रेलवे का नया सुपर ऐप स्वरेल, टिकट बुकिंग से ट्रेन स्टेटस सब कुछ एक ही जगह

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 21, 2025, 16:15 IST
Share
Indian railways launches Swarail App
Indian railways launches Swarail App

भारतीय रेलवे ने एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए नया सुपर ऐप 'स्वरेल' लॉन्च किया है, जो टिकट बुकिंग, ट्रेन स्टेटस, खाना ऑर्डर और शिकायत तक की सुविधा एक ही जगह प्रदान करता है।

भारतीय रेलवे ने हाल ही में अपने गूगल एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए नया ऐप ‘स्वरेल’ लॉन्च किया है। यह ऐप यात्रियों को टिकट बुकिंग, लाइव ट्रेन स्टेटस, खाना ऑर्डरिंग, शिकायत दर्ज कराने सहित कई सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध कराता है।

इस ऐप की खासियत यह है कि यात्रियों को अब अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे उनकी सुविधा और अनुभव दोनों में सुधार होगा।

स्वरेल ऐप से मिलेंगे ये फायदे

स्वरेल ऐप को केंद्र सरकार के सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (CRIS) द्वारा विकसित किया गया है। यह ऐप भारतीय रेलवे की विभिन्न डिजिटल सेवाओं को एकीकृत करता है, जिसे सुपर ऐप कहा जा रहा है।

मुख्य फीचर्स:

  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग: रिजर्व्ड, अनरिजर्व्ड और प्लेटफॉर्म टिकट आसानी से बुक करें।
  • ट्रेन स्टेटस एवं लाइव ट्रैकिंग: अपनी ट्रेन की असली स्थिति ऑनलाइन देखें।
  • खाना ऑर्डर: रेलवे प्लेटफॉर्म से खाना ऑर्डर करने की सुविधा।
  • शिकायत और रिफंड: Rail Madad के जरिए शिकायत दर्ज कराएं और रिफंड रिक्वेस्ट करें।
  • कोच की स्थिति: ट्रेन के कोच की लोकेशन जानें।
  • इंटीग्रेशन: IRCTC रेल कनेक्ट और UTS मोबाइल ऐप के यूजरनेम और पासवर्ड से लॉगिन कर सकते हैं।
स्वरेल ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और अब तक इसे 1 लाख से अधिक उपयोगकर्ताओं ने डाउनलोड किया है। यह ऐप फिलहाल केवल एंड्रॉयड डिवाइस के लिए उपलब्ध है और iOS यूजर्स के लिए नहीं है।

ये भी पढ़ें:

5 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी... 1680 करोड़ रुपए लागत

कैसे डाउनलोड करें

  • गूगल प्ले स्टोर खोलें और ‘SwaRail’ खोजें।
  • ऐप इंस्टॉल करें।
  • बीटा वर्जन के उपयोगकर्ता IRCTC रेल कनेक्ट या UTS मोबाइल के क्रेडेंशियल से लॉगिन कर सकते हैं।
  • नए उपयोगकर्ता मोबाइल नंबर, ईमेल और पासवर्ड के साथ अकाउंट बनाएं।
  • MPIN, फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से लॉगिन करें या गेस्ट लॉगिन के लिए OTP का इस्तेमाल करें।
  • पहली बार लॉगिन करते ही ऑटोमैटिक R-Wallet बन जाता है, जो पहले से मौजूद UTS R-Wallet से लिंक हो जाता है।
  • होमपेज पर जाकर टिकट बुकिंग और अन्य सुविधाओं का उपयोग करें।

IRCTC ऐप और स्वरेल ऐप के बीच अंतर

स्वरेल ऐप के लॉन्च होने के बावजूद IRCTC ऐप का अपना महत्व बना रहेगा। IRCTC ऐप विशेष रूप से ट्रेन टिकट बुकिंग और पर्यटन सेवाओं पर केंद्रित है। जबकि स्वरेल ऐप एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन है, जो रेलवे की विभिन्न डिजिटल सेवाओं को एक साथ लाकर यात्रियों को बेहतर और सरल अनुभव प्रदान करता है।

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

swaapp | रेलवे टिकट एप

Tags:
  • IRCTC
  • गूगल एंड्रॉयड
  • ट्रेन
  • रेलवे
  • ऑनलाइन टिकट बुकिंग
  • swaapp
  • रेलवे टिकट एप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा