जम्मू कश्मीर : कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भाषण देते तबीयत बिगड़ी, पकड़कर ले गए पार्टी नेता
Sandeep Kumar | Sept 29, 2024, 16:07 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-29T155634.723
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। आनन-फानन में उनका हाथकर मंच से नीचे लाया गया और फिर डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया गया...
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव ( Jammu and Kashmir assembly elections ) प्रचार के लिए कठुआ पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ( Mallikarjun Kharge ) की मंच पर भाषण देते हुए तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उनके भाषण को बीच में रोका गया और पार्टी नेताओं ने उनका हाथ पकड़कर कुर्सी पर बैठाया। पार्टी नेताओं ने बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों को उनका चेकअप करने के लिए बुलाया गया है।
कांग्रेस महासचिव गुलाम अहमद मीर ( Ghulam Ahmed Mir ) ने मीडिया को बताया, वह जसरोटा में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, तभी उन्हें बेचैनी और चक्कर आने लगा। उनके सहयोगियों ने उन्हें कुर्सी पर बैठाने में मदद की। अहमद मीर के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष की हालत स्थिर है। खरगे विधानसभा चुनावों में अपने पार्टी उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के लिए एक रैली को संबोधित करने के लिए जसरोटा गए थे।
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के उपाध्यक्ष रवींद्र शर्मा ( Ravindra Sharma ) ने बताया कि खड़गे को चक्कर आ गया था। उन्हें एक कमरे में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों को जांच के लिए बुलाया गया।
ये खबर भी पढ़िए...जम्मू कश्मीर में लगे नसरल्लाह के समर्थन में नारे, महबूबा ने हसन को बताया शहीद
मंच से अपने भाषण के दौरान खरगे ने कहा, केंद्र सरकार कभी चुनाव नहीं कराना चाहती थी। अगर वे चाहते तो एक-दो साल के भीतर ऐसा कर लेते। बीजेपी वाले उपराज्यपाल ( Lieutenant Governor ) के जरिए रिमोट से चलने वाली सरकार चलाना चाहते थे। मोदी ने पिछले 10 साल में भारत के युवाओं को कुछ नहीं दिया। क्या आप उस व्यक्ति पर विश्वास कर सकते हैं जो 10 साल में आपकी समृद्धि वापस नहीं ला सकता। वो भला प्रदेश के लिए आगे क्या करेगा ?
ये खबर भी पढ़िए...राज्यसभा में विपक्षी सांसदों पर भड़क उठे खरगे , सभापति के साथ हुई तीखी नोंकझोंक
जम्मू कश्मीर के कठुआ में रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अचानक बिगड़ी तबियत, संबोधन करते अचानक से स्टेज पर हुए बेहोश
➡तबियत खराब होने की पूरी पुष्टि अभी नहीं हुई है, डॉक्टर की टीम और एंबुलेंस मौके पर मौजूद।#JammuKashmirAssemblyElection #JammuKashmir… pic.twitter.com/NWmLuTThJ8
— TheSootr (@TheSootr) September 29, 2024
बेचैनी और चक्कर आने के बाद बिगड़ी तबीयत
डॉक्टर्स ने किया इलाज
ये खबर भी पढ़िए...जम्मू कश्मीर में लगे नसरल्लाह के समर्थन में नारे, महबूबा ने हसन को बताया शहीद
मल्लिकार्जुन खड़गे ने बोला केंद्र सरकार पर हमला
ये खबर भी पढ़िए...राज्यसभा में विपक्षी सांसदों पर भड़क उठे खरगे , सभापति के साथ हुई तीखी नोंकझोंक
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman