शेयर बाजार में नए रिकॉर्ड, सेंसेक्स और निफ्टी ने छुआ नया शिखर

Amresh Kushwaha | Aug 30, 2024, 10:43 IST
Share
नए रिकॉर्ड पर भारतीय बजार
नए रिकॉर्ड पर भारतीय बजार

भारतीय शेयर बाजार में 2024 रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाने वाला साल साबित हो रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नए शिखर को छू रहे हैं। यह भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है।

भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में 2024 रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बनाने वाला साल साबित हो रहा है। इस साल सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही नए शिखर को छू रहे हैं। हाल के दिनों में Sensex-Nifty में भारी गिरावट देखने को मिली थी। इसके बाद, अब दोनों तेजी से वृद्धि कर रहे हैं और नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। शुक्रवार को सेंसेक्स ने 500 अंक से अधिक की वृद्धि दर्ज की और एक नए ऑल टाइम हाई को छुआ। वहीं निफ्टी भी अपने नए शिखर पर पहुंच गया है।

मार्केट खुलते ही दिखी तेजी

शुक्रवार को शेयर बाजार (Share Market) में तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 82 हजार 134.62 के स्तर से लगभग 500 अंक ऊपर खुला और नए शिखर 82 हजार 637.03 पर पहुंच गया। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 ने भी अपने पिछले बंद 25 हजार 151.95 के स्तर से बढ़त बनाते हुए नए रिकॉर्ड हाई 25 हजार 258.80 पर पहुंच गया। यह वृद्धि भारतीय शेयर बाजार की मजबूती को दर्शाती है।

हजारों शेयर में आई जोरदार तेजी

शुक्रवार को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखी गई और निफ्टी पहली बार 25 हजार 200 के स्तर को पार कर गया। बाजार खुलने के साथ ही करीब 1807 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 538 शेयरों में गिरावट देखी गई। वहीं 117 शेयरों की स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इन शेयरों में हुई वृद्धि

शेयर बाजार में तेजी के बीच निफ्टी पर एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), एलएंडटी (L&T), कोल इंडिया (Coal India), बजाज फिनसर्व (Bajaj Finserve) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के शेयरों में सबसे ज्यादा वृद्धि देखी गई। वहीं, टाटा मोटर्स (Tata Motors), टीसीएस (TCS), बजाज ऑटो (Bajaj Auto), सन फार्मा (SunPharma) और एचडीएफसी लाइफ (HDFC Life) के शेयर गिरावट के साथ खुले।

रॉकेट बने ये शेयर

स्टॉक मार्केट में कई शेयरों में तेजी देखी गई है, जिनमें से कुछ प्रमुख शेयरों में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई है:

  • टाटा एलेक्सी ( Tata Elxsi ) शेयर में 4.06% की वृद्धि हुई और यह 8251.35 रुपए पर पहुंच गया।
  • आईजीएल ( IGL ) शेयर में लगभग 3% का उछाल आया और यह 557.25 रुपए पर पहुंच गया।
  • एयू बैंक ( AU Bank ) शेयर में 2% की तेजी आई और यह 653 रुपए पर पहुंच गया।
  • ग्लोबस स्प्रे ( Globus spr ) शेयर में 12.17% की वृद्धि हुई और यह 1010 रुपए पर पहुंच गया।
  • दलमिया शुगर ( Dalmia sugar ) शेयर में 9% की वृद्धि हुई और यह 499 रुपए पर पहुंच गया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indian stock market
  • Nifty
  • सेंसेक्स
  • निफ्टी
  • sensex
  • निफ्टी ने तोड़े रिकॉर्ड
  • सेंसेक्स में उछाल
  • भारतीय शेयर बाजार
  • सेंसेक्स न्यूज
  • निफ्टी में उछाल
  • शेयर बाजार में नए रिकॉर्ड
  • New records in stock market
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती