लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ने वाले अक्षय बम को बीजेपी ने दी लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी

Sanjay Gupta | Oct 21, 2026, 13:12 IST
Share
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ' टोली में अक्षय कांति बम को मिली जगह, कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर साधा निशाना।
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ' टोली में अक्षय कांति बम को मिली जगह, कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर साधा निशाना।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार बने अक्षय कांति बम ने ऐन वक्त पर बीजेपी का दामन थाम लिया। अब बीजेपी ने अक्षय बम को लोकतंत्र बचाओ टोली में जिम्मेदारी दी है। इस पर कांग्रेस ने तंज कसा है। सांसद, महापौर, विधायक भी इस टोली में हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं...

बता दें कि बीजेपी नगर अध्यक्ष ने लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ अभियान शुरू किया है। यह कदम कांग्रेस के लगातार वोट चोरी के आरोप और आंदोलन के बाद उठाया गया है। इसके तहत हर जगह पर टोलियों का गठन नगर अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है।

इसी कड़ी में इंदौर बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने भी विविध कार्यक्रम के लिए टोलियों का गठन किया है। इसमें अक्षय कांति बम को भी लिया गया है। इस पर कांग्रेस ने पोस्टर जारी कर तंज कसा है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ने वाले अक्षय बम को बीजेपी ने दी लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़ने वाले अक्षय बम को बीजेपी ने दी लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी

बम को यह जिम्मेदारी मिली

इस टोली में लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ पद यात्रा का भी एक कार्यक्रम है। इसमें विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मधु वर्मा और विधायक गोलू शुक्ला के साथ ही पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय भी हैं। इसी में अक्षय कांति बम को भी लिया गया है। कांग्रेस से ही बीजेपी में आए स्वप्निल कोठारी भी इसी टोली में हैं।

क्या है बम का मामला?

दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान अक्षय कांति बम ने कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार का पर्चा दाखिल किया था। वहीं जब नाम वापसी का दिन आया तो विधायक रमेश मेंदोला के साथ जाकर अपना नामांकन वापस ले लिया।

इसके बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ एक कार में बैठे हुए फोटो सामने आई जो मंत्री विजयवर्गीय ने ही जारी की। बम ने शाम होते-होते बीजेपी की सदस्यता ले ली। कांग्रेस उम्मीदवार विहीन हो गई। आखिर में उसे नोटा को सपोर्ट करना पड़ा और बीजेपी रिकार्ड वोट से जीती।

बम के घर गए थे बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष

अभी 18 अक्टूबर को ही प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बम के घर पर मुलाकात के लिए गए थे। लगभग घंटे भर तक वह उनके साथ रहे। बम लंबे समय से पार्टी में पद की मांग कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी में आने के बाद उन्हें कोई पद नहीं मिला। अब खंडेलवाल दौरे के बाद ही उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

इंदौर कांग्रेस को बड़ा झटका: दल-बदल कानून के तहत तीन पार्षदों की सदस्यता रद्द करने की मांग खारिज | Indore Congress Suffers Major Blow: Plea to Cancel Membership of Three Corporators Under Defection Law Rejected
इंदौर कांग्रेस को झटका, राज्य निर्वाचन आयोग ने तीन पार्षदों के दल बदलने पर खारिज की मांग
19 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
इंदौर में कांग्रेस के पार्षदों की संख्या लगातार घट रही है। जुलाई 2022 के चुनाव में कांग्रेस के 19 पार्षद चुने गए थे। अब इनकी संख्या घटकर 14 रह गई है। कांग्रेस के दो पार्षदों की सदस्यता पहले ही शून्य घोषित हो चुकी है। वहीं, तीन पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

कांग्रेस ने यह कसा तंज

वहीं कांग्रेस के विवेक खंडेलवाल और गिरीश जोशी ने बम को लेकर एक पोस्टर जारी किया। साथ ही कहा कि बीजेपी ने उस व्यक्ति को लोकतंत्र बचाने की टोली में लिया है जिसने खुलेआम अपने हितों के लिए लोकतंत्र को कुचला है। बीजेपी नगर अध्यक्ष को बताना चाहिए कि यह नाम लोकतंत्र बचाने के लिए चुने गए हैं या फिर मजाक बनाने के लिए।

22 अक्तूबर से 05 नवंबर तक चलेगा अभियान

बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महामंत्री सुधीर कोल्हे, महेश कुकरेजा और कैलाश पीपले ने बताया कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार चुनाव आयोग और देश की संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। इसके विरोध में बीजेपी ‘लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ अभियान चलाएगी। यह अभियान 22 अक्टूबर से 5 नवंबर तक चलेगा।

अभियान के लिए बनाई टोली

इस अभियान के लिए नगर स्तरीय टोली एवं कार्यक्रम टोली बनाई गई है। नगर स्तरीय टोली में संयोजक सुधीर कोल्हे, सह संयोजक महेश कुकरेजा, कैलाश पीपले, हरप्रीत सिंह बक्शी, मुकेश मंगल, नेहा शर्मा, दीपक बागवान को बनाया गया है। वहीं कार्यक्रम टोली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आलोक दुबे, वरुण पाल, रितेश शर्मा, नितिन शर्मा होंगे।

मध्य प्रदेश में वोट चोरी के आरोपों की घर-घर जांच: कांग्रेस 25 अक्टूबर से जुटाएगी सबूत | Home-to-home investigation of vote theft allegations in Madhya Pradesh: Congress to gather evidence from October 25
वोट चोरी के आरोपों की अब घर-घर जांच? मध्य प्रदेश कांग्रेस 25 अक्टूबर से जुटाएगी सबूत
20 Oct 2026 ,
By Ramanand Tiwari
मध्यप्रदेश में मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस घर-घर पहुंचने की तैयारी में है। महीनेभर का यह अभियान 25 अक्टूबर से शुरू होगा। कांग्रेस कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाताओं से मिलेंगे। इसके साथ ही मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। पार्टी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी कर रही है। बड़ा सवाल है कि कांग्रेस अपने आरोपों के समर्थन में कितने ठोस प्रमाण दे पाएगी?

लोकतंत्र बचाओ,भीड़तंत्र हटाओ पदयात्रा

लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र हटाओ’ पदयात्रा की टोली में विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा और गोलू शुक्ला शामिल रहेंगे। इनके अलावा पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, स्वप्निल कोठारी और अक्षय कांति बम भी इस टोली का हिस्सा होंगे।

राष्ट्र चिंतन संवाद कार्यक्रम

राष्ट्र चिंतन संवाद (बौद्धिक संवाद) कार्यक्रम टोली में सांसद शंकर लालवानी के साथ कमल बाघेला, घनश्याम शेर, विजय मालानी, संदीप जोशी और विशाल गिदवानी शामिल रहेंगे।

लोकतंत्र VS भीड़तंत्र-युवा संवाद कार्यक्रम

लोकतंत्र VS भीड़तंत्र-युवा संवाद कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, अनंत पंवार, डॉ. दीप्ति हाड़ा, रोहित चौधरी, निक्की राय, धीरज ठाकुर, अक्षांशु तिवारी

छात्रों की प्रतिस्पर्धा टोली

छात्रों की प्रतिस्पर्धा टोली में विधायक महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़, दीपक जैन टीनू और दीपेंद्र सिंह सोलंकी शामिल रहेंगे। इनके अलावा गोपाल गोयल, जवाहर मंगवानी, राजेश अग्रवाल (पम्प), अजय सेवानी, प्रतिपाल टोंग्या, मनीष बिसानी और नितेश अग्रवाल (कालू) को भी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, विशेषांक पत्रिकाओं की जिम्मेदारी आलोक दुबे को सौंपी गई है।

लोकतंत्र बचाओ टोली
लोकतंत्र बचाओ टोली

सोशल मीडिया योजना टोली

सोशल मीडिया योजना टोली में विक्की मित्तल, सुधा सुख्यानी और हर्षल शिंदे को शामिल किया गया है।

साहित्य वितरण टोली

साहित्य बांटने की जिम्मेदारी अशोक अधिकारी और तत्सम भट्ट को सौंपी गई है।

भाषण एवं मीडिया वक्तव्य टोली

भाषण और मीडिया में बयान देने की जिम्मेदारी वाली टोली में अजयसिंह नरूका, भारत पारख और राकेश शर्मा को शामिल किया गया है।

प्रचार सामग्री और ब्रांडिंग टोली

प्रचार सामग्री और ब्रांडिंग की जिम्मेदारी नागेश पंवार और पवन पंवार को दी गई है। वहीं, मीडिया प्रबंधन की टोली में सचिन बंसल, विशाल पाठक और पंकज फतेहचंदानी को शामिल किया गया है।

लोकतंत्र बचाओ टोली
लोकतंत्र बचाओ टोली
Tags:
  • अक्षय कांति बम
  • लोकतंत्र बचाओ
  • भीड़तंत्र हटाओ अभियान
  • इंदौर बीजेपी नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा
  • विधायक रमेश मेंदोला
  • विधायक गोलू शुक्ला
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल
  • राहुल गांधी
इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 105 करोड़ खर्च, नक्सली इलाके में कितना हुआ काम? जांच में उठे बड़े सवाल

By Harrison Masih

इंद्रावती टाइगर रिजर्व में 105 करोड़ खर्च, नक्सली इलाके में कितना हुआ काम? जांच में उठे बड़े सवाल
कोटा नहर हादसा: 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव, दुर्गा विसर्जन के दौरान पलटी थी नाव

By Ashish Bhardwaj

कोटा नहर हादसा: 18 घंटे बाद मिले चारों युवकों के शव, दुर्गा विसर्जन के दौरान पलटी थी नाव
एमपी के सरकारी कॉलेजों पर 486 करोड़ खर्च, 2 साल से 2,232 पदों पर भर्ती अटकी, यूट्यूब से पढ़ रहे छात्र

By Aman Vaishnav

एमपी के सरकारी कॉलेजों पर 486 करोड़ खर्च, 2 साल से 2,232 पदों पर भर्ती अटकी, यूट्यूब से पढ़ रहे छात्र
राजस्थान में तीन दिन साफ रहेगा मौसम, 24 अक्टूबर से फिर बारिश के आसार;पश्चिम में गर्मी का असर बरकरार

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में तीन दिन साफ रहेगा मौसम, 24 अक्टूबर से फिर बारिश के आसार;पश्चिम में गर्मी का असर बरकरार
जुड़वां भाइयों की हत्याकांड में मां और प्रेमी को किया गिरफ्तार, नाना-नानी को बताने वाले थे प्रेम संबंध का राज

By Ashish Bhardwaj

जुड़वां भाइयों की हत्याकांड में मां और प्रेमी को किया गिरफ्तार, नाना-नानी को बताने वाले थे प्रेम संबंध का राज
श्रीगंगानगर बॉर्डर पर ड्रोन से RDX की ड्रॉपिंग,पुलिस ने ही वांटेड को दिया मोबाइल; पंजाब के ग्रेनेड हमले से जुड़ा आरोपी

By Jyoti Mahender Bhardwaj

श्रीगंगानगर बॉर्डर पर ड्रोन से RDX की ड्रॉपिंग,पुलिस ने ही वांटेड को दिया मोबाइल; पंजाब के ग्रेनेड हमले से जुड़ा आरोपी
155 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट पैनल से पढ़ाई, 65 इंच की स्क्रीन से बदलेगा क्लासरूम का अंदाज

By Harrison Masih

155 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट पैनल से पढ़ाई, 65 इंच की स्क्रीन से बदलेगा क्लासरूम का अंदाज