ईरान-इजराइल युद्ध का 18वां दिन: तनाव के बीच पहला LPG जहाज भारत पहुंचा, होर्मुज के पास भारतीय युद्धपोत ने संभाला मोर्चा

Amresh Kushwaha | Published:
Share
iran israel war updates 17 march am
iran israel war updates 17 march am

ईरान-इजराइल के बीच तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका असर आप पर सीधे तौर पर या किसी और तरह से पड़ सकता है... तो आइए नजर डालते हैं जरूरी अपडेट्स पर.... ये भी जानते हैं कि 16-17 मार्च को इस युद्ध में क्या- क्या हुआ...

Iran Israel War: इजराइल ईरान जंग का आज 18वें दिन है।मिडिल ईस्ट के लगातार हालात बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। भारत ने अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए हैं। होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय युद्धपोत तैनात कर दिए गए हैं। ये युद्धपोत तेल और गैस टैंकरों को सुरक्षा देंगे।

संकट के बीच पहला भारतीय LPG जहाज सुरक्षित मुंद्रा पहुंच गया है। इसमें 32 लाख से ज्यादा सिलेंडर के बराबर गैस है। उधर राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान पर बड़े हमलों का दावा किया है। अमेरिका ने ईरान के 7000 ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद ने भी झुकने से साफ इनकार किया है। इस टकराव से दुनिया भर में हड़कंप मचा हुआ है।

जंग के बीच पहला भारतीय LPG जहाज पहुंचा

कतर से गैस लेकर एक LPG जहाज, शिवालिक, सोमवार शाम 5 बजे गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा। इस जहाज में करीब 46 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है, जो लगभग 32 लाख चार हजार घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है।

यह जहाज 14 मार्च को होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत की ओर रवाना हुआ था। मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष के बावजूद यह भारत पहुंचने वाला पहला LPG जहाज है।

शिपिंग मंत्रालय के मुताबिक, एक और जहाज नंदा देवी भी करीब 46 हजार टन LPG लेकर भारत आ रहा है और उसे कल तक पोर्ट पर पहुंचने की संभावना है। वहीं, जग लाडकी जहाज करीब 81 हजार टन मुरबान कच्चा तेल लेकर भारत की ओर आ रहा है, और इसकी भी कल मुंद्रा बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है।

इजराइल ईरान युद्ध: 16 - 17 मार्च 2026 के बड़े अपडेट्स

1. भारत ने होर्मुज के पास युद्धपोत तैनात किए

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने होर्मुज स्ट्रेट के आसपास युद्धपोत तैनात किए हैं। यह कदम भारतीय नौसेना ने उठाया है ताकि भारत आने वाले व्यापारी जहाजों और तेल-गैस टैंकरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

2. भारत ने शुरू की ऑपरेशन संकल्प के तहत निगरानी

भारतीय नौसेना ने दो टास्क फोर्स तैनात किए हैं। इनका मुख्य उद्देश्य फारस की खाड़ी से भारत की ओर आ रहे जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय नौसेना पहले से ही इस क्षेत्र में ऑपरेशन संकल्प के तहत निगरानी कर रही है।

3. टैंकर छोड़ने के दावों का भारत ने किया खंडन

भारत सरकार ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया था कि ईरान ने भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने के बदले भारत से जब्त तीन तेल टैंकरों को छोड़ने का दबाव डाला है। सरकार ने इसे पूरी तरह से गलत बताया है।

4. ईरान के 7000 ठिकानों पर हमला- ट्रम्प

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के सात हजार से अधिक ठिकानों पर हमला किया है। ट्रम्प के मुताबिक, इन हमलों से ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च में 90% और ड्रोन हमलों में 95% की कमी आई है।

5. ईरान का खार्ग आइलैंड हमला

ट्रम्प ने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला किया है और वहां के ज्यादातर ठिकाने नष्ट कर दिए। उन्होंने कहा कि इस हमले में तेल पाइपलाइन को छोड़ दिया गया ताकि भविष्य में पुनर्निर्माण संभव हो।

6. कोलैबोरेशन की कमी- ट्रम्प

ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट में टैंकरों की सुरक्षा के लिए सहयोगी देशों से पर्याप्त मदद नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कई देशों ने अमेरिका की अपील के बावजूद युद्धपोत भेजने में रुचि नहीं दिखाई।

7. संयुक्त बयान - हिज्बुल्लाह से हथियार डालने की मांग

कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम ने लेबनान में बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई है। इन देशों ने हिज्बुल्लाह से हथियार डालने की अपील की है।

8. ईरान नहीं झुकेगा- राष्ट्रपति मसूद

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने कहा कि ईरान कभी भी अमेरिका और इजराइल के सामने नहीं झुकेगा। उन्होंने क्षेत्रीय शांति की आवश्यकता को बताया और कहा कि ईरान खुद की रक्षा करने का अधिकार रखता है।

ये खबर भी पढ़िए...

ईरान-इजराइल युद्ध का 17वां दिन: ईरान ने सीजफायर से किया इनकार, US का युद्ध खर्च 12 अरब डॉलर पहुंचा

ईरान-इजराइल युद्ध : होर्मुज जलसंधि में बढ़ता तनाव, ईरान ने कहा- देश के नए सुप्रीम लीडर सुरक्षित है...

ईरान-इजराइल युद्ध का 15वां दिन: ट्रंप ने कहा- ईरान अब समझौता करना चाहता है; भारत पर भी असर

इजराइल ईरान युद्ध का 15वां दिन: भारतीय जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, अमेरिकी युद्धपोत मोर्चे पर तैनात

Tags:
  • भारतीय नौसेना
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
  • भारत सरकार
  • इजराइल ईरान युद्ध
  • ईरान-इजराइल युद्ध
  • इजराइल-ईरान युद्ध
सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में

By Sandeep Kumar

सागर में फिर शराब पीने के बाद मौत! सरकारी ठेके से खरीदी थी बोतल, एक ने गंवाई जान, दूसरा अस्पताल में
ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव

By Ramanand Tiwari

ग्वालियर-इटावा फोरलेन का काम मंजूरी के इंतजार में, 6952 करोड़ की सड़क का निर्माण मार्च 2027 के बाद संभव
रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका

By Sandeep Kumar

रील बनाने चले थे, VIP सुविधा गंवा बैठे! विधायक गोलू शुक्ला के बेटे को महाकाल मंदिर ने दिया सालभर का झटका
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख

By Sandeep Kumar

MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग

By Jageshwar Prasad

Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत

By Sandeep Kumar

इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत