नए साल में बदल जाएंगे 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर, गरीब रथ, सप्तक्रांति और जनशताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल; देखें पूरी लिस्ट
Amresh Kushwaha | Nov 09, 2026, 23:17 IST
भारतीय रेलवे 1 जनवरी 2027 से 12 जोड़ी ट्रेनों के नंबर बदलने जा रहा है।
Indian Railways:नए साल में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। भारतीय रेलवे 1 जनवरी 2027 से 12 जोड़ी यानी कुल 24 ट्रेनों के नंबर बदलने जा रहा है। इनमें श्रमजीवी एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, गरीब रथ, सप्तक्रांति और जनशताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।
हालांकि, सभी ट्रेनों के नंबर एक ही दिन नहीं बदलेंगे। कुछ ट्रेनों के नए नंबर 1 जनवरी से लागू होंगे, जबकि कुछ में 8 जनवरी तक बदलाव किया जाएगा।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के मुताबिक, ट्रेनों के संचालन को आसान बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। ऐसे में जनवरी 2027 या उसके बाद यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले अपनी ट्रेन का नया नंबर जरूर देखना चाहिए।
1. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार
आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन का नंबर 12212 से बदलकर 14032 किया जाएगा। यह बदलाव 6 जनवरी 2027 से लागू होगा। वहीं, मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन का नंबर 12211 की जगह 14031 होगा। नया नंबर 8 जनवरी से लागू होगा।
मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस का नंबर 12557 से बदलकर 15577 होगा। वापसी में आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन का नंबर 12558 की जगह 15578 होगा। दोनों बदलाव 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रक्सौल जाने वाली ट्रेन का नंबर 12546 से बदलकर 15546 होगा। यह 2 जनवरी से लागू होगा। वहीं, रक्सौल से लोकमान्य तिलक जाने वाली ट्रेन 12545 की जगह 15545 नंबर से चलेगी। यह बदलाव 7 जनवरी से होगा।
अमृतसर से सहरसा जाने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस का नया नंबर 14694 होगा। पहले इसका नंबर 12204 था। नया नंबर 6 जनवरी से लागू होगा। सहरसा से अमृतसर जाने वाली ट्रेन का नंबर 12203 से बदलकर 14693 किया जाएगा। यह बदलाव 7 जनवरी से होगा।
दरभंगा से जालंधर सिटी जाने वाली ट्रेन का नंबर 22551 से बदलकर 15541 किया जाएगा। नया नंबर 2 जनवरी से लागू होगा। जालंधर सिटी से दरभंगा जाने वाली ट्रेन का नंबर 22552 की जगह 15542 होगा। यह बदलाव 3 जनवरी से लागू होगा।
6. हावड़ा-धनबाद
हावड़ा से धनबाद जाने वाली ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस का नंबर 22387 से बदलकर 13387 होगा। वहीं, धनबाद से हावड़ा जाने वाली ट्रेन का नंबर 22388 की जगह 13388 किया जाएगा। दोनों ट्रेनों के नए नंबर 1 जनवरी से लागू होंगे।
पाटलिपुत्र से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन का नंबर 22355 से बदलकर 13255 होगा। यह बदलाव 3 जनवरी से होगा। चंडीगढ़ से पाटलिपुत्र आने वाली ट्रेन का नंबर 22356 की जगह 13256 होगा। नया नंबर 4 जनवरी से लागू होगा।
8. राजगीर-नई दिल्ली
राजगीर से नई दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस अब 12391 की जगह 13291 नंबर से चलेगी। वहीं, नई दिल्ली से राजगीर जाने वाली ट्रेन का नंबर 12392 से बदलकर 13292 होगा। दोनों ट्रेनों के नंबर 1 जनवरी 2027 से बदलेंगे।
9. पटना-रांची
पटना से रांची जाने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस का नंबर 12365 से बदलकर 13265 होगा। वहीं, रांची से पटना आने वाली ट्रेन 12366 की जगह 13266 नंबर से चलेगी। यह बदलाव 1 जनवरी से लागू होगा।
10. इस्लामपुर-नई दिल्ली
इस्लामपुर से नई दिल्ली जाने वाली मगध एक्सप्रेस का नंबर 20801 से बदलकर 18633 किया जाएगा। वापसी में नई दिल्ली से इस्लामपुर जाने वाली ट्रेन का नंबर 20802 की जगह 18634 होगा। दोनों नए नंबर 1 जनवरी से लागू होंगे।
कटिहार से टाटा जाने वाली ट्रेन का नंबर 28182 से बदलकर 18188 किया जाएगा। यह बदलाव 1 जनवरी से लागू होगा। वहीं, टाटा से कटिहार जाने वाली ट्रेन का नंबर 28181 की जगह 18187 होगा। यह बदलाव 2 जनवरी से लागू होगा।
पटना से एरणाकुलम जाने वाली ट्रेन का नंबर 22644 से बदलकर 16360 होगा। यह 1 जनवरी से लागू होगा। वहीं, एरणाकुलम से पटना जाने वाली ट्रेन का नंबर 22643 की जगह 16359 होगा। नया नंबर 4 जनवरी से लागू होगा।
रेलवे के इस बदलाव का असर जनवरी 2027 से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। ऐसे में Train Ticket Booking करते समय पुराने नंबर के बजाय नया नंबर जांचना जरूरी होगा।
यात्री अपनी ट्रेन की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES (National Train Enquiry System) पर देख सकते हैं। यहां ट्रेन नंबर के आधार पर यात्रा से जुड़ी जानकारी मिलती है।
रेलवे ने सभी 12 जोड़ी ट्रेनों के लिए नंबर बदलने की अलग-अलग तारीख तय की है। ज्यादातर ट्रेनों के नंबर 1 जनवरी से बदलेंगे, जबकि कुछ के नए नंबर 2 से 8 जनवरी के बीच लागू होंगे।
इसलिए नए साल में यात्रा करने वाले यात्री अपनी ट्रेन का नाम, नंबर और Train Status अच्छी तरह जांच लें, ताकि टिकट बुकिंग या यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के मुताबिक, ट्रेनों के संचालन को आसान बनाने के लिए यह फैसला लिया गया है। ऐसे में जनवरी 2027 या उसके बाद यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट बुक करने से पहले अपनी ट्रेन का नया नंबर जरूर देखना चाहिए।
इन 12 जोड़ी ट्रेनों के बदलेंगे नंबर
1. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस
2. मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस
3. रक्सौल-लोकमान्य तिलक कर्मभूमि एक्सप्रेस
4. सहरसा-अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस
5. दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस
6. हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस
7. पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस
8. राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस
9. पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस
10. इस्लामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस
11. टाटा-कटिहार एक्सप्रेस
12. एरणाकुलम-पटना एक्सप्रेस
टिकट बुक करने से पहले चेक करें नया ट्रेन नंबर
यात्री अपनी ट्रेन की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES (National Train Enquiry System) पर देख सकते हैं। यहां ट्रेन नंबर के आधार पर यात्रा से जुड़ी जानकारी मिलती है।
अलग-अलग तारीखों से लागू होंगे नए नंबर
इसलिए नए साल में यात्रा करने वाले यात्री अपनी ट्रेन का नाम, नंबर और Train Status अच्छी तरह जांच लें, ताकि टिकट बुकिंग या यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
इंदौर की हवा में फेफड़ों में जाने वाले घातक कण अधिकतम स्तर पर, महापौर ने सनातन धर्म का दिया वास्ता
By Sanjay Gupta
इंदौर की सबसे बड़ी गौशाला पर खर्च हुए 24 करोड़, जानिए विनोद अग्रवाल, कॉलोनी सेल और स्मार्ट सिटी ने कितने दिए
By Sanjay Gupta
CG Top News : हादसे में चार की मौत, मासूम की हत्या, बस्तर में PM मोदी ने जवानों संग मनाई दिवाली समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
राजस्थान की भर्ती परीक्षाओं में डिलीट हो रहे सवालों पर बवाल: छह भर्तियों में 93 प्रश्न हटे, बोर्ड अध्यक्ष बोले- तय होगी जवाबदेही
By Jageshwar Prasad
टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: देवास शराब सिंडिकेट का मुख्य आरोपी मनीष जायसवाल गिरफ्तार
By Amresh Kushwaha
जज बनने के लिए दृष्टिबाधित महिला को करना पड़ा डेढ़ साल संघर्ष: मेडिकल बोर्ड ने 40% दिव्यांगता को बताया 30%, सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत
By Raghvendra Singh Rathore
MP में गाय ने 19.760 लीटर दूध देकर जीता पहला इनाम, CM मोहन यादव ने गौवंश को लेकर किया बड़ा ऐलान
By Sandeep Kumar