jammu bus accident : जम्मू में बस खाई में गिरी, 21 श्रद्धालुओं की मौत

Marut raj | May 30, 2024, 18:36 IST
Share
jammu bus accident द सूत्र
jammu bus accident द सूत्र

उत्तर प्रदेश के हाथरस के अलावा राजस्थान के करीब 90 लोग सवार थे। सभी हाथरस से शिव खोड़ी जा रहे थे। केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

jammu bus accident : जम्मू के अखनूर में गुरुवार दोपहर तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस 150 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई। 69 लोग घायल हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को जम्मू के अखनूर अस्पताल और जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बस में 90 यात्री सवार थे

हादसा जम्मू-पुंछ राजमार्ग पर हुआ। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में उत्तर प्रदेश के हाथरस के अलावा राजस्थान के करीब 90 लोग सवार थे। सभी हाथरस से शिव खोड़ी जा रहे थे। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसे की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है। इधर, केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति मुर्मू ने दुख जताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर दुख जताया है। राष्ट्रपति मुर्मू ने X पर लिखा, "जम्मू के पास अखनूर में एक बस दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर दुख हुआ। मृतकों के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करती हूं।"

6 महीने पहले भी ऐसा हादसा हुआ था
15 नवंबर 2023 को जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के अस्सार इलाके में एक बस 300 फीट गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में 9 महिलाओं समेत 38 लोगों की मौत हुई थी। बस किश्तवाड़ से जम्मू जा रही थी। पुलिस और SDRF की टीमों के साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत और बचाव का काम किया था। जम्मू बस हादसा

Tags:
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
  • जम्मू बस हादसा
  • jammu bus accident
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज