WhatsApp Image
क्या आपके फोन में अचानक आया Emergency Alert Message? जानें कैसे ये करेगा आपकी सिक्योरिटी
Manya Jain | Published:
indian goverment emergency alert
भारत सरकार ने नया मोबाइल डिजास्टर अलर्ट सिस्टम लॉन्च किया है। 2 मई 2026 को इसकी शुरुआत हुई। अब आपदा के समय नागरिकों को तुरंत मोबाइल पर चेतावनी और जानकारी मिल सकेगी।
Emergency Alert Message on Mobile Phone:2 मई 2026 को सुबह 11 बजे, आपके मोबाइल फोन ने अचानक एक तेज वाइब्रेशन और अजीब सी बीप के साथ एक पॉप-अप मोबाइल इमरजेंसी अलर्टमैसेज दिखाया। इस घबराने की कोई बात नहीं है।
दरअसल, भारत सरकार ने अभी हाल ही में अपनी नई मोबाइल-बेस्ड डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम (Mobile-based Disaster Communication System) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में इस सिस्टम की शुरुआत की गई। इसका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं या किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिकों तक पलक झपकते ही जानकारी पहुंचाना है।
अब तक सरकार आपदाओं की सूचना SMS के जरिए देती थी, लेकिन SMS की अपनी लिमिट हैं। नेटवर्क जाम होने पर SMS घंटों देरी से पहुंचते हैं। इसी कमी को दूर करने के लिए सेल ब्रॉडकास्ट (Cell Broadcast - CB) टेक्नोलॉजी लाई गई है।
इस पूरे सिस्टम के पीछे 'सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स' (C-DOT) द्वारा विकसित किया गया 'सचेत' (SACHET) प्लेटफॉर्म है। यह पूरी तरह से स्वदेशी टेक्नोलॉजी है।
लॉन्चिंग के दौरान दिल्ली-NCR समेत सभी राज्यों की राजधानियों में मोबाइल पर एक टेस्ट मैसेज भेजा गया। इस मैसेज का उद्देश्य सिस्टम की मजबूती को जांचना था।
![WhatsApp Image]()
मैसेज
ये भी पढ़ें...
Engineering Courses: कौन से ऑफबीट कोर्स आपको करियर की टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ाएंगे
बिना किसी फीस के ISRO Internship 2026 में सीखें एडवांस स्पेस टेक्नोलॉजी और मैपिंग स्किल्स
बस्तर में टेक्नोलॉजी का कमाल, जंगलों में फिर दिखी उड़ने वाली गिलहरी
Free MIT Courses के साथ बिना किसी फीस के सीखें टेक्नोलॉजी की नई स्किल्स
दरअसल, भारत सरकार ने अभी हाल ही में अपनी नई मोबाइल-बेस्ड डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम (Mobile-based Disaster Communication System) को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में इस सिस्टम की शुरुआत की गई। इसका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं या किसी भी आपातकालीन स्थिति में नागरिकों तक पलक झपकते ही जानकारी पहुंचाना है।
सेल ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी: SMS से कैसे है अलग?
सेल ब्रॉडकास्ट की खासियत
- यह टेक्नोलॉजी सीधे मोबाइल टावर से सिग्नल भेजती है, जिससे लाखों लोगों को एक साथ एक ही सेकंड में मैसेज मिल जाता है।
- यह सिस्टम खास-खास जगहों के लिए काम करता है। मतलब, अगर तटीय इलाकों में चक्रवात आने वाला है, तो सिर्फ वही इलाके जो प्रभावित होंगे, उनके मोबाइल फोन पर अलर्ट जाएगा।
- इसके लिए मोबाइल डेटा या कॉलिंग नेटवर्क की जरूरत नहीं होती, जैसे हम सामान्य मैसेज भेजते हैं। यह 'डेडिकेटेड चैनल' पर काम करता है, जो अलग होता है।
- यह मैसेज आपके इनबॉक्स में नहीं जाएगा, बल्कि सीधे आपकी स्क्रीन पर फ्लैश होगा। और जब तक आप 'OK' नहीं दबाते, यह स्क्रीन पर बना रहेगा।
सचेत (SACHET): भारत का स्वदेशी कवच
बॉक्स: 'सचेत' की ताकत 19+ भाषाओं में अलर्ट भेजने में सक्षम। अब तक 134 अरब से ज्यादा SMS अलर्ट भेज चुका है। कॉमन अलर्टिंग प्रोटोकॉल (CAP) पर आधारित, जिसे वैश्विक मान्यता प्राप्त है।
आपको किस तरह के अलर्ट मिलेंगी?
- प्राकृतिक आपदाएं (Natural Disasters): भूकंप, सुनामी, भारी बारिश, बिजली गिरना और लू (Heatwave) का अलर्ट।
- मानव-जनित खतरे (Man-made Hazards): गैस रिसाव, रासायनिक दुर्घटनाएं या आगजनी जैसी घटनाएं।
- निर्देश और सलाह: आपदा के दौरान सुरक्षित स्थान की जानकारी, खाली करने के आदेश (Evacuation orders) और क्या करें-क्या न करें की सूची।
आज 2 मई के टेस्ट मैसेज में क्या लिखा था?
मैसेज
भारत द्वारा स्वदेशी टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए अपने नागरिकों के लिए तुरंत आपदा चेतावनी सेवा के लिए सेल ब्रॉडकास्ट का शुभारंभ। सचेत नागरिक, सुरक्षित राष्ट्र। इस संदेश की प्राप्ति पर जनता से किसी प्रकार की कार्रवाई की अपेक्षा नहीं की जाती है। यह एक परीक्षण संदेश है।
Engineering Courses: कौन से ऑफबीट कोर्स आपको करियर की टेक्नोलॉजी में आगे बढ़ाएंगे
बिना किसी फीस के ISRO Internship 2026 में सीखें एडवांस स्पेस टेक्नोलॉजी और मैपिंग स्किल्स
बस्तर में टेक्नोलॉजी का कमाल, जंगलों में फिर दिखी उड़ने वाली गिलहरी
Free MIT Courses के साथ बिना किसी फीस के सीखें टेक्नोलॉजी की नई स्किल्स
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादी जन्म-जन्मांतर का बंधन नहीं, अब इसे अनुबंध की तरह देखा जाता है
By Mukesh Sharma
एमपी में सूबेदार और ASI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी: 655 पदों के लिए होंगे EXAM, ऐसे करें डाउनलोड
By Sandeep Kumar
एमपी शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होंगे 33 हजार 834 शिक्षक, 52 जिलों में बनेंगे सेंटर, 20 नवंबर तक मांगी लिस्ट
By Sandeep Kumar
बस्तर में अब बंदूक नहीं, खेल के मैदानों में दिखेगा युवाओं का दम, भय की जगह बढ़ रहा विश्वास : नितिन नवीन
By Umeshwari Baghel
उज्जैन के कालभैरव मंदिर में दर्शन के बदले नियम: VIP टिकट काउंटर बंद, श्रद्धालुओं के बाहर निकलने का रास्ता भी बदला
By Amresh Kushwaha
रायपुर रेल मंडल : कागजों में 18 से 20 हजार सैलरी और खाते में आ रहे महज 10 हजार, रेल कर्मचारियों ने खोला मोर्चा
By Umeshwari Baghel
खाटूश्यामजी के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब: मावे का केक और रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा दरबार, जानिए खास इंतजाम
By Jageshwar Prasad