Isha Foundation : पुलिस की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, जानें क्या है पूरा मामला

Sandeep Kumar | Oct 03, 2024, 17:09 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-03T160451.117
STYLESHEET THESOOTR - 2024-10-03T160451.117

कोयंबटूर के थोंडामुथुर में स्थित आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव ( Jaggi Vasudev ) के ईशा फाउंडेशन (Isha Foundation ) के खिलाफ मद्रास हाईकोर्ट द्वारा दिए गए जांच के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार यानी आज ईशा फाउंडेशन ( Isha Foundation ) के खिलाफ तमिलनाडु पुलिस की जांच पर रोक लगाई दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट ( Madras High Court ) के आदेश पर कोई भी कार्रवाई न करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल ईशा फाउंडेशन की स्थापना सद्गुरु जग्गी वासुदेव ( Sadhguru Jaggi Vasudev ) ने की है। हाईकोर्ट ने कोयंबटूर पुलिस को निर्देश दिया था कि वह ईशा फाउंडेशन के खिलाफ दर्ज सभी मामलों का ब्यौरा इकट्ठा कर अदालत में पेश करें। इस मामले को लेकर जग्गी ने मद्रास हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) से गुहार लगाई थी।

eca7e4df-3a7
eca7e4df-3a7

SC ने लगाई HC के फैसले पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के इस आदेश पर रोक लगाते हुए मामले को अपने पास ट्रांसफर करवा लिया है। कोर्ट ने अब इस मामले में 18 अक्टूबर को अगली सुनवाई तय की। सुप्रीम कोर्ट की पीठ में जस्टिस जेबी पारदीवाला ( Justice J.B. Pardiwala ) और जस्टिस मनोज मिश्रा ( Justice Manoj Mishra ) शामिल थे।

ये खबर भी पढ़िए...दूसरों की बेटियों को सिर मुंडवाने और संन्यासिनी का जीवन जीने का ज्ञान क्यों? मद्रास हाईकोर्ट ने जग्गी वासुदेव से पूछा सवाल

मद्रास हाईकोर्ट ने क्या दिया था पुलिस को आदेश

हाईकोर्ट ने 30 सितंबर को पुलिस को निर्देश दिया था कि वह फाउंडेशन से जुड़े सभी मामलों की डिटेल्स पेश करें। इसके बाद, 1 अक्टूबर को तमिलनाडु के लगभग 500 पुलिसकर्मी आश्रम की जांच के लिए पहुंचे थे। इस जांच के खिलाफ सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था।

कैसे सामने आया मामला

मामला उस समय उठा जब तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय ( Tamil Nadu Agricultural University ) से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. एस. कामराज ( Dr. S. Kamaraj ) ने मद्रास हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। जिसमें उन्होंने अपनी दो बेटियों को फाउंडेशन द्वारा अवैध रूप से बंधक बनाए जाने का आरोप लगाया। उनकी दोनों बेटियां, जो इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर हैं, ईशा फाउंडेशन ( Isha Foundation ) से जुड़ी थीं। कामराज ने आरोप लगाया कि फाउंडेशन कुछ लोगों को गुमराह करके उनका धर्म परिवर्तन ( Religion change ) कर रहा है और उन्हें भिक्षु बना रहा है, साथ ही उनके परिवार मिलने नहीं दिया जा रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • मद्रास हाईकोर्ट
  • धर्म परिवर्तन
  • sadhguru jaggi vasudev
  • सद्गुरु जग्गी वासुदेव
  • देश दुनिया न्यूज
  • ईशा फाउंडेशन
  • Isha Foundation
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती