सबसे अधिक अरबपतियों वाले देशों में तीसरे नंबर पर आया भारत
Sourabh Bhatnagar | Dec 10, 2024, 14:00 IST
thesootr
भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 185 हो गई है। एक साल में 42% की संपत्ति वृद्धि के साथ यह अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
भारत में अरबपतियों की संख्या बढ़कर 185 हो गई है। एक साल में 42% की संपत्ति वृद्धि के साथ यह अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है।
भारत में अरबपतियों की संख्या अब बढ़कर 185 हो गई है। इसी के सात भारत अब अरबपतियों वाले देशों में तीसरे नंबर पर आ गया है। वहीं अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर है। सालभर के भीतर, इन अरबपतियों की संपत्ति में 42% का उछाल आया है। यह जानकारी अमेरिका स्थित रेटिंग एजेंसी यूबीएस (UBS) की "बिलेनियर एंबीशन्स रिपोर्ट (Billionaire Ambitions Report)" में सामने आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दशक में भारत के अरबपतियों की संख्या चीन के बराबर हो सकती है। हालांकि, इस बीच चीन में अरबपतियों की संख्या घट रही है।
टेक सेक्टर में भी भारत के अरबपतियों की संपत्ति बढ़ी है। 2015 में यह संपत्ति 788.9 बिलियन डॉलर थी, जो 2024 में तीन गुना बढ़कर 2.4 ट्रिलियन डॉलर हो गई। जनरेटिव एआई, फिनटेक, साइबर सुरक्षा, और रोबोटिक्स में ग्रोथ इसके मुख्य कारण हैं।
माना जा रहा है कि ग्रीन टेक्नोलॉजी और रीशोरिंग इनिशिएटिव में निवेश के कारण अरबपतियों की संपत्ति 480.4 बिलियन डॉलर से बढ़कर 1.3 ट्रिलियन डॉलर हो गई है। इसके विपरीत, रियल एस्टेट सेक्टर के अरबपति चीन और अमेरिका में ब्याज दरों में वृद्धि और संपत्ति सुधार के कारण पिछड़ गए।
भारत में अरबपतियों की संख्या अब बढ़कर 185 हो गई है। इसी के सात भारत अब अरबपतियों वाले देशों में तीसरे नंबर पर आ गया है। वहीं अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर है। सालभर के भीतर, इन अरबपतियों की संपत्ति में 42% का उछाल आया है। यह जानकारी अमेरिका स्थित रेटिंग एजेंसी यूबीएस (UBS) की "बिलेनियर एंबीशन्स रिपोर्ट (Billionaire Ambitions Report)" में सामने आई है।
अरबपतियों की संख्या दोगुनी हुई
2015 के बाद से भारत में अरबपतियों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार, केवल पिछले एक साल में 32 नए अरबपति जुड़े हैं। यह बढ़ोतरी देश के मजबूत आर्थिक विकास, शहरीकरण, डिजिटल क्रांति और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में विस्तार के कारण संभव हुई है।
चीन से मुकाबला
टेक सेक्टर का योगदान
अन्य क्षेत्र
FAQ
- भारत में कितने अरबपति हैं?
भारत में वर्तमान में 185 अरबपति हैं। - भारत अरबपतियों की सूची में कौन-से स्थान पर है?
भारत तीसरे स्थान पर है, अमेरिका और चीन के बाद। - अरबपतियों की संपत्ति में कितनी वृद्धि हुई है?
साल 2024 में अरबपतियों की संपत्ति में 42% का इजाफा हुआ है। - किस सेक्टर के अरबपतियों ने सबसे अधिक संपत्ति जोड़ी?
टेक सेक्टर ने सबसे अधिक संपत्ति में वृद्धि की है। - यूबीएस रिपोर्ट क्या दर्शाती है?
यूबीएस रिपोर्ट भारत के अरबपतियों की बढ़ती संख्या और संपत्ति में वृद्धि का विश्लेषण करती है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA