अमेरिका की टाइम मैगजीन में छाए ‘पर्यावरण के रखवाले’ भारतवंशी, लिस्ट में एक साथ नौ लोगों को मिली जगह

The Sootr | Nov 18, 2023, 24:00 IST
Share
अमेरिका की टाइम मैगजीन में छाए ‘पर्यावरण के रखवाले’ भारतवंशी, लिस्ट में एक साथ नौ लोगों को मिली जगह
अमेरिका की टाइम मैगजीन में छाए ‘पर्यावरण के रखवाले’ भारतवंशी, लिस्ट में एक साथ नौ लोगों को मिली जगह

मशहूर मैगजीन ‘टाइम’ ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की 'टाइम 100 क्लाइमेट' लिस्ट में भारतीय मूल के नौ लोगों को जगह दी है।

WASHINGTON. मशहूर मैगजीन ‘टाइम’ ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की 'टाइम 100 क्लाइमेट' लिस्ट में भारतीय मूल के नौ लोगों को जगह दी है। इनमें वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा से लेकर ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर भाविश अग्रवाल तक शामिल हैं। टाइम मैगजीन ने जलवायु परिवर्तन रोकने की दिशा में काम करने वाले दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की एक लिस्ट तैयार की है। इस लिस्ट में कारोबारी जगत से लेकर संगीत जगत से जुड़े लोगों को शामिल किया है, इनमें भारतीय मूल के नौ अमेरिकी भी हैं।

30 से यूएई में शुरू होगा संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को प्रकाशित मैगजीन में 'टाइम 100 क्लाइमेट' लिस्ट में दुनियाभर के सीईओ, संस्थापक, संगीतकार, पॉलिसी मेकर और सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं। यह लिस्ट 30 नवंबर से यूएई में होने वाले संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2023 से पहले जारी की गई है।

लिस्ट में भारतीय मूल के नाम

टाइम की इस लिस्ट में वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, ओला इलेक्ट्रिक के फाउंडर भाविश अग्रवाल, द रॉकफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष राजीव जे शाह, बॉस्टन कॉमन एसेट मैनेजमेंट की फाउंडर गीता अय्यर, अमेरिका ऊर्जा ऋण कार्यक्रम विभाग कार्यालय के निदेशक जिगह शाह, हस्क पावर सिस्टम्स के सीईओ और सह संस्थापक मनोज सिन्हा, कैसर परमानेंट के पर्यावरण प्रबंधन की कार्यकारी निदेशक सीमा वाधवा और महिंद्रा लाइफस्पेस के प्रबंध निदेशक औक सीईओ अमित कुमार सिन्हा शामिल हैं।

टाइम ने कहा- कई और नामों को भी देना था जगह

टाइम मैगजीन ने गुरुवार को लिस्ट जारी करते हुए कहा कि हमने सभी क्षेत्रों से क्लाइमेट चेंज की दिशा में काम करने वाले लोगों को लिस्ट में जगह दी है, लेकिन हमें लगता है कि इस क्षेत्र में काम करने वाले और लोगों को भी शामिल किया जा सकता था। इस साल जून में वर्ल्ड बैंक ग्रुप के अध्यक्ष नियुक्त किए गए भारतीय मूल के अजय बंगा जलवायु परिवर्तन से लड़ते हुए गरीबी उन्मूलन की दिशा में संस्था के लिए एक नए मिशन की शुरुआत कर रहे हैं।

क्या है टाइम मैगजीन?

टाइम मैगजीन 100 साल से भी ज्यादा पुरानी है। इसकी पहली कॉपी 3 मार्च 1923 को प्रकाशित की गई थी। बता दें कि इसकी शुरुआत ब्रिटन हेडन और हेनरी लूस ने की थी। टाइम को दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित मैगजीन माना जाता है। 2018 में सेल्सफोर्स के फाउंडर मार्क बेनियॉफ ने टाइम मैगजीन को 19 करोड़ डॉलर (1400 करोड़ रुपए) में खरीद लिया था।

Tags:
  • Time 100 Climate' list
  • climate change conference to be held in UAE
  • President of World Bank
  • nine Indians in Time
  • Indians featured in Time magazine टाइम 100 क्लाइमेट' लिस्ट
  • यूएई में होगा जलवायु परिवर्तन सम्मेलन
  • वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष
  • टाइम में नौ भारतीय
  • टाइम मैगजीन में छाए भारतवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज