बैग पर जया किशोरी की प्रक्रिया, कहा मैं कोई संत या साध्वी नहीं हूं
Ravi Singh | Oct 29, 2024, 17:16 IST
jaya kishori
जया किशोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे डायर ब्रांड के बैग के साथ नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि बैग गाय के चमड़े से बना है। अब खुद जया किशोरी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है...
कथावाचक जया किशोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वे डायर ब्रांड के बैग के साथ नजर आ रही हैं। दावा किया जा रहा है कि इसकी कीमत लाखों में है। इतना ही नहीं, दावा यह भी है कि यह बैग गााय के चमड़े से बना है। लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अब खुद जया किशोरी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।
jaya kishori का कहना है कि सनातनी हमेशा निशाने पर रहे हैं। सनातनी को निशाना बनाया जाता है। हमारे पास कई सालों से ये बैग है। हम अपनी गारंटी ले सकते हैं, कंपनी की नहीं। मैं एक सामान्य लड़की हूं। मैं कोई संत या साध्वी नहीं हूं। जब आप कहीं जाते हैं, अगर आपको कोई चीज पसंद आती है, तो आप उसे खरीद लेते हैं। भगवान कर्म करने की बात करते हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि बैग में कहीं भी चमड़ा नहीं है।
बाबा बागेश्वर से शादी पर Jaya Kishori ने किया खुलासा, जानें क्या कहा
कथा वाचक जया किशोरी ने आगे कहा कि वह बैग कस्टमाइज्ड बैग है और उसमें कहीं भी चमड़ा नहीं है। कस्टमाइज्ड का मतलब है कि आप अपनी इच्छा के अनुसार इसे बनवा सकते हैं। इसीलिए इस पर मेरा नाम भी लिखा है। मैंने कभी चमड़े का इस्तेमाल नहीं किया और न ही कभी करूंगी। जो लोग मेरी कथा में आए हैं, वे अच्छी तरह जानते हैं कि मैं कभी नहीं कहती कि सब कुछ मोह है, धन मत कमाओ या सब कुछ त्याग मत करो।
उन्होंने आगे कहा कि मैंने कुछ भी त्याग नहीं किया है। इसलिए मैं आपसे ऐसा करने के लिए कैसे कह सकती हूं? मैं पहले दिन से ही स्पष्ट हूं कि मैं एक सामान्य लड़की हूं, मैं अपने परिवार के साथ एक सामान्य घर में रहती हूं। मैं युवाओं से भी यही कहती हूं कि आपको कड़ी मेहनत करनी चाहिए, पैसा कमाना चाहिए, खुद को एक अच्छा जीवन देना चाहिए और अपने सपनों को पूरा करना चाहिए।
क्विज के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
बैग में कहीं भी चमड़ा नहीं : जया किशोरी
बाबा बागेश्वर से शादी पर Jaya Kishori ने किया खुलासा, जानें क्या कहा
कस्टमाइज्ड बैग है : जया किशोरी
अपने सपनों को करें पूरा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
रोटी मेकर खरीदी में 2 करोड़ का खेल, अफसरों पर कार्रवाई के नाम पर सिर्फ वेतनवृद्धि रोकी, रिटायरमेंट के बाद पूरा भुगतान भी कर दिया
By VINAY VERMA
राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी की गाइडलाइन: सरपंच चुनाव लड़ना है तो छोड़नी होगी प्रशासक की कुर्सी
By Ashish Bhardwaj
MP के सरकारी स्कूलों में ड्रॉपआउट रोकने का प्लान अटका! मॉनिटरिंग ऐसी होगी तो परफॉर्मेंस कब सुधरेगी?
By Atul Dwivedi
अनुकंपा नौकरी में अब नई शैक्षणिक शर्त, अब सीधी भर्ती की योग्यता जरूरी, 14 सितंबर से लागू हुआ नया नियम
By VINAY VERMA
1812 पद, हजारों युवाओं को मौका, 1 अक्टूबर से आवेदन, 21 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म, अधिकतम छूट 45 साल तक
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा अस्पतालों पर छापा, मचा हड़कंप
By Umeshwari Baghel
जीडीएस भर्ती फर्जीवाड़ा: फर्जी दस्तावेज से नौकरी के 8 आरोपियों को सीबीआई ने किया अरेस्ट
By Sandeep Kumar