झारखंड कांस्टेबल भर्ती : फिजिकल टेस्ट में 25 अभ्यर्थी बेहोश, 3 की मौत, सामने आई ये वजह
Vikram Jain | Aug 31, 2024, 13:28 IST
Jharkhand constable recruitment physical test 25 candidates unconscious
झारखंड में कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के फिजिकल टेस्ट में 25 अभ्यर्थी बेहोश हो गए। जिनमें से 3 अभ्यर्थियों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। डॉक्टर्स ने इन युवाओं की मौत की चौंकाने वाली वजह बताई है।
Jharkhand constable recruitment : झारखंड के पलामू जिले में आबकारी विभाग की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (constable recruitment exam) के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान 25 अभ्यर्थी बेहोश हो गए, बेहोश अभ्यर्थियों को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई। मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गंभीरता जताते हुए अधिकारियों को मामले में संज्ञान लेने का निर्देश दिया है।
पुलिस के मुताबिक पलामू जिले में कांस्टेबल भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की दौड़ और फिजिकल टेस्ट चल रहा था, इस दौरान 25 अभ्यर्थी बेहोश होकर गिर पड़े। जिसके बाद अभ्यर्थियों को मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दो अभ्यर्थियों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक की मौत रांची के रिम्स में हुई है। मृतक अभ्यर्थियों की पहचान प्रदीप कुमार (25), अमरेश कुमार(20) और अरुण कुमार (25) के रूप में हुई है।
मौत होने की वजह बताते हुए अस्पताल अधीक्षक डॉ. आर के रंजन ने कहा कि प्रारंभिक जांच में अभ्यर्थियों मौत सांस लेने में तकलीफ के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि मौतों के वास्तविक कारणों की जांच चल रही है।
बता दें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने आबकारी विभाग के लिए कुल 583 पदों पर कांस्टेबल भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कई जिलों में अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट चल किया जा रहा है। फिजिकल टेस्ट के लिए अभ्यर्थियों को 10 किमी दौड़ लगानी होती है। धूप में दौड़ लगाने के चलते अभ्यर्थियों के बेहोश होने के मामले सामने आ रहे हैं। साथ ही अभ्यर्थियों के बीमार होने की खबरें सामने आई हैं।
बता दें कि कांस्टेबल भर्ती के लिए दौड़ और फिजिकल टेस्ट के दौरान अब तक 100 अभ्यर्थी बेहोश हो चुके हैं। कुछ दिन पहले सिंहभूम के जादूगोड़ा में दौड़ में शामिल हुए गिरिडीह निवासी अभ्यर्थी की मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया इस घटना के बाद अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट सुबह 4:30 बजे से कराने का फैसला लिया गया है। पहले टेस्ट सुबह 9 बजे लिया जाता था। भर्ती 9 सितंबर तक जारी रहेगी।
फिजिकल टेस्ट में बेहोश हुए 25 अभ्यर्थी
डॉक्टर ने बताई यह वजह
583 पदों पर होनी है कांस्टेबल भर्ती
घटना के बाद अधिकारियों ने लिया यह फैसला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman