खुलते ही जियो IPO पर टूट पड़े निवेशक, 100 मिनट में 30 हजार 213 करोड़ का इश्यू फुल, हुंडई-एलजी समेत कई दिग्गजों के रिकॉर्ड टूटे

Arohi Raj | Oct 21, 2026, 12:14 IST
Share
जियो IPO की शानदार शुरुआत हुई है।
जियो IPO की शानदार शुरुआत हुई है।


जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) पहले दिन इसे निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। एनएसई (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के आंकड़ों के मुताबिक, क्यूआईवी (क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स) का हिस्सा 100 मिनट में 2.86 गुना से लेकर 3.25 गुना तक सब्सक्राइब हुआ। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का हिस्सा 26% और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 27% सब्सक्राइब हुआ है। यह भारत का बड़ा IPO बना है।

जियो का IPO दूसरे बड़े इश्यू से कितना अलग?

जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO इंडियन मार्केट के सबसे बड़े इश्यू में शामिल है। हुंडई मोटर इंडिया ने 27 हजार 870 करोड़ रुपए जुटाने के लिए IPO पेश किया था। वहीं, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया का इश्यू 11 हजार 605 करोड़ रुपए का था।

हालांकि, इन कंपनियों और जियो के IPO में एक बड़ा अंतर है। हुंडई और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) थे। इसमें मौजूदा निवेशकों ने अपने शेयर बेचे थे।

इसके उलट, जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO में नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। इसे फ्रेश इश्यू कहा जाता है। इससे मिलने वाली रकम कंपनी को मिलेगी। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और कारोबारी जरूरतों के लिए करेगी।

IPO को बड़े निवेशकों का मजबूत समर्थन मिला

जियो के IPO में योग्य संस्थागत खरीदारों (QIB) की मांग काफी मजबूत रही। सुबह 10:39 बजे तक यह कैटेगरी 3.25 गुना सब्सक्राइब हो चुकी थी। इसमें बड़े इंस्टीट्यूशन इंवेस्टर्स शामिल होते हैं। IPO खुलने से पहले भी कंपनी को एंकर निवेशकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। एंकर निवेशकों में विदेशी निवेश कंपनियों के साथ भारतीय म्यूचुअल फंड भी शामिल थे। इन निवेशकों की भागीदारी से IPO को लेकर शुरुआती उत्साह दिखाई दिया।

एंकर इंवेस्टर्स से 8,109.84 करोड़ रुपए जुटाए

जियो प्लेटफॉर्म्स ने 19 अक्टूबर को 212 एंकर इंवेस्टर्स से आठ हजार एक सौ नौ दशमलव आठ चार करोड़ रुपए जुटाए थे। इनमें ब्लैकरॉक, कैपिटल ग्रुप, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स और टी. रो प्राइस जैसे इन्वेस्टमेंट फर्म्स शामिल हैं। इसके अलावा श्रोडर्स, जेपी मॉर्गन, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और इनवेस्को फंड हाउस ने भी निवेश किया।

एंकर इंवेस्टर्स की कुल मांग करीब 2.5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक, इतनी बड़ी मांग पाने वाला यह पहला भारतीय IPO बना है।

IPO में पैसा लगाने से पहले इन बातों पर गौर करें

जियो प्लेटफॉर्म्स के कारोबार पर सरकारी नियमों और स्पेक्ट्रम की उपलब्धता का असर पड़ सकता है। टेलीकॉम बाजार में एयरटेल जैसी कंपनियों से मुकाबला भी बड़ी चुनौती है। भविष्य में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाओं से कंपटीशन बढ़ सकती है। कंपनी के लिए ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के साथ प्रति ग्राहक कमाई बढ़ाना भी जरूरी होगा। इन वजहों से कंपनी की भविष्य की कमाई प्रभावित हो सकती है।

जियो IPO से जुड़ी 6 जरूरी बातें

  • शेयर की कीमत
जियो प्लेटफॉर्म्स ने IPO का प्राइस बैंड एक हजार 65 से एक हजार 119 रुपए रखा है। निवेशक इसी दायरे में शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • रिटेल निवेश का मिनिमम बैलेंस
रिटेल निवेशकों को कम से कम 12 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। ऊपरी कीमत के हिसाब से न्यूनतम निवेश 13,428 रुपए होगा।

  • IPO की तारीखें
जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO में निवेशक 23 अक्टूबर तक पैसा लगा सकते हैं। इसके बाद इस IPO में एप्लिकेशन करने का मौका नहीं मिलेगा।

  • IPO से मिले पैसे का इस्तेमाल
कंपनी इस इश्यू से मिली रकम में से 27 हजार 500 करोड़ रुपए तक कर्ज चुकाने में लगाएगी। यह रकम रिलायंस जियो इन्फोकॉम का कर्ज चुकाने के लिए इस्तेमाल होगी।

  • कंपनी की कमाई कितनी रही?
फाइनेंशियल ईयर 2025-26 में जियो प्लेटफॉर्म्स का रेवेन्यू एक लाख 46 हजार 885 करोड़ रुपए रहा। इस समय में कंपनी ने 30 हजार 049 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया।

  • अब निवेशकों की नजर किस पर?
IPO को मिली शुरुआती मांग के बाद निवेशकों की नजर अब शेयर अलॉटमेंट पर रहेगी। इसके बाद शेयरों की लिस्टिंग और बाजार में उनके प्रदर्शन पर ध्यान रहेगा। हालांकि, तेजी से सब्सक्रिप्शन मिलने का मतलब लिस्टिंग पर मुनाफे की गारंटी नहीं है।

मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा ऐलान: शहीद पुलिसकर्मी के परिवार को अब मिलेंगे 50 लाख, माता-पिता को भी मिलेगा लाभ | Big announcement by Madhya Pradesh government: Family of martyred policeman will now get 50 lakhs, parents will also benefit
शहीद पुलिसकर्मी की पत्नी को ही नहीं, माता-पिता को भी मिलेंगे 50 लाख, मध्यप्रदेश सरकार ने बदला नियम
21 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
मध्यप्रदेश सरकार ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दो हिस्सों में बांटी जाएगी। शहीद की पत्नी को 50 लाख रुपए मिलेंगे। बाकी 50 लाख रुपए उनके माता-पिता को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस स्मृति दिवस पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।
मध्यप्रदेश सरकार ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब एक करोड़ रुपए की सहायता राशि दो हिस्सों में बांटी जाएगी। शहीद की पत्नी को 50 लाख रुपए मिलेंगे। बाकी 50 लाख रुपए उनके माता-पिता को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस स्मृति दिवस पर यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए यह बदलाव किया गया है।

बड़े फंड हाउस ने भी किया निवेश

एंकर इंवेस्टर्स में कई बड़े विदेशी फंड शामिल हैं। इनमें सिंगापुर का जीआईसी , नॉर्जेस बैंक और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी शामिल हैं। कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और कैलिफोर्निया स्टेट टीचर्स रिटायरमेंट सिस्टम ने भी हिस्सा लिया।

इंडियन इंवेस्टर्स में SBI, HDFC और ICICI के म्यूचुअल फंड शामिल हैं। आदित्य बिड़ला सन लाइफ, निप्पॉन इंडिया और कोटक महिंद्रा ने भी इंवेस्ट किया। LIC, HDFC लाइफ और SBI लाइफ जैसे संस्थानों ने भी हिस्सा लिया।

ग्रे मार्केट क्या है?

यह एक अनऑफिशियल मार्केट है। यहां आईपीओ के शेयर और दूसरे प्रोडक्ट खरीदे-बेचे जाते हैं। यह खरीद-बिक्री स्टॉक एक्सचेंज या ऑथराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर के बाहर होती है। इस बाजार पर SEBI या किसी अन्य रेगुलेटरी एजेंसी का नियंत्रण नहीं होता।

ग्रे मार्केट में कितना चल रहा GMP?

ग्रे मार्केट में जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों को लेकर अच्छी चर्चा है। इन्वेस्टरगेन के मुताबिक, शेयर का GMP 247 रुपए है। यह तय ऊपरी कीमत के मुकाबले करीब 22.1% बढ़त का संकेत देता है। वहीं, आईपीओ वॉच ने ग्रे मार्केट प्रीमियम करीब 23.2% बताया है।

हालांकि, जीएमपी के आधार पर लिस्टिंग का पक्का अनुमान नहीं लगाया जा सकता। लिस्टिंग के समय शेयर की कीमत इससे अलग हो सकती है।

MP में 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मौसम साफ, छत्तीसगढ़ में दिन में गर्मी और रात में बढ़ेगी ठंड | Rain Alert in 21 districts of MP, clear weather in Rajasthan, heat during the day and increasing cold at night in Chhattisgarh
मध्य प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में मौसम साफ, छत्तीसगढ़ में दिन में गर्मी और रात में बढ़ेगी ठंड
21 Oct 2026 ,
By Sourabh Bhatnagar
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मौसम के तीन अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। मध्य प्रदेश में दशहरे पर बारिश ने रावण के पुतले भिगो दिए। आज भी 21 जिलों में बारिश का अलर्ट है। राजस्थान में बारिश का दौर थमने लगा है। जयपुर समेत कई शहरों में दिन में धूप खिलेगी। छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन बारिश के आसार नहीं हैं।
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मौसम के तीन अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। मध्य प्रदेश में दशहरे पर बारिश ने रावण के पुतले भिगो दिए। आज भी 21 जिलों में बारिश का अलर्ट है। राजस्थान में बारिश का दौर थमने लगा है। जयपुर समेत कई शहरों में दिन में धूप खिलेगी। छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन बारिश के आसार नहीं हैं।

जियो IPO पर एक्सपर्ट्स की राय जानें

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोतीलाल ओसवाल ने आईपीओ में निवेश करने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने शेयर बाजार में लिस्टिंग के समय और लंबे समय तक निवेश करने की सलाह दी है। उसके मुताबिक, जियो देश का सबसे बड़ा डिजिटल कनेक्टिविटी प्लेटफॉर्म है। इसके कारोबार में 5G नेटवर्क, JioAirFiber और डिजिटल सर्विस शामिल हैं।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने जियो की तकनीक और नेटवर्क को बड़ी ताकत बताया है। फिलिपकैपिटल के मुताबिक, जियो ने 2016 से टेलीकॉम बाजार में बदलाव किए हैं। कंपनी ने सस्ती कीमतों और नए ऑफर्स के जरिए ग्राहकों को आकर्षित किया।

एमके ग्लोबल ने जियो की मजबूत बाजार स्थिति पर जोर दिया है। ब्रोकरेज को कंपनी की कमाई बढ़ने की उम्मीद है। उसका मानना है कि 5G पर निवेश का दौर पूरा होने वाला है। इससे कंपनी के पास ज्यादा नकदी बच सकती है।

SBICAPS के मुताबिक, कंपनी की कीमत उसकी कमाई और तकनीकी क्षमता के हिसाब से है। कर्ज चुकाने से कंपनी का ब्याज खर्च कम हो सकता है। इससे कंपनी की नकदी की स्थिति भी मजबूत होने की उम्मीद है।

बीजेपी युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित: MP, CG और राजस्थान के चार नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी | BJP Yuva Morcha's New National Team Announced: Four Leaders from MP, CG, and Rajasthan Get Big Responsibilities
बीजेपी युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम घोषित: MP, CG और राजस्थान में चार नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
20 Oct 2026 ,
By Amresh Kushwaha
भाजपा ने भाजयुमो राष्ट्रीय पदाधिकारी की नई सूची 20 अक्टूबर को जारी की है। सूची में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीन राज्यों से कुल चार नाम हैं। मध्यप्रदेश में आशीष झाला राष्ट्रीय मंत्री बने हैं। छत्तीसगढ़ में भूपेंद्र नाग को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान में हिमांशु शर्मा और देवव्रत सिंह राजावत को जगह मिली है।
भाजपा ने भाजयुमो राष्ट्रीय पदाधिकारी की नई सूची 20 अक्टूबर को जारी की है। सूची में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान तीन राज्यों से कुल चार नाम हैं। मध्यप्रदेश में आशीष झाला राष्ट्रीय मंत्री बने हैं। छत्तीसगढ़ में भूपेंद्र नाग को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजस्थान में हिमांशु शर्मा और देवव्रत सिंह राजावत को जगह मिली है।

जियो प्लेटफॉर्म्स का कारोबार कितना बड़ा है?

