हिंदू संगठनों को तालीबानी कहने वाले जावेद अख्तर ने अब कहा- 'जय सिया राम, हिंदू हमेशा से सहिष्णु रहे हैं...

The Sootr | Nov 11, 2023, 24:00 IST
Share
हिंदू संगठनों को तालीबानी कहने वाले जावेद अख्तर ने अब कहा- 'जय सिया राम, हिंदू हमेशा से सहिष्णु रहे हैं...
हिंदू संगठनों को तालीबानी कहने वाले जावेद अख्तर ने अब कहा- 'जय सिया राम, हिंदू हमेशा से सहिष्णु रहे हैं...

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल जैसे संगठनों की तुलना तालिबान से करने वाले गीतकार जावेद अख्तर के अब सुर बदल गए हैं।

MUMBAI. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल जैसे संगठनों की तुलना तालिबान से करने वाले गीतकार जावेद अख्तर के अब सुर बदल गए हैं। शुक्रवार (10 नवंबर) को मुंबई में एक कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने 'जय सिया राम कहते हुए हिंदू संस्कृति की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, भारत में लोकतंत्र का अस्तित्व हिंदुओं के कारण है। हिंदू हमेशा से सहिष्णु रहे हैं। उन्होंने हिंदू धर्म के सांस्कृतिक महत्व पर भी जोर दिया और अभिव्यक्ति की घटती स्वतंत्रता पर चिंता व्यक्त की। गीतकार जावेद अख्तर ने कहा कि कुछ लोग हैं जो हमेशा असहिष्णु रहे हैं।

हिंदू उदार और बड़े दिल वाले

कार्यक्रम में गीतकार जावेद अख्तर ने कहा, कुछ लोग हैं जो हमेशा असहिष्णु रहे हैं। हिंदू ऐसे नहीं हैं। उनकी खासियत ये है कि वे उदार और बड़े दिल वाले हैं। उनकी इस प्रवृत्ति को खत्म करने की कोशिश नहीं होनी चाहिए, वरना ये भी दूसरों जैसे हो जाएंगे। ये हिंदू संस्कृति और सभ्यता है, जिसने हमें लोकतांत्रिक दृष्टिकोण सिखाया है।

देश में लोकतंत्र है

जावेद ने आगे कहा, इस संस्कृति और सभ्यता के कारण ही इस देश में लोकतंत्र है। यह सोचना कि हम सही हैं और बाकी सभी गलत हैं यह हिंदुओं का काम नहीं है। जावेद अख्तर जब ये बात कह रहे थे उनके कभी जोड़ीदार रहे सलीम खान सामने बैठे थे। इन दोनों की जोड़ी ने पिछली सदी में कई सुपरहिट फिल्मों की पटकथाएं लिखी हैं। इस कार्यक्रम में अभिनेता रितेश देशमुख भी मौजूद रहे।

2021 में तालिबान से RSS की तुलना करने पर दर्ज हुआ था केस

सितंबर 2021 में एक अंग्रेजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने कहा था कि आरएसएस, विहिप और बजरंग दल जैसे संगठन तालिबान की तरह ही हैं। इनके रास्ते में भारत का संविधान रुकावट बन रहा है। जरा सा मौका मिले तो ये सीमा लांघने में संकोच नहीं करेंगे। उन्होंने ये भी कहा है कि आरएसएस का समर्थन करने वालों को आत्म परीक्षण करना चाहिए। इसके बाद देशभर में बवाल मच गया था। मुंबई में एक वकील ने पुलिस में केस भी दर्ज कराया था। इस दौरान जावेद के घर के बाहर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन भी किया था। बाद में माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ।

Tags:
  • Javed Akhtar praised Hindus
  • Javed Akhtar changed his tune
  • Javed Akhtar in Mumbai
  • why did Javed Akhtar praise
  • जावेद अख्तर ने हिंदुओं की तारीफ
  • जावेद अख्तर के बदले सुर
  • मुंबई में जावेद अख्तर
  • जावेद अख्तर ने क्यों की तारीफ
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई