18वीं लोकसभा का पहला सत्र कल से, जेल में बंद 2 सांसद लेंगे शपथ ?

Shreya Nakade | Jun 23, 2024, 13:36 IST
Share
जेल में बंद अमृतपाल और राशिद इंजीनियर की शपथ
जेल में बंद अमृतपाल और राशिद इंजीनियर की शपथ

लोकसभा चुनाव 2024 में जेल में बंद अमृतपाल सिंह और राशिद इंजीनियर चुनाव जीतकर आए हैं। सांसद के तौर पर शपथ लेने यह दोनों जमानत पर जेल से बाहर आ सकते हैं...

कल (24 जून) से 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की शुरुआत ( loksabha first session ) होने वाली है। इसमें सबसे पहले प्रोटेम स्पीकर नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाएंगे ( new MPs oath )। इस बार लोकसभा चुनाव में दो ऐसे सदस्य भी चुनकर आए हैं, जो जेल में बंद है। ऐसे में जानिए जेल में बंद सांसद कैसे शपथ ले सकते हैं।

जेल से चुनाव जीतने वाले सांसद

18वीं लोकसभा में दो सांसद जेल में रहते हुए चुनावों में जीत दर्ज करके आए हैं।

अमृतपाल सिंह ( खडूर साहिब सीट)

अमृतपाल सिंह ( amritpal singh ) पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर आए हैं। निर्दलीय चुनाव लड़ते हुए उसने कांग्रेस के कुलबीर सिंह को 1.9 लाख वोटों से हराया था। अमृतपाल सिंह पर खालिस्तानी समर्थक होने का आरोप है। वह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।

राशिद इंजीनियर ( बारामूला सीट )

राशिद इंजीनियर ( rashid engineer ) जम्मू-कश्मीर की बारामूला सीट से सांसद चुनकर आया है। उसने उमर अब्दुल्ला को 2 लाख से ज्यादा मतों से हराया है। राशिद इंजीनियर पर टेरर फंडिंग के आरोप हैं। वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

राशिद इंजिनियर और अमृतपाल सिंह दोनों को ही अभी तक संसद में शपथ लेने के लिए जमानत नहीं मिली है।

ये खबर भी पढ़िए...

असम में अमृतपाल साथियों के साथ भूख हड़ताल पर बैठा, पत्नी बोली- डिब्रूगढ़ जेल में नहीं मिल रही फोन सुविधा,खाने में निकलता है तंबाकू

जेल में बंद सांसद कैसे लेते हैं शपथ ?

भारत के संविधान में जेल में बंद सांसदों की शपथ ग्रहण करवाने का प्रावधान है। चुनाव जीतकर आए प्रतिनिधि जमानत या पैरोल पर बाहर आकर बतौर सांसद शपथ ले सकते हैं।

इसके लिए संसद सचिवालय को पहले से जेल प्रशासन को सूचना देनी होती है। शपथ लेने के बाद, उन्हें फिर से जेल में जाना होता है। साथ ही उन्हें लोकसभा स्पीकर को लिखित में सदन की कार्यवाही में शामिल न हो पाने की जानकारी देनी होती है।

ये खबर भी पढ़िए...

संसद सत्र कल से, पहली बार नरेंद्र मोदी के सामने होगा विपक्ष का नेता, जानें इस सत्र में क्या होगा

लोकसभा का पहला सत्र

Tags:
  • Amritpal Singh
  • अमृतपाल सिंह
  • जेल में बंद सांसद
  • लोकसभा का पहला सत्र
  • loksabha first session
  • new MPs oath
  • नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ
  • राशिद इंजीनियर
  • rashid engineer
  • संसद में शपथ
  • जेल में बंद सांसद कैसे लेते हैं शपथ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा