलावा दूसरी बैंक से पेमेंट नहीं होगी।

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने करदाताओं की सुविधा के लिए e-Filing पोर्टल पर e-Pay Tax सेवा को अपडेट किया है। अब 30 बैंक इस सुविधा के तहत अधिकृत हैं, जिनमें नए बैंक शामिल किए गए हैं और कुछ मौजूदा बैंकों को माइग्रेट किया गया है। इससे करदाताओं को टैक्स भुगतान के अधिक विकल्प मिलेंगे और प्रक्रिया पहले से अधिक सुविधाजनक होगी।

ई-फाइलिंग क्या होती है?

ई-फाइलिंग का अर्थ है ऑनलाइन माध्यम से टैक्स रिटर्न भरना। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए टैक्सपेयर्स को PAN-आधारित लॉगिन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होती है। ऑनलाइन टैक्स पेमेंट के लिए NEFT/RTGS किसी भी बैंक से किया जा सकता है। इसके अलावा Net Banking, Debit Card, Credit Card और UPI के जरिए भी पेमेंट कर सकते हैं।

e-Filing पोर्टल पर टैक्स पेमेंट के लिए बैंक

क्रम संख्याबैंक का नाम
1एक्सिस बैंक
2बन्धन बैंक
3बैंक ऑफ बड़ौदा
4बैंक ऑफ इंडिया
5बैंक ऑफ महाराष्ट्र
6केनरा बैंक
7सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
8सिटी यूनियन बैंक
9डीसीबी बैंक
10धनलक्ष्मी बैंक
11फेडरल बैंक
12एचडीएफसी बैंक
13आईसीआईसीआई बैंक
14आईडीबीआई बैंक
15आईडीएफसी फर्स्ट बैंक
16इंडियन बैंक
17इंडियन ओवरसीज बैंक
18इंडसइंड बैंक
19जम्मू एंड कश्मीर बैंक
20कर्नाटक बैंक
21करूर वैश्य बैंक
22कोटक महिंद्रा बैंक
23पंजाब एंड सिंध बैंक
24पंजाब नेशनल बैंक
25आरबीएल बैंक
26साउथ इंडियन बैंक
27स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
28तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक लिमिटेड
29यूको बैंक
30यूनियन बैंक ऑफ इंडिया

चालान (CRN) जनरेट करना अनिवार्य

e-Filing पोर्टल पर e-Pay Tax सेवा के तहत चालान (CRN) जनरेट करना आवश्यक है। प्रत्येक चालान के लिए एक यूनिक Challan Reference Number (CRN) जारी किया जाएगा, जिससे पेमेंट ट्रैक करना आसान होगा।

अन्य बैंकों से टैक्स भुगतान कैसे करें?

यदि आपका बैंक अधिकृत बैंकों की सूची में नहीं है, तो आप टैक्स भुगतान के लिए NEFT/RTGS या पेमेंट गेटवे का उपयोग कर सकते हैं। फिलहाल यह सुविधा बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, फेडरल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक और कोटक बैंक द्वारा दी जा रही है।

कौन CRN जनरेट कर सकता है?

कोई भी टैक्सपेयर, टैक्स डिडक्टर या टैक्स कलेक्टर, जिसे डायरेक्ट टैक्स जमा करना हो, वह e-Pay Tax सेवा का उपयोग कर सकता है। चालान Pre-login और Post-login दोनों मोड में जनरेट किया जा सकता है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इनकम टैक्स के पोर्टल
  • Income tax
  • इनकम टैक्स
  • बैंक
  • इनकम टैक्स पोर्टल
  • इनकम टैक्स न्यूज
  • Income Tax Act
  • tax payer
  • इनकम टैक्स रिटर्न फाइल
  • टैक्स पेमेंट की लिमिट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती