फिर भिड़ेंगे भारत और साउथ अफ्रीका, सुपर-8 में महामुकाबला, टी20 के आंकड़े कर देंगे हैरान

22 फरवरी को टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 स्टेज का मुकाबला है। ये मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने की उम्मीद में हैं।

author-image
Aman Vaishnav
New Update
india vs south africa t20 world cup super 8 match

News in Short

  • भारत और साउथ अफ्रीका के बीच का शानदार मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा।
  • साल 2024 के फाइनल में भारत ने अफ्रीका को 7 रन से हराया था।
  • दोनों ही टीमें अपने ग्रुप स्टेज में सभी 4-4 मैच जीतकर आई हैं।
  • टी-20 इंटरनेशनल में भारत ने अफ्रीका के खिलाफ अब तक 21 मैच जीते हैं।
  • भारत की और से वरुण चक्रवर्ती ने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 9 विकेट झटके हैं।

News In Detail

क्रिकेट के मैदान पर एक बार फिर पुराने जख्म ताजा हो सकते हैं। पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल की यादें अभी भी ताजा ही हैं। आज फिर वही टीमें आमने-सामने हैं। अहमदाबाद के मैदान में ये भारत बनाम साउथ अफ्रीका का शानदार मुकाबला देखने लायक होगा। क्या साउथ अफ्रीका पिछले फाइनल की हार का बदला ले पाएगी या भारत फिर जीतेगा? आइए जानते हैं कागजों पर कौन सी टीम का पलड़ा भारी है। 

 पिछले फाइनल का रोमांचक रीमैप

साल 2024 के फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था। जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 168 रन ही बना सकी थी। भारत ने 7 रन से जीतकर 17 साल बाद खिताब जीता था।

टॉस और मैच का समय

सुपर-8 का यह तीसरा मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। शाम 6:30 बजे टॉस होगा और 7 बजे खेल शुरू हो जाएगा। अहमदाबाद की पिच पर स्पिन और पेस का अच्छा तालमेल देखने को मिल सकता है।

ग्रुप स्टेज में दोनों टीमों की स्थिति

भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने चारों मैच जीते हैं। टीम इंडिया ने पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड को हराया है। वहीं साउथ अफ्रीका ने भी ग्रुप-डी में अपने सभी 4 मैच जीते हैं। उन्होंने कनाडा, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और UAE जैसी टीमों को शिकस्त दी है।

हेड-टू-हेड आंकड़ों में कौन भारी?

भारत ने अपना पहला टी-20 मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही खेला था। 2006 में हुए उस मैच को भारत ने 6 विकेट से जीता था। अब तक दोनों के बीच कुल 35 टी-20 मुकाबले हो चुके हैं। भारत ने 21 मैच जीते हैं, जबकि अफ्रीका को 13 जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच एक मैच ड्रॉ रहा है। 

टीम इंडिया के इन सितारों पर रहेगी नजर

ईशान किशन इस वर्ल्ड कप में बल्ले से कमाल कर रहे हैं। उन्होंने 4 मैचों में 77 के बेस्ट स्कोर के साथ 176 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती विरोधी टीम के लिए काल बने हुए हैं। वरुण ने अब तक 4 मैचों में कुल 9 विकेट लिए हैं। 

साउथ अफ्रीका के मैच विनर्स की ताकत

साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान एडेन मार्करम अपनी टीम के लिए सबसे बड़ी ताकत बने हैं। मार्करम ने 4 मैचों में 178 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी लगातार विकेट चटखाकर दबाव बना रहे हैं। एनगिडी ने मात्र 3 मैचों में ही 8 विकेट हासिल किए हैं।

कैसी है नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच?

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। यहां की पिच पूरी तरह से सपाट है। इससे बल्लेबाजी करना बहुत आसान हो जाता है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद के साथ थोड़ी मदद मिल सकती है। जबकि बीच के ओवर्स में स्पिन गेंदबाजों को पिच से थोड़ी मोड़ मिल सकती है।

अहमदाबाद में अब तक 12 टी-20 इंटरनेशनल मैच हो चुके हैं। इनमें से पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 8 मैच जीते हैं। जबकि चेज करने वाली टीम ने 4 मैच जीते हैं। इस मैदान पर सबसे बड़ा टीम स्कोर 234/4 है। ये स्कोर भारत ने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। यहां की पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 190 रन है।

भारतीय टीम ने इस मैदान पर 9 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें से 7 में भारत ने जीत दर्ज की है। जबकि 2 मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए एक मैच में भारत ने 36 रन से जीत हासिल की थी।

ये खबरें भी पढ़िए...

टी-20 वर्ल्ड कप 2026, सुपर-8 : पाकिस्तान-न्यूजीलैंड मैच बारिश के कारण रद्द.

आईसीसी ने पाकिस्तान की तीन शर्तें खारिज की, खेलना होगा भारत से मैच

भोपाल की क्रिकेटर निकिता सिंह का इंडिया टीम में सिलेक्शन, T20 एशिया कप 2026 में दिखाएंगी दम

16 करोड़ खर्च कर जयपुर को मिल सकते है आईपीएल के चार मैच, स्टेडियम का सुधार कार्य जोरों पर

टी-20 इंटरनेशनल मैच एडेन मार्करम भारतीय टीम ईशान किशन भारत और साउथ अफ्रीका नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम
Advertisment