पहलगाम हमले के 2 आतंकियों के मकान को सेना ने उड़ाया, लश्कर का टॉप आतंकी अल्ताफ लाली ढेर
Rohit Sahu | Apr 25, 2025, 10:06 IST
adil asif sheakh
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। वहीं पहलगाम हमले के बाद दो संदिग्ध आतंकियों के घरों में ब्लास्ट हुआ। सेना और पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया।
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के कुलनार इलाके में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जवानों ने इलाके को घेर लिया। गोलीबारी के बाद तलाशी अभियान जारी है, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, घर में संदिग्ध सामग्री देख जवान तुरंत सतर्क हो गए और सुरक्षित दूरी बना ली। जैसे ही वे पीछे हटे, तेज धमाके से मकान उड़ गया। पुलिस का कहना है कि विस्फोटक सामग्रियों की मौजूदगी के कारण ही यह ब्लास्ट हुआ। इन दोनों आतंकियों का नाम पहलगाम हमले (pahalgam attack) से जुड़ा हुआ है और अब उनके खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी गई है। वहीं आदिल के घर पर पुलिस ने बुलडोजर चलाया।
बीजबेहरा निवासी आतंकी आदिल ठोकर उर्फ आदिल गुरी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। उसने 2018 में कानूनी रूप से पाकिस्तान की यात्रा की थी, जहां पर उसने आतंक की ट्रेनिंग ली थी। आदिल हाल ही में जम्मू-कश्मीर लौटा था और अब उसका नाम पहलगाम आतंकी हमले में भी सामने आया है।
इधर शुक्रवार सुबह पाकिस्तान की ओर से एलओसी के कई हिस्सों में फायरिंग की गई। अधिकारियों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के कुलनार बाजीपुरा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान इलाके में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाकर्मियों पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे तलाशी अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। इस मुठभेड़ में दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।
यह भी पढ़ें...पहलगाम हमला : सरकार ने मानी सुरक्षा चूक, सर्वदलीय बैठक में विपक्ष बोला- ध्वस्त करो आतंकी कैंप
वहीं दूसरी ओर, गुरुवार को उधमपुर जिले में हुए एक अन्य मुठभेड़ के दौरान सेना के एक जवान ने अपनी जान गंवा दी। पुलिस के मुताबिक, इस मुठभेड़ में आतंकवादियों से मुकाबले के दौरान जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें...पहलगाम हमला : सरकार ने मानी सुरक्षा चूक, सर्वदलीय बैठक में विपक्ष बोला- ध्वस्त करो आतंकी कैंप
thesootr links
पहलगाम हमले के बाद सर्च ऑपरेशन तेज
पहलगाम में आतंकी हमला होने के बाद से भारतीय सेना ने पूरे कश्मीर में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। शुक्रवार सुबह सेना और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान त्राल में आतंकी आसिफ शेख और अनंतनाग के बीजबेहरा में आदिल ठोकर के घरों पर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान दोनों घरों में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने पर सुरक्षा बलों को खतरे का अंदेशा हुआ इसके बाद वे बाहर निकले तभी जबरदस्त धमाका हो गया और घर मलबे में तब्दील हो गया।
जम्मू-कश्मीर | सेना ने पहलगाम हमले में शामिल लश्कर आतंकी आसिफ शेख के घर को बम से उड़ाया
#PahalgamTerrorAttack #PahalgamAttack #AshifSheikh #Terrorist #IndianArmy #JammuKashmir #TheSootr pic.twitter.com/X1nBAkcrso
— TheSootr (@TheSootr) April 25, 2025
घर में मिले विस्फोटक, धमाके से चकनाचूर हुआ मकान
2018 में ली थी आतंकी ट्रेनिंग
एलओसी पर पाक की फायरिंग
यह भी पढ़ें...पहलगाम हमला : सरकार ने मानी सुरक्षा चूक, सर्वदलीय बैठक में विपक्ष बोला- ध्वस्त करो आतंकी कैंप
उधमपुर मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद
यह भी पढ़ें...पहलगाम हमला : सरकार ने मानी सुरक्षा चूक, सर्वदलीय बैठक में विपक्ष बोला- ध्वस्त करो आतंकी कैंप
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava