हॉकी विश्व कप के ग्रुप स्टेज में अजेय रहा भारत, आखिरी मुकाबले में वेल्स को 4-2 से हराया

author-image
Jitendra Shrivastava
एडिट
New Update
हॉकी विश्व कप के ग्रुप स्टेज में अजेय रहा भारत, आखिरी मुकाबले में वेल्स को 4-2 से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क. एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 में ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने 19 जनवरी 2023 को वेल्स को 4-2 से हराया। टीम इंडिया इस जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही। शीर्ष पर काबिज इंग्लैंड के बराबर उसके सात अंक हैं, लेकिन गोल अंतर में टीम इंडिया पीछे रह गई। इंग्लैंड ने भारत के मुकाबले ज्यादा गोल किए। टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई। वह अंतिम-8 में जगह बनाने के लिए क्रॉसओवर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अगस्त को शाम 7 बजे से खेलेगी।



भारत को अब न्यूजीलैंड से खेलना होगा क्रासओवर



वेल्स ने आखिरी दो मिनट के लिए अपने गोली को हटा दिया। भारत ने इस मौके को भुनाया। हरमनप्रीत सिंह ने 59वें मिनट में इस टूर्नामेंट का अपना पहला गोल किया। इसके एक मिनट बाद ही मैच खत्म होने का हूटर बज गया। इस तरह भारत ने ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मैच में वेल्स के खिलाफ 4-2 से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारत ग्रुप डी में दूसरे स्थान रहा। पहले नंबर पर इंग्लैंड ने सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड ने भारत के मुकाबले ज्यादा गोल किए। भारत सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाया। उसे अब अंतिम-8 में जगह बनाने के लिए क्रॉसओवर में 22 जनवरी की शाम 7:00 बजे न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना होगा।



यह खबर भी पढ़ें






वेल्स के रूपर्ट शिपर्ले को ग्रीन कार्ड



55वें मिनट में रेफरी ने वेल्स के रूपर्ट शिपर्ले (Rupert Shipperley) को ग्रीन कार्ड दिखाया। इस समय तक स्कोर भारत के पक्ष में 3-2 है। हालांकि, अब भारत के सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की संभावना लगभग खत्म हो गई है।



इंग्लैंड ने स्पेन को 4-0 से हराया



पूल डी के एक अन्य मुकाबले में इंग्लैंड ने स्पेन को 4-0 से हराया। इंग्लैंड की ओर से रोपर फिल ने 10वें, कोंडोन डेविड ने 21वें, बंडुरक निकोलस 50वें और अंसेल लियाम ने 51वें मिनट में गोल दागे। इस जीत के बाद टीम पूल के टॉप पर है। इस पूल का आखिरी मुकाबला भारत और वेल्स के बीच खेला जा रहा है।



नीदरलैंड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, चिली को 14-0 से हराया



हॉकी वर्ल्ड कप में गुरुवार को नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना। भुवनेश्वर में नीदरलैंड ने चिली को 14-0 के अंतर से हराया। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज था। उसने साउथ अफ्रीका को 2010 के सीजन में 12-0 के अंतर से हराया था।


भारत और वेल्स का मैच वेल्स को 4-2 से हराया हॉकी विश्व कप 2023 beat Wales 4–2 India and Wales match Hockey World Cup 2023