Under-19 World Cup: फाइनल में 11 फरवरी को भिड़ेंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया

Rahul Garhwal | Feb 09, 2024, 01:14 IST
Share
india vs australia
india vs australia

अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में 11 फरवरी को भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होगी। ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हरा दिया। वहीं भारत साउथ अफ्रीका को 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा था।

स्पोर्ट्स डेस्क. अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने 6वीं बार एंट्री कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 1 विकेट से जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया का सामना 11 फरवरी को भारत (India) से होगा।

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया था 180 रन का टारगेट

दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान (Pakistan) ने ऑस्ट्रेलिया को 180 रन का टारगेट दिया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए 17 रन की जरूरत थी और उसके 9 विकेट गिर चुके थे। रफ मैकमिलन और कैलम विडलर की आखिरी जोड़ी ने 17 रन बनाकर 49.1 ओवर में जीत दिला दी।

ऑस्ट्रेलिया के डिक्सन ने लगाई फिफ्टी

ऑस्ट्रेलिया ने 33 रन पर ओपनर सैम फोंस्टस का विकेट खो दिया। वे 14 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर पर हैरी डिक्सन डटे रहे और फिफ्टी लगाई। कप्तान ह्यूज वीबजेन 4 रन आउट हुए। हरदस सिंह 5 और विकेटकीपर रेयान हिक्स जीरो पर चलते बने।

48.5 ओवर में 179 पर ढेर हुआ पाकिस्तान

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी पाकिस्तान की टीम 48.5 ओवर में 179 रन पर ढेर हो गई। अवैस ने 91 बॉल पर 3 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। मिन्हास ने 61 बॉल पर 52 रन की पारी खेली। शमील हुसैन ने 17 रन बनाए। इनके अलावा कोई और पाकिस्तानी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। टॉम स्ट्रैकर ने 6 विकेट चटकाए। वे मैन ऑफ द मैच रहे।

Tags:
  • India
  • pakistan
  • Australia
  • Under-19 World Cup
  • Under-19 World Cup final
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई