अमेरिकी राष्ट्रपति निक्सन के डर से लगाई थी इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी

Marut raj | Jun 25, 2024, 06:30 IST
Share
Indira Gandhi imposed emergency  US President Nixon द सूत्र
Indira Gandhi imposed emergency US President Nixon द सूत्र

इंदिरा गांधी को डर था कि उनकी सरकार काे भी सीआईए की मदद से हटाया जा सकता है, जिस प्रकार की अमेरिका ने चिली के राष्ट्रपति सालवडोर अयेंदे की सरकार का तख्ता पलट दिया था।

साल 1975 की 25 जून की आधी रात को देश में आपातकाल लगा था। देश में विपक्ष लगातार इंदिरा गांधी की सरकार पर हमलावर हो रहा था। गुजरात और बिहार की विधानसभाएं भंग की जा चुकी थीं। क्या सिर्फ इस वजह से ही देश पर इमरजेंसी थोपी गई थी, तो इसका जवाब पूरी तरह हां नहीं है। दरअसल, बीबीसी हिंदी की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इंदिरा गांधी को डर था कि उनकी सरकार का तख्तापलट किया जा सकता है। कौन कर सकता था ऐसा, तो इसका जवाब है अमेरिका।

भारत को एक 'शॉक ट्रीटमेंट' की जरूरत

दरअसल, इंदिरा गांधी का कहना था किवो अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन की हेट लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। और उन्हें डर है कि कहीं उनकी सरकार काे भी सीआईए की मदद से हटाया जा सकता है, जिस प्रकार की अमेरिका ने चिली के राष्ट्रपति सालवडोर अयेंदे की सरकार का तख्ता पलट दिया था।

बाद में एक इंटरव्यू में भी इंदिरा ने स्वीकार किया किया कि भारत को एक 'शॉक ट्रीटमेंट' की जरूरत थी। खास बात यह है कि उन्होंने तब तक अपने कानून मंत्री एचआर गोखले से इस बारे में कोई सलाह मशविरा नहीं किया था।

25 जून 1975 की सुबह क्या-क्या हुआ

बीबीसी हिंदी के अनुसार 25 जून 1975 की सुबह पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर राय के फोन की घंटी बजी। उस समय वह दिल्ली में ही बंग भवन में रुके हुए थे।

Indira Gandhi ने राय से कहा कि वो आपातकाल लगाने से पहले मंत्रिमंडल के सामने इस मामले को नहीं लाना चाहतीं। इस पर राय ने उन्हें सलाह दी कि वो राष्ट्रपति से कह सकतीं हैं कि मंत्रिमंडल की बैठक बुलाने के लिए पर्याप्त समय नहीं था।
इंदिरा ने सिद्धार्थ शंकर राय से कहा कि वो इस प्रस्ताव के साथ राष्ट्रपति के पास जा। गांधी और राय दोनों शाम साढ़े पांच बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचे। सारी बात फखरुद्दीन अली अहमद को समझाई गईं। उन्होंने इंदिरा से कहा कि आप इमरजेंसी के कागज़ भिजवाइए।

जब राय और इंदिरा वापस 1 सफदरजंग रोड पहुंचे तब तक अंधेरा घिर आया था। राय ने इंदिरा के सचिव पीएन धर को ब्रीफ किया। धर ने अपने टाइपिस्ट को बुला कर आपातकाल की घोषणा के प्रस्ताव को डिक्टेट कराया। सारे कागजों के साथ आर के धवन राष्ट्रपति भवन पहुंचे और इस तरह आपातकाल को मंजूरी मिली।

Tags:
  • Indira Gandhi
  • इंदिरा गांधी
  • आपातकाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज