Iran President Helicopter Crash: नहीं रहे ईरान के राष्ट्रपति रईसी, हेलिकॉप्टर क्रैश में विदेश मंत्री की भी मौत

Vikram Jain | May 20, 2024, 24:17 IST
Share
Iranian President Ebrahim Raisi helicopter crashes
Iranian President Ebrahim Raisi helicopter crashes

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया है। ईरान की स्टेट न्यूज एजेंसी IRNA ने इसकी घोषणा की। देश में मेडिकल असिस्टेंस देने वाली रेड क्रिसेंट ने कहा कि हादसे में किसी के भी बचे होने की संभावना नहीं है।

NEW DELHI. ईरान के हेलिकॉप्टर हादसे में दुखद खबर आई है। इस घटना में ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी (63 वर्ष) की मौत की खबर आ रही है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने एक ईरानी अधिकारी के हवाले से कहा कि रेस्क्यू टीमों ने दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर के मलबे का पता लगा लिया है और इस बात की उम्मीद बहुत कम है कि ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और उनके विदेश मंत्री बर्फीले मौसम के बीच पहाड़ी इलाके में हुए इस हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जीवित बचे हों।

पहाड़ी इलाका होने की वजह से बचाव कार्य में हो रही परेशानी

ईरान की मीडिया के घटना के संबंध में कहा कि हेलिकॉप्टर क्रैश ईरान के वरजेघन शहर में हुआ, जो अजरबैजान की सीमा के बेहद करीब है। हादसा उस समय हुआ जब रईसी अजरबैजान की सीमा पर बने बांध का उद्धाटन करके लौट रहे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, पायलट ने हेलीकॉप्टर से नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते हादसा हुआ। बचाव कार्य में 16 टीमों को लगाया गया है। हालांकि धुंध और पहाड़ी इलाका होने के चलते बचाव कार्य में परेशानी आ रही है। घटना को कई घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक हेलीकॉप्टर का पता नहीं चल सका है। हादसे में किसी की मौत या घायल होने की कोई जानकारी नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें...ये कैसी कथा... घर वालों ने कर दी 13 साल की बेटी की शादी , अब बना रहे बहाने

ये खबर भी पढ़ें... RATLAM : अस्पताल में 2 गुटों में मारपीट, मूकदर्शक बन पुलिस बनाती रही वीडियो

अब तक नहीं हो सका संपर्क

ईरान के गृह मंत्री ने बताया है कि राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी से अब तक कोई संपर्क नहीं हो सका है। उधर, खराब मौसम की वजह से रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंच पा रही है। IRNA की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान में कोहरे, बारिश और ठंड की वजह से हेलिकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम देना लगभग असंभव है। सड़क के रास्ते 20 से ज्यादा टीमों को घटनास्थल की तरफ रवाना किया गया है। इनमें ईरान की स्पेशल फोर्सेज IRGC के सदस्य समेत रेंजर्स शामिल हैं। इनके पास छानबीन के लिए ड्रोन्स और सर्च डॉग्स भी मौजूद हैं।

पीएम मोदी ने जताई संवेदना

हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रईसी के हेलीकॉप्टर से जुड़ी खबरें सुनकर अत्यधिक चिंतित हूं। पीएम मोदी ने कहा कि संकट के इस समय में वे ईरान की जनता के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति और उनके काफिले में मौजूद लोगों की सलामती की कामना भी की।

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी, ईरान राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर हादसा, ईरान न्यूज, हेलीकॉप्टर क्रैश ईरानIran President Ibrahim Raisi
iran presidential helicopter accident, Iran News, helicopter crash iran

Tags:
  • Iran President Ibrahim Raisi
  • ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी
  • ईरान न्यूज
  • हेलीकॉप्टर क्रैश ईरान
  • iran presidential helicopter accident
  • Iran News
  • helicopter crash iran
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा