IRCTC की वेबसाइट ठप, टिकट बुकिंग आ रही दिक्कत, यात्री हुए परेशान
Siddhi Tamrakar | Dec 09, 2024, 16:08 IST
irctc
आज सुबह अचानक IRCTC की वेबसाइट ठप हो गई, जिसके चलते ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकटों की बुकिंग प्रभावित हुई है। इस तकनीकी समस्या के कारण देशभर के हजारों यात्री परेशानी का सामना करना पड़ा ह।
आज सुबह अचानक IRCTC की वेबसाइट ठप हो गई, जिसके चलते ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकटों की बुकिंग प्रभावित हुई है। इस तकनीकी समस्या के कारण देशभर के हजारों यात्री परेशानी का सामना करना पड़ा है। खासकर के उन यात्रियों को ज्यादा परेशानी हुई, जिन्हें मंगलवार को तत्काल टिकट की जरूरत थी, क्योंकि इस व्यवस्था के तहत एक दिन पहले ही तत्काल टिकट की बुकिंग होती है।
भारतीय रेलवे के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (इनफार्मेशन एंड पब्लिसिटी) दिलीप कुमार ने पुष्टि की है कि तकनीकी कारणों से IRCTC की साइट ठप हो गई थी, लेकिन अब रिजर्वेशन प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। इसके साथ ही, रेलवे अधिकारियों ने यह भी कहा कि साइट ठप होने के कारण की जांच की जा रही है और यह देखा जा रहा है कि कहीं इस घटना के पीछे कोई साइबर अटैक तो नहीं था।
आईआरसीटीसी की तकनीकी टीम इस खामी को दूर करने में जुटी हुई है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
नोट- अगर आपको इस दौरान टिकट कैंसलेशन या टीडीआर फाइल करना है, तो आप ग्राहक सेवा नंबर 14646, 0755-6610661, और 0755-4090600 पर कॉल कर सकते हैं या फिर etickets@irctc.co.in पर ईमेल कर सकते हैं।
तकनीकी खामी से आई समस्या
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आईआरसीटीसी की वेबसाइट आज सुबह करीब 10 बजे अचानक ठप हो गई, जिसके कारण ऑनलाइन टिकट की बुकिंग बंद हो गई थी। इससे खासकर उन यात्रियों को परेशानी हुई है, जिन्हें मंगलवार को यात्रा करनी है। आमतौर पर, सुबह 10 बजे एसी का तत्काल टिकट और 11 बजे नॉन-एसी का तत्काल टिकट बुक किया जाता है।
साइट की स्थिति अब सामान्य
जल्द होगा समाधान
नोट- अगर आपको इस दौरान टिकट कैंसलेशन या टीडीआर फाइल करना है, तो आप ग्राहक सेवा नंबर 14646, 0755-6610661, और 0755-4090600 पर कॉल कर सकते हैं या फिर etickets@irctc.co.in पर ईमेल कर सकते हैं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari