जम्मू की चुनावी रैली में गरजे पीएम मोदी, बोले- प्रदेश के लोग तीन परिवारों की राजनीति से त्रस्त
Sandeep Kumar | Sept 28, 2024, 18:13 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-28T173913.764
जम्मू में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा जम्मू, सांबा और कठुआ में चारों तरफ एक ही नारा गूंज रहा है। जम्मू की यही पुकार, आ रही है भाजपा सरकार। पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि इस चुनाव में जम्मू-कश्मीर एक नया अध्याय लिखने जा रहा है
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस, पीडीपी और एनसी पर जमकर निशाना साधा हैं। उन्होंने जम्मू की धरती पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा है कि यहां के लोग लोग इन तीन परिवारों की राजनीति से त्रस्त हैं। पीएम ने कहा कि यहां के लोग अब आतंकवाद, अलगाववाद और खून-खराबा नहीं चाहते। वे अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य चाहते हैं। यही कारण है कि लोग बीजेपी सरकार को समर्थन दे रहे हैं।
पीएम ने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने जम्मू में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए पहले शहीद भगत सिंह ( Shaheed Bhagat Singh ) की जयंती पर उन्हें नमन किया। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले हफ्तों में उन्हें जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में जाने का अवसर मिला और जहां भी गए, वहां बीजेपी के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग इन तीन परिवारों की राजनीति से त्रस्त हैं। यहां के लोग अब आतंकवाद, अलगाववाद और खून-खराबा नहीं चाहते। वे अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य और शांति की चाह रखते हैं। पीएम मोदी ने दावा किया है कि राज्य में बीजेपी की पूर्ण बहुमत वाली पहली सरकार बनने जा रही है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस ( congress), एनसी (NC) और पीडीपी ( PDP ) पर हमला जारी रखते हुए कहा कि इन दलों ने संविधान के सबसे बड़े दुश्मन के रूप में काम किया।
पीएम मोदी ने लोगों को आश्वासन दिया कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद वह जम्मू के लोगों की हर पीड़ा को दूर करेगी। उन्होंने नवरात्रि और विजयादशमी का उल्लेख करते हुए कहा, 8 अक्तूबर को मां के नवरात्रि के दिन चुनाव नतीजे आएंगे, और इस बार की विजयादशमी शुभ शुरुआत वाली होगी।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए पाकिस्तान को चेताया है कि आज ही की रात सर्जिकल स्ट्राइक ( surgical strike ) हुई थी। इंडिया ने दुनिया को बता दिया था कि यह नया भारत है, जो कि घर में घुसकर मारता है।
पीएम ने शहीद भगत सिंह को किया नमन
तीन परिवारों की राजनीति से प्रदेश त्रस्त
जम्मू के लोगों की हर पीड़ा दूर होगी
नया भारत घर में घुसकर मारता है
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari