RATLAM : अस्पताल में 2 गुटों में मारपीट, मूकदर्शक बन पुलिस बनाती रही वीडियो

Vikram Jain | Published:
Share
Ratlam District Hospital fight between two parties Ratlam Crine News
Ratlam District Hospital fight between two parties Ratlam Crine News

मध्य प्रदेश के रतलाम में अस्पताल में कहासुनी के बाद दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। वहीं पुलिस भी घटना में दर्शक बनकर वीडियो बनाती रही। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर कुछ पुरानी लड़ाई है।

आमीन हुसैन@RATLAM. रतलाम जिला अस्पताल में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसके हाथ जो लगा, उसे उठाकर दूसरे पर टूट पड़ा। हंगामा इतना बढ़ गया कि अस्पताल के जांच काउंटर का कांच तोड़ डाला। मारपीट कर रहे लोगों ने फायर एक्सटिंगिशर उखाड़कर इससे भी मारपीट की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस उनको रोकने की बजाय वीडियो बनाती रही। ऐसा उत्पात मचा कि पुलिसवाले भी अपनी जान बचाते नजर आए। वहीं मामले में मामले में अस्पताल प्रबंधन ने शिकायत दर्ज कराई है।

आपसी कहासुनी के बाद जमकर चले लात-घूसें


दरअसल, रतलाम के माणक चौक थाना क्षेत्र के मदीना मस्जिद क्षेत्र में समीर उर्फ बाबू और शौकत हुसैन के बीच विवाद हो गया था, दोनों पक्ष पहले तो रिपोर्ट करने थाने पहुंचे थे। घायल का मेडिकल कराने एक जवान उसे लेकर जिला अस्पताल आया। इतने में दूसरे पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। इसके बाद जमकर लात घुसे चले और मारपीट शुरू हो गई। इन्हें रोकने वाला कोई नहीं था। मारपीट के दौरान अस्पताल के जांच काउंटर का कांच तोड़ दिया गया। मारपीट कर रहे लोगों ने फायर एक्सटिंगिशर उखाड़कर इसकी प्लेट से मारपीट की। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर कुछ पुरानी लड़ाई है.

ये खबर भी पढ़ें... जबलपुर : वीडियो बनाने के लिए युवक ने लगाई पुल से छलांग, फिर नहीं लौटे वापस

ये खबर भी पढ़ें... ये कैसी कथा... घर वालों ने कर दी 13 साल की बेटी की शादी , अब बना रहे बहाने

अस्पताल में मची अफरा-तफरी


इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल में मरीज और तीमारदार घबरा गए। आरोपियों ने आग बुझाने की मशीन (अग्निशामक यंत्र) निकाल कर एक दूसरे के ऊपर बरसा दी। वहां मौजूद पुलिस, स्टाफ, पत्रकार, डॉक्टर, मरीज अपनी जान बचाते नजर आए। वहीं मौके पर मौजूद पुलिस उत्पात मचा रहे लोगों को रोकने के बजाए तमाशबीन बनकर मारपीट का वीडियो बनाती रही।

दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज


मामले में स्टेशन रोड थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं जिला अस्पताल की तरफ से मिले पत्र के बाद अस्पताल में की गई तोड़फोड़ के मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटनाक्रम को लेकर एसपी राहुल लोढ़ा का कहना है कि मुकदमा कायम कर दिया गया है। साथ ही जिन लोगों ने इस तरह की घटनाक्रम को अंजाम दिया है उनके खिलाफ वह कार्रवाई की जाएगी।

रतलाम अस्पताल में 2 पक्षों में मारपीट, अस्पताल में तोड़फोड़ और मारपीट, रतलाम न्यूज
Fighting between two parties in Ratlam Hospital,Vandalism and fighting in the hospital Ratlam News

Tags:
  • Ratlam News
  • रतलाम न्यूज
  • रतलाम अस्पताल में 2 पक्षों में मारपीट
  • अस्पताल में तोड़फोड़ और मारपीट
  • Fighting between two parties in Ratlam Hospital
  • Vandalism and fighting in the hospital
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर