टी-20 वर्ल्ड कप 2026 : श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया, निसंका का शतक

टी20 वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन शुरू हो गया है। यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका मिलकर आयोजित कर रहे हैं। टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे।

author-image
Sandeep Kumar
एडिट
New Update
t20 world cup 2026
ऑस्ट्रेलिया को टी-20 वर्ल्ड कप में एक और हार का सामना करना पड़ा। सोमवार के तीसरे मैच में श्रीलंका ने 8 विकेट से उसे हरा दिया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की टीम इस टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई है। अब उसकी उम्मीदें जिम्बाब्वे की हार पर टिकी हैं।
पल्लेकेले स्टेडियम में ग्रुप बी के इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 181 रन पर ऑलआउट हो गई। श्रीलंका ने 182 रन का टारगेट 18 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। 
पथुम निसंका ने 52 बॉल पर नाबाद 100 रन बनाए। इस पारी में 10 चौके और 5 छक्के थे। यह इस टूर्नामेंट का पहला शतक था। कुसल मेंडिस ने 51 रन बनाए। मार्कस स्टोयनिस को 2 विकेट मिले। ऑस्ट्रेलिया से ट्रेविस हेड ने 56 और मिचेल मार्श ने 54 रन की पारी खेली। दोनों ने शतकीय साझेदारी की। जोश इंग्लिस ने 27 और ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रन बनाए। दुषन हेमंथ ने 3 विकेट झटके। दुष्मंथा चमीरा को 2 विकेट मिले।

श्रीलंका टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

टी-20 वर्ल्ड कप का 30वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पल्लेकेले स्टेडियम में हो रहा है। सोमवार को श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श की टीम में वापसी हुई है। ऑस्ट्रेलिया ने 2 ओवर में बिना नुकसान 25 रन बनाए हैं। मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड पिच पर हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद ऑस्ट्रेलिया वापसी के लिए उतरी है। श्रीलंका शानदार फॉर्म में है। उन्होंने दोनों मुकाबले जीतकर ग्रुप-B में नंबर-1 पोजिशन हासिल की। श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन और ओमान को 105 रन से हराया।

इंग्लैंड ने इटली को 24 रन से हराया

इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्डकप में इटली को 24 रनों से हराया। दरअसल कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। इंग्लिश टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन बनाए। इटली 20 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई। बेन मेनेंटी ने 60 रन बनाए।
जस्टिन मोस्का ने 43 रन की पारी खेली। दोनों ने 92 रनों की साझेदारी की। सैम करन और जैमी ओवरटन ने 3-3 विकेट लिए। इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने 22 बॉल पर नाबाद 53 रन बनाए। टॉम बैंटन ने 30, फिल सॉल्ट ने 28 और सैम करन ने 25 रन का योगदान दिया। इटली की ओर से ग्रांट स्टुअर्ट और क्रिशन कालुगामगे को 2-2 विकेट मिले।

अफगानिस्तान ने UAE को 5 विकेट से हराया

अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्डकप के 28वें मैच में UAE को 5 विकेट से हराया। यह उनकी पहली जीत थी। अफगानिस्तान ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। UAE ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 160 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य पूरा किया। अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई ने 4 विकेट लिए और 21 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के बाद अफगानिस्तान ग्रुप-डी में तीसरे नंबर पर है। UAE चौथे नंबर पर है। दोनों टीमों के 3 मैचों में 2-2 अंक हैं, लेकिन अफगानिस्तान का रन रेट बेहतर है।

भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया, सुपर-8 में पहुंचा

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 61 रनों से हराया। यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की टॉप पर है।

रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान 176 रन का टारगेट चेज करते हुए 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई। उस्मान खान ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पंड्या ने 2-2 विकेट लिए।

इससे पहले टॉस हारकर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के थे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 32 रन बनाए। सईम अयूब ने 3 विकेट लिए।

पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 176 रन का टारगेट दिया है। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन बनाए। ईशान किशन ने 40 गेंदों पर 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के थे। ईशान के अलावा, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 31 रन बनाए और तिलक वर्मा ने 25 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से सईम अयूब ने 3 विकेट लिए। कप्तान सलमान अली आगा, उस्मान तारिक और शाहीन शाह अफरीदी को एक-एक विकेट मिला।

वेस्टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से हराया

वेस्टइंडीज ने लगातार तीन जीत से सुपर-8 में जगह बनाई। रविवार को उसने नेपाल को 9 विकेट से हराया। नेपाल ने लगातार तीसरी हार के बाद सुपर-8 से बाहर होने की स्थिति बनाई। वेस्टइंडीज ने मुबंई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। नेपाल ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज ने 15.2 ओवर में 1 विकेट पर लक्ष्य पूरा कर लिया। दोनों टीमें ग्रुप-सी में हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के 24वें मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 175 रन बनाये। साउथ अफ्रीका ने कप्तान एडेन मार्करम के नाबाद 86 रन से 17.1 ओवर में मैच जीत लिया। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ग्रुप डी में 6 अंक के साथ पहले स्थान पर है।

इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हराया

इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 23वें मुकाबले में स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हरा दिया। शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड 19.4 ओवर में 152 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में इंग्लैंड ने 18.2 ओवर में 5 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया।

आयरलैंड ने ओमान को 96 रन से हराया

आयरलैंड ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के 22वें मुकाबले में ओमान को 96 रन से हराया। यह आयरलैंड की टूर्नामेंट में पहली जीत थी। मैच शनिवार को कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में हुआ। ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन यह फैसला उसके लिए नुकसानदायक रहा। आयरलैंड ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 235 रन बनाए, जो इस वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। जवाब में ओमान की टीम 18 ओवर में 139 रन पर सिमट गई। लॉर्कन टकर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अमेरिका ने नीदरलैंड को 93 रन से हराया

यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका (USA) ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली जीत दर्ज की। उसने ग्रुप ए के मैच में नीदरलैंड को 93 रन से हराया। यह टी-20 इंटरनेशनल में अमेरिका की नीदरलैंड पर पहली जीत है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शुक्रवार के तीसरे मैच में नीदरलैंड को 197 रन का टारगेट चेज करना था। नीदरलैंड की टीम 15.5 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गई।
हरमीत सिंह ने 4 विकेट, शैडली वान शाल्कविक ने 3 और मोहम्मद मोहसिन ने 2 विकेट लिए। इससे पहले, टॉस हारकर बैटिंग कर रही अमेरिकी टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन बनाए। साईतेजा मुक्कामाला ने 79 रन और कप्तान मोनांक पटेल ने 36 रन बनाए। बास डी लीडे ने 3 विकेट, जबकि लोगन वान बीक, फ्रेड क्लासन और काइल क्लीन ने एक-एक विकेट झटके।

संयुक्त अरब अमीरात ने कनाडा को 5 विकेट से हराया

UAE ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 20वें मैच में कनाडा को 5 विकेट से हराया। UAE ने ग्रुप डी में अपनी पहली जीत हासिल की। अमीरात की टीम तीसरे नंबर पर आ गई। दिल्ली में कनाडा ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। कनाडा ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए। UAE ने 151 रन का टारगेट 19.4 ओवर में 5 विकेट से चेज किया। अर्यांश शर्मा ने नाबाद 74 रन बनाए। सोहैब खान ने 51 रन बनाए। साद बिन जफर ने 3 विकेट झटके। हर्ष ठाकेर ने 50 रन बनाए। नवनीत धालीवाल ने 34 और श्रेयस मोव्वा ने 21 रन बनाए। कनाडा की ओर से जुनैद सिद्दीकी ने 5 विकेट लिए। मुहम्मद जवादुल्लाह ने एक विकेट लिया।

जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में पहला उलटफेर हुआ। जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया। यह उनकी दूसरी जीत है। 2007 में भी जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को हराया था। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 146 रन पर ऑलआउट हो गई। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

भारत ने नामीबिया को 93 रन से हराया

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मैच में नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। यह भारत की लगातार दूसरी जीत है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 9 विकेट पर 209 रन बनाए। आखिरी 4 रन बनाने में भारत ने 5 विकेट गंवा दिए।

ईशान किशन ने 61 और हार्दिक पंड्या ने 52 रन बनाए। नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरासमस ने 4 विकेट लिए। 210 रन का टारगेट चेज करने उतरी नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती ने 3, अक्षर और हार्दिक ने 2-2 विकेट लिए। नामीबिया की ओर से लौरेन स्टीनकैंप ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए।

इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराया

इटली ने टी-20 वर्ल्ड कप में पहली जीत हासिल की। टीम ने नेपाल को 10 विकेट से हराया। ग्रुप सी के इस मैच में इटली ने 124 रन का टारगेट 12.4 ओवर में बिना नुकसान के चेज किया। मोस्का ब्रदर्स ने शतकीय साझेदारी की। जस्टिन मोस्का ने नाबाद 60 और एंथोनी मोस्का ने नाबाद 62 रन बनाए।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इटली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। नेपाल 19.3 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई। नेपाल के आरिफ शेख ने सबसे ज्यादा 27 रन बनाए। दीपेंद्र सिंह ऐरी 17 रन, रोहित पौडेल 23 रन और आसिफ शेख 20 रन बनाकर आउट हुए। क्रिशन कालुगामगे ने 3 विकेट झटके। बेन मेनेंटी को 2 विकेट मिले। अली हसन, जेजे स्मट्स और जसप्रीत सिंह को एक-एक विकेट मिला।

श्रीलंका ने ओमान को 105 रन से हराया

श्रीलंकाई टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा मैच जीत लिया। उन्होंने गुरुवार को ओमान को 105 रन से हराया। यह श्रीलंका की टी-20 इंटरनेशनल में रन के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 225 रन बनाए। ओमान की टीम जवाबी पारी में 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन ही बना सकी। मोहम्मद नदीम ने 53 रन बनाए। वसीम अली ने 27 रन बनाए। दुष्मंथा चमीरा और महीश तीक्षणा ने 2-2 विकेट झटके। दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथा और कमिंडु मेंडिस ने 1-1 विकेट लिया। विनायक शुक्ला और सुफियान महमूद रन आउट हुए। श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस (61), पवन रत्नायके (60) और दासुन शनाका (50) ने अर्धशतक लगाए। शनाका ने 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। वह श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए।

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया

वेस्टइंडीज ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत हासिल की। टीम ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया। यह जीत 10 साल बाद मिली है। आखिरी बार 2016 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को हराया था। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड 197 रन का टारगेट चेज कर रही थी। टीम 18.5 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। सैम करन ने 43 रन बनाए। जैकब बेथेल ने 33 रन और फिल सॉल्ट ने 30 रन बनाए। गुडाकेश मोती ने 3 विकेट लिए। वेस्टइंडीज ने 6 विकेट खोकर 196 रन बनाए। शेरफन रदरफोर्ड ने 76 रन बनाए। आदिल रशीद और जैमी ओवरटन ने 2-2 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और सैम करन को एक-एक विकेट मिला।

आयरलैंड को ऑस्ट्रेलिया ने  67 रन से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पहली जीत हासिल की। टीम ने आयरलैंड को 67 रनों से हराया। मैच बुधवार को कोलंबो में हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। कंगारुओं ने 20 ओवर में 182 रन बनाए। आयरलैंड 16.5 ओवर में 115 रन ही बना सका। नाथन एलिस और एडम जम्पा ने 4-4 विकेट लिए। मैथ्यू कुहनेमन को 1 विकेट मिला। कप्तान पॉल स्टर्लिंग रिटायर हर्ट हो गए। जॉर्ज डॉकरेल ने 41 रन बनाए। लोरकन टकर ने 24 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मार्कस स्टोयनिस ने 45 रन बनाए। जोश इंग्लिस और मैट रैनशॉ ने 37-37 रन बनाए। आयरलैंड की ओर से मार्क अडायर ने 2 विकेट झटके।

साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 4 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान का मैच दूसरे सुपर ओवर में गया। अफ्रीका ने अफगानिस्तान को 24 रन का टारगेट दिया। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 17-17 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने आखिरी बॉल पर छक्का मारकर मैच को टाई किया। बुधवार को दोनों टीमों का मैच टाई हुआ। साउथ अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 187 रन बनाए। अफगानिस्तान भी 20 ओवर में 187 रन ही बना सका। अफगानी टीम को जीत के लिए 3 बॉल पर 2 रन की जरूरत थी, लेकिन आखिरी ओवर की चौथी बॉल पर फजलहक फारूकी रनआउट हो गए।

पाकिस्तान ग्रुप ए में टॉप पर

पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की। मंगलवार को खेले गए तीसरे मैच में पाकिस्तान ने USA को 32 रन से हराया। इस जीत के साथ पाकिस्तान ग्रुप ए में टॉप पर पहुंच गया है।

कोलंबो के SSC स्टेडियम में USA ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए। जवाब में USA 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन ही बना सकी।

बाबर- फरहान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

टी-20 वर्ल्ड कप के 12वें मैच में पाकिस्तान ने USA के खिलाफ शानदार शुरुआत की। कोलंबो के SSC स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में पाकिस्तान ने 14 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। साहिबजादा फरहान ने अपनी पहली फिफ्टी पूरी की और बाबर आजम के साथ अर्धशतकीय साझेदारी बनाई। USA के शाल्कविक ने 2 विकेट लिए, जिसमें सलमान अली आगा और सईम अयूब आउट हुए। पाकिस्तान ने मजबूत स्थिति में खेल को आगे बढ़ाया।

एलन-सइफर्ट की रिकॉर्ड साझेदारी

न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। उन्होंने UAE को 10 विकेट से हराया और 174 रन के टारगेट को 15.2 ओवर में बिना नुकसान के चेज कर लिया। ओपनर्स फिन एलन (84*) और टिम सइफर्ट (89*) ने शानदार बल्लेबाजी की और 175 रन की साझेदारी बनाई, जो टी-20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के ओपनर्स की सबसे बड़ी साझेदारी बनी। UAE ने टॉस जीतकर 173 रन बनाए, लेकिन न्यूजीलैंड के मजबूत प्रदर्शन ने उन्हें आसान जीत दिलाई।

कनाडा को साउथ अफ्रीका ने  57 रन से हराया

साउथ अफ्रीका ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 9वें मैच में कनाडा को 57 रन से हराया। यह अफ्रीकी टीम की पहली जीत है। इस जीत से टीम ग्रुप डी के पॉइंट्स टेबल के पहले स्थान पर पहुंच गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। यह मौजूदा टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर है। साउथ अफ्रीका के कप्तान ऐडन मार्करम ने 32 गेंदों पर 59 रन की पारी खेली। डेविड मिलर ने 39 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 34 रन बनाए। कनाडा के अंश पटेल ने 3 विकेट लिए। कनाडा 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 156 रन ही बना सका। नवनीत धालीवाल ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। हर्ष ठाकर ने 33 रन का योगदान दिया।

जिम्बाब्वे की ओमान पर 8 विकेट से धमाकेदार जीत

जिम्बाब्वे ने टी-20 वर्ल्ड कप में जीत से शुरुआत की। टीम ने ओमान को 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ग्रुप बी की पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। श्रीलंका दूसरे नंबर पर है। कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ओमान 19.5 ओवर में 103 रन पर ऑलआउट हो गया। 104 रन का टारगेट जिम्बाब्वे ने 13.3 ओवर में 2 विकेट पर हासिल किया। ब्रायन बेनेट ने 36 गेंदों पर 48 रन बनाए। ब्रेंडन टेलर 31 रन पर रिटायर हर्ट हो गए। तदिवानाशे मारुमनी ने 21 रन बनाए। सुफियान टेलर ने 2 विकेट लिए।

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

टी-20 वर्ल्ड कप का 8वां मैच ओमान और जिम्बाब्वे के बीच है। यह मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (SSC) में हो रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। ओमान ने 3 ओवर में दो विकेट पर 12 रन बनाए। आमिर कलीम क्रीज पर हैं। हम्माद मिर्जा (जीरो) और कप्तान जतिंदर सिंह (5 रन) पवेलियन लौटे। रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी को एक-एक विकेट मिले। दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने हैं। ओमान ने अब तक 10 और जिम्बाब्वे ने 20 मैच खेले हैं। ओमान को 2 और जिम्बाब्वे को 8 मैचों में जीत मिली है।

इटली को स्कॉटलैंड ने 73 रन से हराया

स्कॉटलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी पहली जीत हासिल की। सोमवार को ग्रुप-सी के तीसरे मैच में स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रन से हराया। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में हुआ। इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि, स्कॉटलैंड के बल्लेबाजों ने इसे गलत साबित किया। स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए, जो वर्ल्ड कप का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर था। इटली 17.4 ओवर में 9 विकेट खोकर 134 रन ही बना सका। इटली के कप्तान वेन मैडसेन कंधे की चोट के कारण बल्लेबाजी नहीं कर पाए।

श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराया

श्रीलंका ने टी-20 वर्ल्ड कप में पहला मैच जीत लिया। टीम ने आयरलैंड को 20 रन से हराया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयरलैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए। कुसल मेंडिस ने 43 गेंदों पर 56 रन बनाए। कमिंडु मेंडिस ने 19 गेंदों पर 44 रन बनाए। बैरी मैकॉर्थी और जॉर्ज डॉकरेल को 2-2 विकेट मिले।

आयरलैंड ने 164 रन का टारगेट चेज किया, लेकिन 19.5 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई। महीश तीक्षणा और वनिंदू हसरंगा ने 3-3 विकेट लिए। मथीशा पथिराना को 2 विकेट मिले। आयरलैंड के लिए हैरी टेक्कर ने 40 रन बनाए। रॉस अडॉयर ने 34 रन जोड़े। अन्य बैटर्स खास प्रदर्शन नहीं कर सके।

इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 5वें मैच में नेपाल को 185 रन का टारगेट दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 7 विकेट खोकर 184 रन बनाए। जैकब बेथेल ने 55 और हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए। नेपाल से दीपेंद्र सिंह ऐरी और नंदन यादव ने 2-2 विकेट लिए।

नेपाल ने 19.5 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए। लोकेश बम और करण केसी पिच पर हैं। गुलशन झा (1 रन) को ल्यूक वुड ने बोल्ड किया। आरिफ शेख (10 रन) को जोफ्रा आर्चर ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया।

रोहित पौडेल (39 रन) को लियम डॉसन और दीपेंद्र सिंह ऐरी (44 रन) को सैम करन ने कैच आउट कराया। कुशल भुर्तेल (29 रन) को विल जैक्स ने अपनी बॉल पर कैच किया। आसिफ शेख (7 रन) को लियम डॉसन ने कैच कराया।

इंग्लैंड ने नेपाल को दिया था 185 रन का टारगेट

इंग्लैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप के 5वें मैच में नेपाल को 185 रन का टारगेट दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट पर 184 रन बनाए। जैकब बेथेल ने 55 और कप्तान हैरी ब्रूक ने 53 रन बनाए। विल जैक्स ने 18 बॉल पर नाबाद 39 रन बनाए। उन्होंने आखिरी ओवर में 3 छक्के मारे। नेपाल के लिए नंदन यादव और दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 2-2 विकेट लिए।

न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया, साइफर्ट का अर्धशतक

न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत से शुरुआत की। टीम ने ग्रुप डी के पहले मैच में अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 183 रन का लक्ष्य 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल किया। यह न्यूजीलैंड का टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ा टारगेट चेज था।

टिम साइफर्ट ने 65 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 42, मार्क चापमन ने 28 और डेरिल मिचेल ने 25 रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए मुजिब उर रहमान ने 2 विकेट लिए। राशिद खान, मोहम्मद नबी और अजमतुल्लाह उमरजई को 1-1 विकेट मिला।

अफगानिस्तान के लिए गुलबदीन नाईब ने 63 रन बनाए। सेदिकुल्लाह अटल ने 29, रहमानुल्लाह गुरबाज ने 27 और दारविश रसूली ने 20 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने 2 विकेट लिए। मैट हेनरी, रचिन रवींद्र और जैकब डफी को 1-1 विकेट मिला।

तीसरे मैच में भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराया, सूर्यकुमार यादव चमके

भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने पहले मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ 29 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने बॉलिंग चुनी। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए। यह स्कोर कम लग रहा था, लेकिन अंत में भारतीय गेंदबाजों ने यूएसए को 20 ओवरों के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 132 रन पर रोक दिया।

अमेरिका ने जीता टॉस

टी-20 वर्ल्ड कप का तीसरा मैच भारत और USA के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। USA ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारतीय टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 8 रन बना लिए हैं। ईशान किशन और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं।

टॉस से पहले ओपनिंग सेरेमनी में म्यूजिशियन ऋषभ शर्मा ने परफॉर्म किया। 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा और ICC चेयरमैन जय शाह ट्रॉफी लेकर आए। भारत टाइटल बचाने उतरी है। अब तक कोई भी टीम अपना टाइटल डिफेंड नहीं कर पाई है।

दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया

वेस्टइंडीज के रोमारिशे शेफर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप के पहले ही दिन हैट्रिक ली। उनकी गेंदबाजी से वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों से हराया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन बनाए।

183 रन का टारगेट चेज कर रही स्कॉटलैंड 18.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई। शेफर्ड ने हैट्रिक सहित 5 विकेट झटके। 17वें ओवर में उन्होंने माइकल लीस्क (जीरो), मैथ्यू क्रॉस (11 रन) और ओलिवर डैविडसन (जीरो) को आउट किया। फिर छठी गेंद पर उन्होंने साफयान शरीफ (जीरो) को भी आउट किया।

पावरप्ले में उन्हें ब्रैंडन मैक्मुलेन (14 रन) का विकेट भी मिला। इससे पहले शिमरोन हेटमायर ने 36 गेंदों पर 64 रन बनाए। ओपनर ब्रैंडन किंग ने 35 रन का योगदान दिया। रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड ने 24 रन बनाए।

पहले मैच में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 3 विकेट से हराया

पाकिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में नीदरलैंड को हराया। टीम को जीत के लिए आखिरी दो ओवर में 29 रन चाहिए थे। फहीम अशरफ ने 19वें ओवर में तीन छक्के लगाकर पाकिस्तान को 3 विकेट से जीत दिलाई।

18वें ओवर तक नीदरलैंड का पलड़ा भारी था। फहीम ने 19वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का मारा। दूसरी गेंद पर मैक्स ओडाउड से उनका कैच छूट गया। इसके बाद फहीम ने दो और छक्के मारे और पाकिस्तान का रुख बदल दिया। उन्होंने 11 गेंदों पर 29 रन बनाकर मैच जिताया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

कोलंबो में शनिवार को खेले गए मैच में पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने 47 रन बनाए। वे फिफ्टी से 3 रन से चूक गए। सईम अयूब ने 24 रन बनाए। नीदरलैंड की ओर पॉल वैन मीकेरेन और आर्यन दत्त को 2-2 विकेट मिले।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज से, खेले जाएंगे तीन मैच

टी20 वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका मिलकर आयोजित कर रहे हैं। टूर्नामेंट में कुल 55 मैच खेले जाएंगे, जो भारत के पांच और श्रीलंका के तीन वेन्यू पर होंगे। पहला मैच पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स, सुबह 11 बजे से कोलंबो में होगा। दूसरा मैच वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड, दोपहर 3 बजे से कोलकाता में होगा। तीसरा मैच इंडिया बनाम यूएसए, शाम 7 बजे से मुंबई में होगा।

इस बार 20 टीमें खेलेंगी, जिसमें इटली की टीम पहली बार हिस्सा लेगी। स्कॉटलैंड को लेट एंट्री मिली है क्योंकि बांग्लादेश को आईसीसी ने बाहर कर दिया है। 20 टीमों को 4 ग्रुप्स में बांटा गया है, हर ग्रुप में पांच टीमें हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 

टी-20 विश्व कप 2026 सात फरवरी से शुरू होगा और आठ मार्च तक चलेगा। यह वर्ल्ड कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा।  सात फरवरी को तीन मैच होंगे। पहला पाकिस्तान और नीदरलैंड्स, दूसरा बांग्लादेश और तीसरा भारत और अमेरिका के बीच होगा।

फाइनल आठ मार्च को

पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता या कोलंबो में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को मुंबई में होगा। फाइनल आठ मार्च को अहमदाबाद या कोलंबो में होगा। कुल 40 ग्रुप मैच मिलाकर 55 मैच होंगे।

टी-20 विश्व कप 2026: भारत और श्रीलंका में होगा वर्ल्ड कप, जानें पूरा शेड्यूल

मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026: भारत के पास दूसरी बार खिताब जीतने का मौका

टी-20 वर्ल्ड कप 2026: पाकिस्तान का भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार

टाइगर रिजर्व के बीच कैलाशजी वाटर पार्क! नियमों की अनदेखी या मिलीभगत?

भारत पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप श्रीलंका टी-20 विश्व कप
Advertisment