भारतीयों को नहीं पसंद आ रहा चुनाव प्रचार में जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल

Dolly patil | May 28, 2024, 09:30 IST
Share
rqefref
rqefref

लोगों को यह समझना होगा कि डीपफेक कितनी खतरनाक चीज है। उन्हें धोखा खाने से बचने के लिए आज के दौर में उपलब्ध तमाम एआई टूल के इस्तेमाल के बारे में अच्छी समझ होना चाहिए।

अधिकतर भारतीय चुनाव प्रचार के लिए जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( Generative Artificial Intelligence )के उपयोग को भरोसेमंद नहीं मानते हैं। दरअसल उनका कहना है कि चुनाव अभियान के दौरान इस को बंद कर देना चाहिए। एडोबी की एक study में 82 प्रतिशत से ज्यादा लोगों का कहना है कि प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए जेन-एआई का इस्तेमाल नहीं करने देना चाहिए।

एडोबी की रिपोर्ट

एडोबी के तरफ से सोमवार को एक फ्यूचर ऑफ ट्रस्ट रिपोर्ट जारी की गई थी। इसके अनुसार लगभग 94 प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि चुनाव की शुचिता बरकरार( purity) रखने के लिए जरूरी है। इसी के साथ लोगों का कहना है कि डीपफेक ( deepfake )एवं गलत सूचनाओं के हानिकारक प्रभाव से इसे बचाने के लिए सरकार तथा आईटी कंपनियों को मिलकर काम करना चाहिए।

एडोबी के निदेशक ने क्या कहा

जानकारी के मुताबिक एडोबी में वरिष्ठ निदेशक (Content Authenticity Initiative ) एंडी पारसंस ने कहा, चुनाव की पवित्रता को बनाए रखने के लिए सरकार को सबसे पहले न्यू मीडिया के प्रति लोगों के अंदर ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलानी चाहिए है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि लोगों को यह समझना होगा कि डीपफेक कितनी खतरनाक चीज है। उन्हें धोखा खाने से बचने के लिए आज के दौर में उपलब्ध तमाम एआई टूल के इस्तेमाल के बारे में अच्छी समझ होना चाहिए। दरअसल इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए 2 हजार लोगों से बात की गई और ऑनलाइन रहने के दौरान भ्रामक सूचनाओं से सामना होने और जेन-एआई ( Generative AI ) के प्रभाव को लेकर उभरती चिताओं पर उनके अनुभव को लेकर बात की गई। इस दौरान 92 प्रतिशत लोगों ने कहा कि ऑनलाइन सामग्री ( online product ) की सत्यता ( Credibility ) का पता लगाने के लिए कोई उचित टूल जरूर होना चाहिए। हालांकि लगभग 86 प्रतिशत भारतीय यह भी मानते हैं कि भ्रामक सूचनाएं और हानिकारक डीपफेक भविष्य में होने वाले चुनावों को अधिक प्रभावित कर सकता है।

पुलिस मुख्यालय में महिला से छेड़छाड़ करने वाला एसआई बर्खास्त

जेन-एआई से सावधान

इसी के साथ 93 प्रतिशत भारतीय इस बात से भी सहमत दिखे कि ऑनलाइन रहते समय यह जानना बहुत जरूरी है कि जो सामग्री ( product ) वो देख रहे हैं कहीं वह जेन-एआई के जरिए तो तैयार नहीं की गई है। इसके अलावा, 94 प्रतिशत Users ने कहा कि बच्चों को भी मीडिया के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए और ये चीजें उनके स्कूल की क्लास में ही शामिल की जानी चाहिए। इससे इंटरनेट पर भ्रामक सूचनाओं को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Deepfake
  • जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • Generative Artificial Intelligence
  • डीपफेक
  • Generative AI
अजमेर में रेलवे अधिकारी के अपहरण की साजिश में परिवार का हाथ? क्या हैं इसके पीछे के कारण?

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर में रेलवे अधिकारी के अपहरण की साजिश में परिवार का हाथ? क्या हैं इसके पीछे के कारण?
IIT ड्रॉपआउट रिपोर्ट में इंदौर से राहत भरी खबर: 45% बढ़ी छात्रों की संख्या, तो देशभर में चार साल में इतने छात्रों ने छोड़ी आईआईटी

By Arohi Raj

IIT ड्रॉपआउट रिपोर्ट में इंदौर से राहत भरी खबर: 45% बढ़ी छात्रों की संख्या, तो देशभर में चार साल में इतने छात्रों ने छोड़ी आईआईटी
जयपुर में फर्जी बैंक खातों के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 12.59 करोड़ की ठगी के मामले दर्ज

By Ashish Bhardwaj

जयपुर में फर्जी बैंक खातों के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, 12.59 करोड़ की ठगी के मामले दर्ज
एसआई भर्ती-2025 के इंटरव्यू कल से शुरू, 1076 पदों के लिए 4019 अभ्यर्थी चुने गए है अंतिम पड़ाव के लिए

By Jageshwar prasad

एसआई भर्ती-2025 के इंटरव्यू कल से शुरू, 1076 पदों के लिए 4019 अभ्यर्थी चुने गए है अंतिम पड़ाव के लिए
राजस्थान का मौसम बदलाव: राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क; अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान का मौसम बदलाव: राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम शुष्क; अगले सात दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं
दूसरी शादी रचाऊंगी, तलाक दो, शिक्षक पति के इनकार पर भड़की महिला आरक्षक, मां संग मिलकर कर दी पिटाई

By Umeshwari Baghel

दूसरी शादी रचाऊंगी, तलाक दो, शिक्षक पति के इनकार पर भड़की महिला आरक्षक, मां संग मिलकर कर दी पिटाई
एक बार फिर एमपी आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह! ग्वालियर के साडा में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का करेंगे भूमिपूजन

By Aman Vaishnav

एक बार फिर एमपी आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह! ग्वालियर के साडा में टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन का करेंगे भूमिपूजन