मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, कौन जीतेगा आज का मैच, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड में कौन आगे?

Aman Vaishnav | Apr 29, 2026, 09:14 IST
Share
ipl 2026 mi vs srh match preview
ipl 2026 mi vs srh match preview

IPL 2026 के 41वें मैच में आज 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला होने वाला है। ये शानदार मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। वहीं MI के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांच अपने चरम पर है। सीजन का 41वां मुकाबला दो दिग्गज टीमों के बीच खेला जाएगा। एक तरफ पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस होगी।

वहीं दूसरी तरफ होगी इस सीजन की सबसे खतरनाक टीमों में से एक सनराइजर्स हैदराबाद होगी। 29 अप्रैल को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होने वाला यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

SRH vs MI Highlights Score, Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians | IPL  Cricket 2024: Exciting Start to 2024 Indian T20 League - The Economic Times
SRH vs MI Highlights Score, Sunrisers Hyderabad vs Mumbai Indians | IPL Cricket 2024: Exciting Start to 2024 Indian T20 League - The Economic Times

करो या मरो की स्थिति में मुंबई इंडियंस

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए यह मुकाबला किसी फाइनल से कम नहीं है। यदि टीम आज का मैच हारती है, तो उनके लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग बंद हो जाएंगे।

हालांकि मुंबई के लिए राहत की बात यह है कि वे एक लंबे ब्रेक के बाद नई ऊर्जा के साथ मैदान पर उतर रहे हैं। दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा की वापसी की भी उम्मीद जताई जा रही है।

Mumbai-Indians-128025
Mumbai-Indians-128025

प्लेऑफ की ओर SRH के कदम

दूसरी ओर, पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जबरदस्त फॉर्म में है। Points Table में तीसरे स्थान पर बैठी SRH इस जीत के साथ अपनी स्थिति और भी मजबूत करना चाहेगी।

MI vs SRH के हेड टू हेड आंकड़े

आईपीएल इतिहास की बात करें तो दोनों टीमों के बीच हमेशा कांटे की टक्कर रही है। अब तक के आंकड़ों में मुंबई का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है।

804c83ac-cf8
804c83ac-cf8

वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट

वानखेड़े स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों के लिए माना बहुत अच्छा जाता है। यहां की मिट्टी लाल मिट्टी है, जो अच्छा उछाल प्रदान करती है।

  • फ्लैट विकेट: यहां गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह से आती है। इससे बड़े शॉट लगाना आसान होता है।
  • हाई स्कोरिंग मैच: यहां अक्सर 200 से अधिक का स्कोर बनता है। पिछले मैच में पहली पारी में 207 रन बने थे।
  • ओस का प्रभाव : दूसरी पारी में ओस गिरने की संभावना रहती है। इससे गेंदबाजी करना मुश्किल और बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।
इस पिच पर औसत स्कोर

  • पहली पारी में 178 रन का है।
  • दूसरी पारी में167 रन का है।
171051-623529
171051-623529

दोनों टीम की संभावित प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस (MI)

रोहित शर्मा, रेयान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कण्डेय, जसप्रित बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, अल्लाह गजनफर।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा।

SRH-MI-3-368614
SRH-MI-3-368614

कौन सी टीम सबसे ज्यादा मजबूत?

मुंबई इंडियंस

मुंबई की ताकत उनके टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन जैसे बल्लेबाज हैं। मिडिल ऑर्डर में हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह टीम के लिए चीट कोड की तरह हैं, जो किसी भी समय विकेट निकाल सकते हैं। हालांकि मुंबई की सबसे बड़ी चिंता उनके खिलाड़ियों की खराब फॉर्म और प्लेइंग-11 में लगातार हो रहे बदलाव हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद

हैदराबाद का पावरप्ले इस सीजन का सबसे विस्फोटक रहा है। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रही है। मिडिल ऑर्डर में हेनरिक क्लासेन दुनिया के सबसे खतरनाक फिनिशर बनकर उभरे हैं।गेंदबाजी में पैट कमिंस और प्रफुल हिंगे अपनी रफ्तार से कहर बरपा रहे हैं।

ipl-2024--sunrisers-hyderabad-srh-vs-mumbai-indians-mi-live-score-updates-ap-photo-270214943-16x9_0-485981.jpg?VersionId=Qe2n3E9KcVITBE1qvvXWR
ipl-2024--sunrisers-hyderabad-srh-vs-mumbai-indians-mi-live-score-updates-ap-photo-270214943-16x9_0-485981.jpg?VersionId=Qe2n3E9KcVITBE1qvvXWR

ये खबरें भी पढ़िए...

आईपीएल 2026: कोलकाता ने पहला सुपर ओवर में लखनऊ को हराया

क्रिकेट न्यूज: रायपुर एयरपोर्ट पर IPL 2026 का रोमांच! लाइव दिखाया जाएगा हर मैच

रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा

MPCA की नई पेंशन योजना, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू महिला क्रिकेटरों को मिलेंगे हर माह 12 हजार तक

Tags:
  • रोहित शर्मा
  • हार्दिक पांड्या
  • क्रिकेट न्यूज
  • पैट कमिंस
  • मुंबई इंडियंस
  • सनराइजर्स हैदराबाद
  • इंडियन प्रीमियर लीग
  • अभिषेक शर्मा
  • वानखेड़े स्टेडियम
  • आईपीएल 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग