Indian Railways : ट्रेन में महिलाओं को मिलेगी लोअर बर्थ, कैसे उठाएं इस कोटे का फायदा

Jitendra Shrivastava | Mar 10, 2025, 22:32 IST
women-lower-berth-quota Photograph: (thesootr)
भारतीय रेलवे ( Indian Railways ) में महिलाओं को लोअर बर्थ (Lower Berth for Women) के लिए खास कोटा मिलता है। सीनियर सिटीजन, गर्भवती और 45 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को यह सुविधा दी जाती है।

ट्रेन से सफर करने वाली महिलाओं को कई बार अपर बर्थ मिल जाती है, जिससे उन्हें यात्रा में कठिनाई होती है। लेकिन भारतीय रेलवे ने महिलाओं के लिए लोअर बर्थ आरक्षित करने का नियम बनाया है, ताकि उन्हें यात्रा में कोई परेशानी न हो।



इन ट्रेनों में महिलाओं को कोटा मिलता है...

रेल मंत्रालय के अनुसार, सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के आरक्षित कोचों में महिलाओं के लिए लोअर बर्थ कोटा होता है-



  • स्लीपर क्लास: 7 लोअर बर्थ प्रति कोच
  • थर्ड एसी और सेकंड एसी: 4 लोअर बर्थ प्रति कोच
  • राजधानी, दुरंतो और एसी एक्सप्रेस: 4 लोअर बर्थ (थर्ड एसी में 5 सीट)

ये खबरें भी पढ़ें...



TI कुजूर सुसाइड केस: लव ट्राएंगल का मामला, गर्लफ्रेंड समेत दो गिरफ्तार



अडानी लगाएंगे 66 हजार करोड़ के पावर प्लांट, जिंदल के 12000 करोड़ आएंगे



गरीब रथ एक्सप्रेस में महिलाओं को विशेष कोटा...

गरीब रथ एक्सप्रेस (Garib Rath Express) ट्रेन में महिलाओं के लिए थर्ड एसी क्लास में 6 लोअर बर्थ आरक्षित हैं-



  • इस कोटे का लाभ सभी महिलाएं उठा सकती हैं, चाहे वे अकेले यात्रा कर रही हों या समूह में।
  • 12 साल से कम उम्र के लड़कों के लिए भी इस कोटे में टिकट बुक की जा सकती है।

ये खबरें भी पढ़ें..



ESB अपनी ही गाइडलाइन में उलझा, भर्ती विज्ञापन में क्लियर नहीं दिव्यांग कोटे की स्थिति



माधव टाइगर रिजर्व में बाघिन की एंट्री, सीएम मोहन और सिंधिया ने किया रिलीज



ऐसे तय होती है लोअर बर्थ सीट...

रेल मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार, महिलाओं के लिए लोअर बर्थ कोटे की सूची बनाने का एक खास पैटर्न होता है-



  • अकेली यात्रा करने वाली महिलाओं या महिलाओं के समूह को प्राथमिकता दी जाती है।
  • इसके बाद वेटिंग लिस्ट में शामिल महिलाओं को सीट दी जाती है।
  • अंत में सीनियर सिटीजन और गर्भवती महिलाओं को यह सुविधा मिलती है।


Tags:
  • Indian Railways
  • रेलवे
  • ट्रेन में लोअर बर्थ
  • गरीब रथ एक्सप्रेस
  • देश दुनिया न्यूज
  • महिला कोटा