जियो ने मोबाइल सेवाओं से शुरुआत की थी। अब इसका कारोबार ब्रॉडबैंड, डिजिटल मनोरंजन, क्लाउड और एंटरप्राइज सेवाओं तक फैला है। जून 2026 तक कंपनी के 53.33 करोड़ ग्राहक थे। भारत के वायरलेस डेटा ट्रैफिक में इसकी हिस्सेदारी करीब 60% थी। कंपनी के पास 26.8 गीगाहर्ट्ज फ्रीक्वेंसी बैंड है, जो भारत में सबसे बड़ा स्पेक्ट्रम बैंक बताया गया है।

FAQs

  1. जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO में एंकर निवेशकों ने कितनी राशि जुटाई है?
  2. जियो प्लेटफॉर्म्स ने 19 अक्टूबर को 212 एंकर निवेशकों से 8,109.84 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
  3. जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO कब समाप्त होगा और इसकी कीमत क्या होगी?
  4. जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा और शेयर की कीमत 1,065 से 1,119 रुपये के बीच निर्धारित की गई है।
  5. IPO से जुटाए गए पैसे का उपयोग किस लिए किया जाएगा?
  6. जियो प्लेटफॉर्म्स IPO से जुटाए गए पैसों का कुछ हिस्सा अपनी टेलीकॉम सब्सिडियरी के कर्ज चुकाने में लगाया जाएगा, जबकि बाकी सामान्य कारोबारी जरूरतों पर खर्च किया जाएगा।
Tags:
  • Jio Platforms IPO
  • जियो प्लेटफॉर्म्स का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग निवेश खुला
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज
  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स
  • नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स
  • इनवेस्को फंड
  • एंकर इंवेस्टर्स
  • Grey market premium
  • bombay stock exchange
  • National stock exchange
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ने वाले अक्षय बम को बीजेपी ने दी लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी

By Sanjay Gupta

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ने वाले अक्षय बम को बीजेपी ने दी लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी
सलूंबर BJP जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, टिकट की पैरवी को लेकर चल रहा है विवाद

By Ashish Bhardwaj

सलूंबर BJP जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, टिकट की पैरवी को लेकर चल रहा है विवाद
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 105 करोड़ खर्च, नक्सली इलाके में कितना हुआ काम? जांच में उठे बड़े सवाल

By Harrison Masih

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 105 करोड़ खर्च, नक्सली इलाके में कितना हुआ काम? जांच में उठे बड़े सवाल
कोटा नहर हादसा: 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव, दुर्गा विसर्जन के दौरान पलटी थी नाव

By Ashish Bhardwaj

कोटा नहर हादसा: 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव, दुर्गा विसर्जन के दौरान पलटी थी नाव
एमपी के सरकारी कॉलेजों पर 486 करोड़ खर्च, 2 साल से 2,232 पदों पर भर्ती अटकी, यूट्यूब से पढ़ रहे छात्र

By Aman Vaishnav

एमपी के सरकारी कॉलेजों पर 486 करोड़ खर्च, 2 साल से 2,232 पदों पर भर्ती अटकी, यूट्यूब से पढ़ रहे छात्र
राजस्थान में तीन दिन साफ रहेगा मौसम, 24 अक्टूबर से फिर बारिश के आसार;पश्चिम में गर्मी का असर बरकरार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में तीन दिन साफ रहेगा मौसम, 24 अक्टूबर से फिर बारिश के आसार;पश्चिम में गर्मी का असर बरकरार
जुड़वां भाइयों की हत्याकांड में मां और प्रेमी को किया गिरफ्तार, नाना-नानी को बताने वाले थे प्रेम संबंध का राज

By Ashish Bhardwaj

जुड़वां भाइयों की हत्याकांड में मां और प्रेमी को किया गिरफ्तार, नाना-नानी को बताने वाले थे प्रेम संबंध का राज