एक लाख लोगों को नेता बनाने का टारगेट... वन नेशन-वन इलेक्शन और यूसीसी पर जानें क्या बोले PM मोदी
Deeksha Nandini Mehra | Aug 15, 2024, 12:38 IST
PM Modi भाषण की बड़ी बातें...
पीएम मोदी ( PM Narendra Modi) ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले पर झंडा फहराया। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्र को सम्बोधित किया। आइए जानते हैं उनके भाषण की बड़ी बातें
Independence Day 2024 PM Modi Speech : आज देश को आजादी मिले 77 साल पूरे हो चुके हैं। पीएम मोदी ( PM Narendra Modi) ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के लाल किले (Red Fort ) पर झंडा फहराया। इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्र को सम्बोधित किया।
पीएम मोदी ने इस साल 98 मिनट लंबा भाषण दिया है। 2014 में उनका संबोधन 65 मिनट का था जबकि 2017 में वें 56 मिनट बोले थे। इसके अलावा बाकी सभी संबोधन में उनके भाषण की अवधि 80 से 90 मिनट के बीच रही है।
आइये जानते हैं पीएम मोदी के 98 मिनट लंबे भाषण की बड़ी बातें...
पीएम मोदी ने घोषणा करते हुए कहा कि अगले पांच साल में भारत में मेडिकल कॉलेजों में 75 हजार नई सीटें बनाई जाएंगी। विकसित भारत 2047 भी 'स्वस्थ भारत' होना चाहिए और इसके लिए हमने राष्ट्रीय पोषण मिशन (National Nutrition Mission) शुरू किया है।
देश का बहुत बड़ा वर्ग मानता है और उसमें सच्चाई भी है कि जिस सिविल कोड को लेकर हम जी रहे हैं, वो कम्युनल सिविल कोड है। भेदभाव करने वाला सिविल कोड है। संविधान बनाने वालों का सपना पूरा करना हम सब की जिम्मेदारी है। मैं मानता हूं कि इस गंभीर विषय पर देश में चर्चा हो। हर कोई अपने विचार लेकर आए। जो कानून धर्म के आधार पर देश को बांटते हैं और ऊंच-नीच का कारण बन जाते हैं, ऐसे कानूनों का आधुनिक समाज में कोई काम नहीं. समय की मांग है कि देश में सेक्युलर सिविल कोड हो।
पीएम मोदी ने कहा कि हमारे पूर्वज सिर्फ 40 करोड़ थे, उन्होंने गुलामी की जंजीरों को तोड़ा था। हमारी रगों में भी हमारे पूर्वजों का ही खून बह रहा है। अगर 40 करोड़ गुलामी की बेड़ियाों को तोड़ सकते हैं, तो 140 करोड़ नागरिक अगर संकल्प लेकर चल पड़ें, तो चुनौतियां कितनी बड़ी क्यों न हो, हर चुनौती को पार करते हुए हम समृद्ध भारत बना सकते हैं। हम 2047 विकसित भारत का संकल्प प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश के एक लाख युवाओं को राजनीति में आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि, ऐसे युवा राजनीतिक पार्टियों को ज्वाइन करें जिनके परिवार में कोई राजनीति में न रहा हो। वे किसी भी पार्टी की सदस्यता लें लेकिन राजनीति में आए।
PM मोदी ने अपने भाषण में कहा परिवारवाद और जातिवाद से भारत के लोकतंत्र को बहुत नुकसान कर रहा है। देश की राजनीति को हमें इससे मुक्ति दिलानी होगी। नए मिशन के तहत हम जल्द से जल्द देश में राजनीतिक जीवन में जनप्रतिनिधि के रूप में ऐसे नौजवानों को आगे लाना चाहते हैं जिनके परिवार में किसी का भी कोई राजनीतिक बैकग्राउंड ना हो। किसी भी पीढ़ी में ना रहे हों। ऐसे होनहार नौजवानों को आगे लाया जाएगा। ये फ्रेश ब्लड होगा।
देश में बार-बार चुनाव होने की प्रकर्ति को रोक रहें हैं। इसके लिए सभी राजनैतिक पार्टियां एकजुट होकर आगे आएं।
बांग्लादेश हमारा पड़ोसी देश है। वहां के जैसे हालात है तो चिंता होना स्वभाविक है। हिन्दू अल्पसंख्यों की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। भारत हमेशा चाहता है कि पड़ोसी देश शान्ति के मार्ग पर चलें।
PM मोदी ने लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि, हिंदुस्तान का सपना है कि 2036 में जो ओलंपिक हो, वह हिंदुस्तान की धरती पर हो। उसके लिए हम।
पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई ईमानदारी के साथ जारी रखने की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि हमारा हर देशवासी भ्रष्टाचार के दीमक से परेशान रहा है, इसलिए हमने व्यापक रूप से भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग छेड़ी है। भ्रष्टाचार के खिलाफ मेरी लड़ाई ईमानदारी के साथ जारी रहेगी, तीव्र गति से जारी रहेगी और भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई जरूर होगी।
लाल किले से पीएम मोदी ने कहा, मैं लाल किले की प्रचीर से अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहा हूँ। इसे राज्य सरकारों को भी गंभीरता से सोचना होगा। राक्षसी कृत्य करने वाले लोगों को जल्द से जल्द सजा हो, वो समाज में विश्वास पैदा करने के लिए जरूरी है। समय की मांग है कि ऐसे पाप करने वालों को मिलने वाली सजा की भी चर्चा हो। ताकि ऐसी राक्षसी मनोवृत्ति रखने वालों में डर पैदा हो सके।
पीएम मोदी ने इस साल 98 मिनट लंबा भाषण दिया है। 2014 में उनका संबोधन 65 मिनट का था जबकि 2017 में वें 56 मिनट बोले थे। इसके अलावा बाकी सभी संबोधन में उनके भाषण की अवधि 80 से 90 मिनट के बीच रही है।
आइये जानते हैं पीएम मोदी के 98 मिनट लंबे भाषण की बड़ी बातें...
1. मेडिकल कॉलेजों में 75 हजार नई सीटें
2 . देश को सेक्युलर सिविल कोड की जरूरत
PM मोदी ने लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि, "हमने Communal Civil Code में 75 साल गुजारे हैं... अब हमें सेक्युलर सिविल कोड में जाना होगा।"#CivilCode #CommunalCivilCode #PMModi #NaredraModi #IndependenceDay2024 #PMModiAtRedFort #RedFort #Delhi #TheSootr |… pic.twitter.com/51YlxE5Msc
— TheSootr (@TheSootr) August 15, 2024
3. 2047 तक विकसित भारत का संकल्प करेंगे पूरा
4. एक लाख युवाओं को दिया राजनीति में आमंत्रण
5. परिवारवाद पर बोले पीएम
6. वन नेशन- वन इलेक्शन
Independence Day 2024 | 'वन नेशन वन इलेक्शन' पर लाल किले से बोले PM मोदी।
➡️ PM ने कहा कि- "बार-बार चुनाव से देश को नुकसान हो रहा है...।"#onenation_oneelection #PMModi #NaredraModi #IndependenceDay2024 #PMModiAtRedFort #RedFort #Delhi #TheSootr | @narendramodi pic.twitter.com/NdMDy5fM7q
— TheSootr (@TheSootr) August 15, 2024
7. बांग्लादेश की हिंसा चिंताजनक
बांग्लादेश में रह रहे हिंदू और अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर लाल किले से बोले PM मोदी।#Bangladesh #BangladeshHindus #PMModi #NaredraModi #IndependenceDay2024 #PMModiAtRedFort #RedFort #Delhi #TheSootr |@narendramodi @PMOIndia pic.twitter.com/1K53v4N85k
— TheSootr (@TheSootr) August 15, 2024
8. 2036 में ओलंपिक हिंदुस्तान में होगा
PM मोदी ने लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का धन्यवाद किया।
➡️ प्रधानमंत्री मोदी बोले कि, "हिंदुस्तान का सपना है कि 2036 में जो ओलंपिक हो, वह हिंदुस्तान की धरती पर हो। उसके लिए हम..."#PMModi #NaredraModi #Olympic #IndependenceDay2024… pic.twitter.com/HaasLCoO2X
— TheSootr (@TheSootr) August 15, 2024
9. भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई
10. कोलकाता रेप मर्डर पर बोले पीएम मोदी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman