Terrorist Attack : कठुआ में सेना के वाहन पर हमला, 5 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी
Ravi Singh | Jul 08, 2024, 18:11 IST
kathua military vehicles
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला कर दिया है। जम्मू के कठुआ के बिलावर के धड़नोता इलाके में सोमवार 8 जुलाई को सेना के वाहन पर आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी।
Jammu Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर से आतंकवादियों ने सेना पर हमला कर दिया है। जम्मू के कठुआ के बिलावर के धड़नोता इलाके में सोमवार 08 जुलाई को सेना के वाहन पर आतंकवादियों ने फायरिंग कर दी। जिसमें सेना के 5 जवान शहीद हो गए हैं। आतंकवादी ग्रेनेड लेकर आए थे और सेना के वाहन को उड़ाने के इरादे से इसे फेंका और फिर फायरिंग शुरू कर दी।
आतंकियों ने लोई मराड गांव के पास सेना के वाहन पर हमला किया। जवाब में भारतीय सेना ने इलाके को घेर लिया और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। हमला कठुआ जिले के मछेड़ी इलाके के धड़नोटा गांव में उस वक्त हुआ। जब सेना के जवान अपनी रुटीन गश्त पर थे। वहीं, सुरक्षा बल खास खतरों की तलाश में इलाके में तलाशी अभियान जारी रखे हुए हैं।
रक्षा अधिकारियों का कहना है कि भारतीय सेना के काफिले पर भारतीय सेना की 9वीं कोर के अंतर्गत आने वाले इलाके में हमला किया गया। आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसके साथ ही अतिरिक्त सुरक्षा बल भी भेजा गया है।
ये खबर भी पढ़ें...
ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों का पढ़ना मुश्किल, वीजा के नियमों में बड़ा बदलाव
सेना ने 24 घंटे पहले ही जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में छह आतंकवादियों मार गिराया था। शनिवार 6 जुलाई को शुरू हुई। मुठभेड़ में एक पैरा-ट्रूपर समेत दो जवान भी शहीद हो गए, जबकि एक अन्य जवान घायल हो गए थे। पहली मुठभेड़ मोदरगाम गांव में हुई थी। जब सीआरपीएफ सेना और स्थानीय पुलिस के सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया।
जनवरी में भी पुंछ में हमला
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में इसी साल 12 जनवरी को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला किया था। इसके बाद जवानों को जवाबी फायरिंग की थी।
सुरनकोट में भी हमला
सुरनकोट में 21 दिसंबर 2023 को सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया था। इसमें 5 जवान शहीद हुए थे। वारदात को 4 आतंकियों ने अंजाम दिया था। आतंकियों ने अमेरिकी M-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल से स्टील बुलेट फायर की थीं। ये स्टील बुलेट सेना के वाहनों की मोटी लोहे की चादर को पार करते हुए जवानों को लगीं।
आतंकियों की तलाश शुरू
हमले का सैनिकों ने दिया मुंहतोड़ जवाब
ये खबर भी पढ़ें...
ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों का पढ़ना मुश्किल, वीजा के नियमों में बड़ा बदलाव
24 घंटे पहले ही सेना ने 6 आतंकियों को किया ढेर
जनवरी में भी पुंछ में हमला
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में इसी साल 12 जनवरी को आतंकियों ने सेना के वाहन पर हमला किया था। इसके बाद जवानों को जवाबी फायरिंग की थी।
सुरनकोट में भी हमला
सुरनकोट में 21 दिसंबर 2023 को सेना के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया था। इसमें 5 जवान शहीद हुए थे। वारदात को 4 आतंकियों ने अंजाम दिया था। आतंकियों ने अमेरिकी M-4 कार्बाइन असॉल्ट राइफल से स्टील बुलेट फायर की थीं। ये स्टील बुलेट सेना के वाहनों की मोटी लोहे की चादर को पार करते हुए जवानों को लगीं।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ की खदानों ने देश में चमकाया नाम, कोयला खनन में सुरक्षा और बेहतर काम के दम पर हासिल की 5 स्टार रेटिंग
By VINAY VERMA
इंदौर कलेक्ट्रेट के प्यून पालीवाल के पास 7 करोड़ की संपत्ति होने की शिकायत, 17 लाख के प्लॉट हेराफेरी में जांच शुरू
By Sanjay Gupta
MP में 1 लाख करोड़ की रेल परियोजनाएं: नई लाइनें बिछेंगी, ललितपुर-सिंगरौली रूट से बढ़ेगा रेल कनेक्टिविटी
By Arohi Raj
NGT ने लगाई पेड़ों की अवैध कटाई पर रोक, अब पेड़ काटने के लिए जिला कलेक्टर की अनुमति जरूरी
By Jageshwar Prasad
सौरभ चंद्राकर को लेकर CBI आज 4.50 बजे पहुंचेगी रायपुर, कोर्ट में होगी पेशी, कई रसूखदार हुए चिंतित
By VINAY VERMA
कोटा संभागीय आयुक्त कार्यालय में कर्मचारी का शव मिला, रात 2:30 बजे पहुंचा था ऑफिस; जांच में जुटी पुलिस
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान में सेना भर्ती का रिजल्ट जल्द: नवंबर के आखिरी सप्ताह में आ सकती है लिस्ट, हजारों युवाओं को इंतजार
By Jyoti Mahender Bhardwaj