Indore voting डे पर ओले गिरे, मुंबई में बारिश और तेज हवा से बिलबोर्ड गिरा, 35 घायल

इंदौर में वोटिंग ( Indore voting) डे पर तेज बारिश के साथ ओले गिरे। मतदान समाप्ति से पहले बारिश होने से वोटिंग परसेंटेज पर भी असर पड़ेगा। इधर... मुंबई में बारिश और 60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चलने से बिलबोर्ड गिर गया जिससे 35 लोग घायल हो गए...

Advertisment
author-image
Jitendra Shrivastava
New Update
THESOOTR
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

इंदौर में वोटिंग ( Indore voting ) डे पर ओले गिरे। मतदान के दौरान तेज बारिश के साथ चने के आकार से भी बड़े ओले गिरे। शाम चार बजे बायपास, अन्नपूर्णा सहित कई इलाकों में तेज बौछारें गिरीं। वोटिंग समाप्त होने से ठीक पहले बारिश होने से लोग घरों से नहीं निकल पाए। वहीं सोमवार, 13 मई को दोपहर 3 बजे अचानक धूल भरी आंधी के बाद मुंबई में बारिश ( Mumbai rain ) शुरू हो गई। घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने से 35 लोग घायल हो गए।मुंबई बारिश

इंदौर में बारिश से मतदान प्रतिशत गिरा

इंदौर में बारिश ( indore rain ) के साथ चने के आकार से भी बड़े ओले गिरे। शाम चार बजे बायपास, अन्नपूर्णा सहित कई इलाकों में तेज बौछारें गिरीं। वोटिंग समाप्त होने से ठीक पहले बारिश होने से लोग घरों से नहीं निकल पाए। इसका असर मतदान प्रतिशत पर भी हुआ। क्योंकि गर्मी के कारण दोपहर में मतदान कम हुआ था। उम्मीद थी कि शाम के वक्त मतदान तेजी से बढ़ेगा लेकिन उसी बीच बारिश हो गई। इंदौर लोकसभा में दोपहर 3 बजे तक आठ घंटे में 48.04% मतदान हुआ था, जो पिछली बार से भी कम है।

ये खबर भी पढ़ें...

PM Narendra Modi : पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी तो हम पहना देंगे

मध्यप्रदेश में इसलिए बदला मौसम

भोपाल के मौसम वैज्ञानिक ने बताया, वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मध्य प्रदेश में ओले, बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने या चमकने का दौर चल रहा है। 15-16 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 40 से 60 Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

मध्य प्रदेश में 5 दिन तक बारिश का अलर्ट

देश में आंधी-बारिश और ओले का दौर जारी है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में 5 दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में ओले भी गिर सकते हैं। आज प्रदेश में बारिश के चलते राज्यों में हीटवेव का असर लगभग खत्म हो गया है, लेकिन गर्मी का असर बरकरार है। मध्य प्रदेश रविवार को तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। वहीं देश में सबसे ज्यादा तापमान मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में 43.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

इन जिलों में बदला रहेगा मौसम

14 मई: 

झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, अलीराजपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, विदिशा, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी और बालाघाट में बूंदाबांदी होने का अलर्ट है।

15 मई: 

छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी में ऑरेंज अलर्ट है। यहां तेज हवा भी चल सकती है। बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार और अलीराजपुर में गरज-चमक और बादल का मौसम रहेगा।

16 मई: 

झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट और डिंडोरी में बादल रहेंगे। यहां 30 से 40 Km प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।

इधर... मुंबई में बारिश, 60 किमी की रफ्तार से हवा चली

मुंबई में सोमवार, 13 मई दोपहर 3 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। धूल भरी आंधी के बाद बारिश भी शुरू हो गई। तेज हवा और आंधी से दिन में ही रात सा नजारा दिखने लगा। अंधेरा छा गया। घाटकोपर में बिलबोर्ड गिरने से 35 लोग जख्मी हो गए। मुंबई एयरपोर्ट से भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को डायवर्ट किया गया, जबकि कुछ के समय में बदलाव किया गया। मेट्रो, लोकल रेल सर्विस भी प्रभावित हुई। हालांकि, दो घंटे बाद फिर से सेवाएं शुरू हो गईं।

Mumbai rain मुंबई बारिश Indore voting indore rain