कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- I.N.D.I.A. संयोजक का सवाल कौन बनेगा करोड़पति जैसा, 10-15 दिन में होगा फैसला

Rahul Garhwal | Jan 07, 2024, 24:00 IST
Share
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- I.N.D.I.A. संयोजक का सवाल कौन बनेगा करोड़पति जैसा, 10-15 दिन में होगा फैसला
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- I.N.D.I.A. संयोजक का सवाल कौन बनेगा करोड़पति जैसा, 10-15 दिन में होगा फैसला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि I.N.D.I.A. संयोजक का सवाल कौन बनेगा करोड़पति जैसा है। 10-15 दिन में फैसला होगा।

NEW DELHI. I.N.D.I.A. गठबंधन का संयोजक कौन होगा ? इस सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ये सवाल कौन बनेगा करोड़पति जैसा है। 10-15 दिनों में इंडिया गठबंधन के नेता बैठक करेंगे। इसमें सभी पदों पर नियुक्ति फाइनल कर ली जाएगी। सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार को संयोजक की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का लोगो और टैगलाइन जारी

खड़गे का पीएम मोदी पर निशाना

पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा कि मणिपुर में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई, लेकिन प्रधानमंत्री वहां नहीं गए। वे राम मंदिर साइट या बीच पर जाते हैं और फोटो सेशन कराते हैं। वे मुंबई या केरल जाते हैं, हर जगह जाते हैं, आप उनकी फोटो हर जगह देख सकते हैं। वे इस तरह फोटो खिंचवाते हैं, जैसे भगवान दर्शन दे रहे हों, लेकिन ये महापुरुष मणिपुर क्यों नहीं जाता?

'हमें सभी के समर्थन की जरूरत'

राहुल गांधी की यात्रा को लेकर खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में मणिपुर से शुरू हो रही ये यात्रा देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और बुनियादी मुद्दों को लेकर निकाली जा रही है। हमें सभी के समर्थन की जरूरत है।

ये यात्रा जन जागृति के लिए है। इस यात्रा के माध्यम से हम गरीबों और समाज के विभिन्न लोगों से जुड़ने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस के सभी नेता इसे सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाएंगे। मैं चाहूंगा कि I.N.D.I.A के नेता भी इस यात्रा से जुड़े और सफल बनाएं। उन्होंने इस यात्रा का लोगो और टैगलाइन जारी की।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • Mallikarjun Kharge
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • India coordinator
  • Nitish Kumar
  • इंडिया संजोयक
  • नीतीश कुमार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज