झारखंड में INDIA गठबंधन को मिला बहुमत, हेमंत सोरेन बनाएंगे सरकार

Ravi Singh | Nov 23, 2024, 23:05 IST
Share
JMM Hemant Soren Kalpana
JMM Hemant Soren Kalpana

झारखंड के वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। एक बार फिर जनता ने हेमंत सोरेन सरकार पर भरोसा जताया है। जीत के बाद हेमंत सोरेन राज्यपाल से मिलेंगे और एक बार फिर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

Jharkhand Elections : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में एक बार फिर जनता ने हेमंत सोरेन सरकार पर भरोसा जताया है। हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम ने 34 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस ने 16 सीटें जीती हैं। वहीं, बीजेपी को 21 सीटें मिली हैं। आरजेडी को 4 सीटों पर जीत मिली हैं। CPI (ML) को 2 सीटों पर जीत मिली हैं। आजसू को 1 सीट पर जीत मिली है। अब विधानसभा चुनाव में मिली इस जीत के बाद हेमंत सोरेन रविवार (24 नवंबर) को राज्यपाल से मिलेंगे और एक बार फिर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

सरकार बनाने का दावा करेंगे पेश

मुख्यमंत्री आवास पर हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रविवार (24 नवंबर) को महागठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक होगी और हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद वे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

गठबंधन सरकार बनाने पर चर्चा

विधायक दल का नेता चुने जाने से पहले हेमंत सोरेन सुबह 9.30 बजे कांग्रेस विधायक दल के साथ बैठक करेंगे। सुबह 10.30 बजे हेमंत सोरेन कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे और गठबंधन सरकार बनाने पर चर्चा करेंगे। इसके बाद वह सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शाम 4 बजे कांग्रेस प्रत्याशियों की बैठक होगी।

JMM की सीटें बढ़ीं

इस बार जेएमएम ने 2019 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले ज्यादा सीटें जीती हैं। पिछले चुनाव में हेमंत सोरेन की पार्टी ने 30 सीटें जीती थीं, जबकि इस बार सोरेन को 34 सीटें मिली हैं। वहीं कांग्रेस ने दोनों बार 16 सीटें जीती हैं। इस बार बीजेपी को पिछले चुनाव के मुकाबले पांच सीटें कम मिली हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 25 सीटें जीती थीं, जबकि इस चुनाव में पार्टी ने 20 सीटें जीती हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • झारखंड न्यूज
  • HEMANT SOREN
  • हेमंत सोरेन
  • कल्पना सोरेन
  • Jharkhand Elections
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज