चंपई सोरेन बेटे के साथ आज थामेंगे BJP का दामन, JMM को पहुंचाएंगे कितना नुकसान?

Vikram Jain | Aug 30, 2024, 12:45 IST
Share
Jharkhand Ranchi Champai Soren will join BJP
Jharkhand Ranchi Champai Soren will join BJP

झारखंड की राजनीति में आज का दिन काफी खास है। यहां की पॉलिटिक्स में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। JMM छोड़कर पूर्व सीएम चंपई सोरेन अपने बेटे के साथ बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।

NEW DELHI. झारखंड की राजनीति में आज बड़ा बदलाव होने जा रहा है। झारखंड के पूर्व सीएम और दिग्गज आदिवासी नेता चंपई सोरेन बीजेपी का दामन थामने जा रहे हैं। चंपई के बेटे बाबूलाल भी बीजेपी में शामिल होंगे। चंपई अपने बेटे के साथ रांची के शहीद मैदान में होने वाले कार्यक्रम में बीजेपी की सदस्यता लेंगे। झारखंड बीजेपी सह प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्वा सरमा चंपई सोरेन को पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे।

JMM से क्यों अलग हुए चंपई सोरेन

कई दिनों से नाराज चल रहे पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने कुछ दिन पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा से नाता तोड़ लिया था। अपने इस्तीफे में चंपई ने शिबू सोरेन को लेकर लिखा था कि पार्टी रास्ते से भटक चुकी है। कभी सोचा था कि जेएमएम से इस्तीफा देना पड़ेगा। इसके साथ ही चंपई सोरेन ने पार्टी नेतृत्व पर अपमान करने का आरोप लगाते हुए जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर घोषणा की थी।

झारखंड मुक्ति मोर्चा से इस्तीफा देने के बाद से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। आखिरकार यह बात सच साबित हुई। इधर, अमित शाह से मुलाकात के बाद सीएम हिमंत सरमा ने कई दिन पहले चंपई के बीजेपी में शामिल होने की पुष्टि कर दी थी। हिमंत सरमा ने कहा था कि चंपई बीजेपी की सदस्यता लेंगे।

चंपई की एंट्री से खुश नहीं बाबूलाल मरांडी?

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि चंपई सोरेन के भारमें आने से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी खुश नहीं हैं। इसलिए पिछले हफ्ते तक वे सोरेन के बीजेपी में शामिल होने से साफ इनकार करते रहे।

बिगाड़ सकते हैं कोल्हन में झामुमो का खेल

चंपई सोरेन कोल्हान डिवीजन में अकेले प्रभावशाली नेता हैं। चंपई 7 बार विधायक रह चुके हैं। साथ ही सरायकेला से चुनाव जीतते आ रहे हैं। उन्हें कोल्हान का टाइगर भी कहा जाता है। सीएम हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद JMM में उनकी वरिष्ठता को देखते हुए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया था। दरअसल, चंपई संथाल जनजाति से आते हैं और वे संथाल जनजाति के लोगों को खास संदेश देकर JMM के वोट बैंक में सेंध लगा सकते हैं। कोल्हान डिवीजन में 14 विधानसभा सीटें हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस डिवीजन में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Jharkhand News
  • चंपई सोरेन
  • Champai Soren
  • Jharkhand politics
  • Champai Soren join BJP
  • बीजेपी में शामिल होंगे चंपई सोरेन
  • झारखंड पॉलिटिक्स
  • चंपई सोरेन का जेएमएम से इस्तीफा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच