एलन मस्क और ट्रम्प की लड़ाई में भारत का नुकसान, क्या अब इंडिया में होगी टेस्ला की एंट्री?
Jitendra Shrivastava | Jun 06, 2025, 16:44 IST
Photograph: (THESOOTR)
एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच बढ़ी तकरार ने टेस्ला की भारतीय योजनाओं को संकट में डाल दिया है। मस्क के ट्रंप से झगड़े के बाद टेस्ला के शेयर में 15% गिरावट आई है, जिससे कंपनी की मार्केट वैल्यू में भारी कमी आई है।
अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ठन गई है। पहले मस्क ने ट्रंप के राष्ट्रपति बनने में पूरा जोर लगाया। उनकी सरकार में अहम रोल किया। अब दोनों के बीच तीखी तकरार है। इस झगड़े का असर मस्क की कंपनियों, खासकर टेस्ला पर पड़ रहा है। टेस्ला की भारत में एंट्री की कहानी शुरू होने से पहले ही खत्म होती दिख रही है।
मस्क और ट्रंप की इस अनबन के बाद टेस्ला के शेयर 15 प्रतिशत तक गिर गए हैं, जिससे कंपनी की करीब 150 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू कम हो गई। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पहले ही दुनियाभर में धीमी हो रही है। चीन की कंपनी BYD जैसी प्रतिद्वंदी टेस्ला को कड़ी टक्कर दे रही हैं। अब ट्रंप का साथ छूटने से टेस्ला की विस्तार योजनाओं पर ब्रेक लग सकता है। ट्रंप ने तो ये भी कहा है कि वो मस्क की कंपनियों को मिलने वाले सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स और सब्सिडी खत्म कर सकते हैं।
भारत में टेस्ला का मामला हमेशा से ‘होगा या नहीं’ वाला रहा है। कंपनी ने कभी भारत में मैन्युफैक्चरिंग की बात की तो कभी पीछे हट गई। हाल ही में केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि टेस्ला भारत में फैक्ट्री लगाने की इच्छुक नहीं है, लेकिन देश में अपने शोरूम खोलना चाहती है। दूसरी तरफ, मर्सिडीज-बेंज, फॉक्सवैगन-स्कोडा, हुंडई और किआ जैसी कंपनियां भारत की इलेक्ट्रिक कार मैन्युफैक्चरिंग स्कीम में हिस्सा लेने को तैयार हैं।
अब टेस्ला के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। शेयर गिरने और ट्रंप से झगड़े के बाद कंपनी के लिए भारत जैसे बाजार में निवेश करना मुश्किल हो सकता है। भारत में टेस्ला की गाड़ियां महंगी हैं। यहां का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार और चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर अभी पूरी तरह तैयार नहीं है। ऐसे में कंपनी अपने निवेशकों को कैसे समझाएगी कि भारत में दांव लगाना सही है?
ये खबरें भी पढ़ें...
RBI ने घटाया रेपो रेट, सस्ते लोन की राह आसान, EMI होगी कम, जानें आपको क्या होगा फायदा
एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया एहसान फरामोश, 'बिग ब्यूटीफुल बिल' को लेकर भड़के मस्क
ट्रंप को टेस्ला की भारत जाने की योजना पहले से ही पसंद नहीं थी। इस साल फरवरी में उन्होंने टेस्ला के भारत में फैक्ट्री लगाने के प्लान को अमेरिका के लिए अनुचित बताया था। उनका कहना था कि यदि मस्क भारत में फैक्ट्री लगाते हैं तो ये अमेरिका के लिए नुकसानदायक होगा। ट्रंप ने ऐपल की भारत योजनाओं पर भी ऐसी ही नाराजगी जताई थी।
ये खबरें भी पढ़ें...
पेरिस के एफिल टॉवर से ऊंचे कश्मीर के चिनाब ब्रिज का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें ब्रिज की खूबियां
अब मृत कर्मचारियों के परिजनों को तुरंत मिलेगी पीएफ की राशि, खाताधारकों को करना होगा ये काम
भारत सरकार ने टेस्ला को लुभाने के लिए कई कदम उठाए थे। इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को खासतौर पर टेस्ला के लिए बनाया गया माना जाता था, क्योंकि कंपनी ने भारत में कार आयात पर 110 प्रतिशत तक के भारी टैक्स की शिकायत की थी। अब मस्क और ट्रंप की लड़ाई ने सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया है। क्या टेस्ला भारत में अपने शोरूम खोल पाएगी या ये कहानी शुरू होने से पहले ही खत्म हो जाएगी? ये सवाल अभी टेस्ला प्रेमियों के बीच है।
डोनाल्ड ट्रम्प | केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
मस्क और ट्रंप की इस अनबन के बाद टेस्ला के शेयर 15 प्रतिशत तक गिर गए हैं, जिससे कंपनी की करीब 150 अरब डॉलर की मार्केट वैल्यू कम हो गई। इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री पहले ही दुनियाभर में धीमी हो रही है। चीन की कंपनी BYD जैसी प्रतिद्वंदी टेस्ला को कड़ी टक्कर दे रही हैं। अब ट्रंप का साथ छूटने से टेस्ला की विस्तार योजनाओं पर ब्रेक लग सकता है। ट्रंप ने तो ये भी कहा है कि वो मस्क की कंपनियों को मिलने वाले सरकारी कॉन्ट्रैक्ट्स और सब्सिडी खत्म कर सकते हैं।
भारत में टेस्ला का क्या होगा?
अब टेस्ला के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। शेयर गिरने और ट्रंप से झगड़े के बाद कंपनी के लिए भारत जैसे बाजार में निवेश करना मुश्किल हो सकता है। भारत में टेस्ला की गाड़ियां महंगी हैं। यहां का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार और चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर अभी पूरी तरह तैयार नहीं है। ऐसे में कंपनी अपने निवेशकों को कैसे समझाएगी कि भारत में दांव लगाना सही है?
ये खबरें भी पढ़ें...
RBI ने घटाया रेपो रेट, सस्ते लोन की राह आसान, EMI होगी कम, जानें आपको क्या होगा फायदा
एलन मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप को बताया एहसान फरामोश, 'बिग ब्यूटीफुल बिल' को लेकर भड़के मस्क
ट्रंप को पहले से थी आपत्ति
ये खबरें भी पढ़ें...
पेरिस के एफिल टॉवर से ऊंचे कश्मीर के चिनाब ब्रिज का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें ब्रिज की खूबियां
अब मृत कर्मचारियों के परिजनों को तुरंत मिलेगी पीएफ की राशि, खाताधारकों को करना होगा ये काम
क्या टेस्ला का भारत सपना टूटेगा?
डोनाल्ड ट्रम्प | केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA