आदित्य L-1 के बाद गगनयान मिशन की तैयारी में ISRO, जानें परीक्षण यान की लॉचिंग की तारीख और टाइमिंग

Vikram Jain | Oct 16, 2023, 24:00 IST
Share
आदित्य L-1 के बाद गगनयान मिशन की तैयारी में ISRO, जानें परीक्षण यान की लॉचिंग की तारीख और टाइमिंग
आदित्य L-1 के बाद गगनयान मिशन की तैयारी में ISRO, जानें परीक्षण यान की लॉचिंग की तारीख और टाइमिंग

सूर्य मिशन आदित्य L-1 के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अब गगनयान मिशन की तैयारी कर रहा है।

BENGALURU. सूर्य मिशन आदित्य L-1 के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अब गगनयान मिशन की तैयारी कर रहा है। ISRO अब मिशन गगनयान लांच करने जा रहा है। 'गगनयान' में 3 दिनों के मिशन के लिए 3 सदस्यों के दल को 400 KM ऊपर पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा। ISRO ने सोमवार को कहा कि वह 21 अक्टूबर को सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से एक परीक्षण यान के प्रक्षेपण के साथ ही गगनयान मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन के लिए मानव रहित उड़ान परीक्षण शुरू करेगा। इसके बाद क्रू मॉड्यूल को सुरक्षित रूप से समुद्र में लैंड कराया जाएगा।

इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने दी जानकारी

ISRO ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘मिशन गगनयान : टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर, 2023 को सुबह सात बजे से नौ बजे के बीच श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से निर्धारित है, इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने शनिवार को मीडिया से कहा था कि 21 अक्टूबर को टीवी-डी1 परीक्षण उड़ान के बाद गगनयान कार्यक्रम के तहत तीन और परीक्षण यान मिशन शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष के रहस्यों की खोज के लिए 21 अक्टूबर को गगनयान मिशन की पहली टेस्ट फ्लाइट भेजेगा, इसके बाद तीन और टेस्ट फ्लाइट भेजी जाएंगी।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री परियोजना गगनयान का हिस्सा 'टीवी-डी1' (टेस्ट व्हीकल डेवलपमेंट फ्लाइट 1) की पहली परीक्षण उड़ान 21 अक्टूबर को होगी। इसरो ने परियोजना के तहत मानव दल को पृथ्वी की 400 किलोमीटर की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रक्षेपित करके उसे भारतीय समुद्री सतह पर उतारकर पृथ्वी पर सुरक्षित रूप से वापस लाने की यान की क्षमता का आंकलन करने और मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करने की परिकल्पना की है।

Tags:
  • New Delhi News
  • नई दिल्ली न्यूज
  • ISRO News
  • ISRO न्यूज
  • Indian Space Research Organisation
  • भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
  • Gaganyaan Mission
  • गगनयान मिशन
  • Surya Mission Aditya L-1
  • ISRO Chairman S Somnath
  • सूर्य मिशन आदित्य L-1
  • इसरो अध्यक्ष एस सोमनाथ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच