हर बच्चा बनेगा SpaceX का मालिक? Elon Musk के अरबों डॉलर वाला प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

Sumit Kumar | Oct 19, 2026, 18:56 IST
Share
एलन मस्क के अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को SpaceX के शेयर मुफ्त देने का दावा चर्चा में है।
एलन मस्क के अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को SpaceX के शेयर मुफ्त देने का दावा चर्चा में है।

Elon Musk SpaceX Free Shares: सोचिए, किसी बच्चे को बिना पैसा खर्च किए बड़ी अंतरिक्ष कंपनी का शेयर मिल जाए। वह भी ऐसी कंपनी का, जिसके एक शेयर की कीमत वर्तमान में 146 डॉलर (13,851 रुपए) से ज्यादा है। एलन मस्क को लेकर भी ऐसा ही चौंकाने वाला दावा सामने आया है।

चर्चा है कि वे अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को SpaceX का एक-एक शेयर मुफ्त देंगे। आखिर क्या है इस कथित योजना की पूरी कहानी? आइए विस्तार से समझते हैं...

अमेरिका के 7.2 करोड़ बच्चों को मिलेगा मुफ्त शेयर?

टेस्ला और SpaceX के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला किसी नई कार, रॉकेट या अंतरिक्ष मिशन का नहीं, बल्कि कंपनी के शेयरों से जुड़ा है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मस्क वर्ष 2027 में अमेरिका के 18 साल से कम उम्र के प्रत्येक बच्चे को SpaceX का एक शेयर मुफ्त देंगे।

अमेरिका में इस आयु वर्ग के बच्चों की संख्या करीब 7.2 करोड़ बताई जाती है। इस हिसाब से योजना लागू होने पर इतने ही शेयर बांटने पड़ सकते हैं। हालांकि, मस्क की ऐसी किसी आधिकारिक घोषणा की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

अरबों डॉलर की होगी शेयरों की कीमत?

इस कथित योजना में सबसे दिलचस्प सवाल शेयरों की कुल कीमत को लेकर है। साझा किए गए एक शेयर बाजार के स्क्रीनशॉट में Space Exploration Technologies Corp का शेयर NASDAQ पर SPCX नाम से दिखाया गया है। इसमें 19 अक्टूबर 2026 को एक शेयर की कीमत 146.03 डॉलर (लगभग 13,851 रुपए) दर्ज है।

इस कीमत के आधार पर 7.2 करोड़ शेयरों का कुल मूल्य लगभग 10.51 अरब डॉलर बैठता है। वहीं, भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब 99 हजार करोड़ रुपए बैठती है।

शेयर बांटने के पीछे की पूरी कहानी क्या है?

शेयर (SpaceX Share) बांटने की इस चर्चा के पीछे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (artifical Intelligence) कंपनी Anthropic का नाम सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, Claude AI बनाने वाली कंपनी के सीईओ डारियो अमोदेई ने अपनी इक्विटी का कुछ हिस्सा सार्वजनिक हित में इस्तेमाल करने की बात कही थी।

बताया जा रहा है कि इसी पहल पर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने शेयरों को किसी फंड या संस्था के माध्यम से देने के बजाय सीधे आम लोगों तक पहुंचाने का विचार रखा। इसके बाद बच्चों को SpaceX में हिस्सेदारी देने की चर्चा शुरू हुई। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच संबंध की पुष्टि करने वाली मूल X पोस्ट उपलब्ध नहीं है।

SpaceX है क्या?

SpaceX अमेरिका की एक अंतरिक्ष कंपनी है। इसकी स्थापना एलन मस्क ने 2002 में की थी। कंपनी रॉकेट और अंतरिक्ष यान बनाती है। इसका मकसद अंतरिक्ष यात्रा को सस्ता और आसान बनाना है। SpaceX ने दोबारा इस्तेमाल होने वाले रॉकेट विकसित किए हैं। इसका Starlink प्रोजेक्ट सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सेवा देता है। वहीं, Starship प्रोजेक्ट चंद्रमा और मंगल मिशन के लिए विकसित किया जा रहा है।

स्पेसएक्स ने 12 जून 2026 को अपना IPO लॉन्च किया था। इसके जरिए कंपनी ने 85.7 अरब डॉलर जुटाए थे। आईपीओ (SpaceX IPO) के बाद कंपनी का मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया था।

कंपनी में कितनी है Elon Musk की हिस्सेदारी?

रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क के पास प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से SpaceX के लगभग 6.42 अरब शेयर होने का दावा है। इनमें अलग-अलग श्रेणियों के शेयर, ट्रस्ट के जरिए रखी गई हिस्सेदारी और स्टॉक ऑप्शन शामिल बताए गए हैं।

इसके अलावा कंपनी में मस्क के पास 82 प्रतिशत से अधिक वोटिंग पावर होने की बात कही गई है। हालांकि, इन आंकड़ों की पुष्टि कंपनी के आधिकारिक दस्तावेजों से नहीं हुई है।

अब सवाल है कि अगर बच्चों को मुफ्त शेयर दिए जाते हैं, तो वे आएंगे कहां से? मस्क अपनी हिस्सेदारी में से शेयर देंगे या कंपनी इसके लिए कोई अलग व्यवस्था करेगी? फिलहाल इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।

जियो की शुरुआत की कहानी: ईशा अंबानी ने बताई वो कॉलेज की छुट्टी जब खराब इंटरनेट ने बदली भारत की डिजिटल तस्वीर | Jio's Origin Story: Isha Ambani Reveals How a College Break and Poor Internet Changed India's Digital Landscape
Jio की शुरुआत कैसे हुई? ईशा अंबानी ने सुनाई आइडिया की कहानी, अब शेयर बाजार में लिस्टिंग की तैयारी
17 Oct 2026 ,
By Arohi Raj
इंटरनेट अटका, असाइनमेंट रुका और यहीं से शुरू हुई जियो की कहानी। आज जिस कंपनी के 50 करोड़ से ज्यादा वायरलेस ग्राहक हैं, उसके आइडिया के पीछे कॉलेज के दिनों का एक अनुभव था। 2009-10 में असाइनमेंट करते समय हुई इंटरनेट की परेशानी ने जियो की सोच को जन्म दिया। 2016 में आम लोगों के लिए लॉन्च हुआ।अब जियो IPO लाएगी।
इंटरनेट अटका, असाइनमेंट रुका और यहीं से शुरू हुई जियो की कहानी। आज जिस कंपनी के 50 करोड़ से ज्यादा वायरलेस ग्राहक हैं, उसके आइडिया के पीछे कॉलेज के दिनों का एक अनुभव था। 2009-10 में असाइनमेंट करते समय हुई इंटरनेट की परेशानी ने जियो की सोच को जन्म दिया। 2016 में आम लोगों के लिए लॉन्च हुआ।अब जियो IPO लाएगी।

क्या मुफ्त शेयर मिलने से अमीर बन जाएंगे बच्चे?

शेयर मिलने का मतलब यह नहीं है कि बच्चों के बैंक खाते में तुरंत पैसा पहुंच जाएगा। अगर उन्हें वास्तव में SpaceX में हिस्सेदारी मिलती है, तो वे कंपनी के शेयरधारक बन सकते हैं।

भविष्य में शेयरों की कीमत बढ़ने पर उनकी हिस्सेदारी का मूल्य भी बढ़ सकता है। वहीं, बाजार में गिरावट आने पर नुकसान की आशंका रहेगी। इसके अलावा नाबालिगों के नाम पर शेयर रखने और उनकी खरीद-बिक्री के लिए अमेरिकी नियमों का पालन करना होगा।

यानी बच्चों को इस योजना से कितना आर्थिक लाभ होगा, यह शेयर की वास्तविक कीमत और उसे रखने या बेचने की शर्तों पर निर्भर करेगा।

कब से मिलेंगे शेयर और कैसे करना होगा आवेदन?

दावों के मुताबिक, शेयर बांटने की योजना 2027 में शुरू हो सकती है। हालांकि, इसके लिए कोई तारीख तय होने की पुष्टि नहीं हुई है। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता और शेयर वितरण के तरीके को लेकर भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी स्पष्ट नहीं है कि अमेरिका में रहने वाले सभी बच्चों को इसका लाभ मिलेगा या केवल अमेरिकी नागरिकता वाले बच्चे पात्र होंगे।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या एलन मस्क सचमुच करोड़ों बच्चों को अपनी कंपनी का हिस्सेदार बनाने जा रहे हैं या यह केवल सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा है। इसका जवाब मस्क या SpaceX की आधिकारिक घोषणा के बाद ही मिल सकेगा।

(डिस्क्लेमर: खबर में बताई गई 99 हजार करोड़ रुपए की रकम शेयर के उपलब्ध मूल्य (19 अक्टूबर, 2026) के आधार पर निकाला गया अनुमान है। शेयर बाजार में कीमतें लगातार घटती-बढ़ती रहती हैं। इसलिए इन शेयरों की कुल कीमत में भी बदलाव हो सकता है। एलन मस्क की मुफ्त शेयर वितरण योजना की आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है। यह खबर उपलब्ध जानकारी और सामने आए दावों पर आधारित है।)
Tags:
  • anthropic
  • ipo
  • एलन मस्क
  • स्पेसएक्स
  • अमेरिका
  • स्पेसएक्स आईपीओ
  • शेयर बाजार
  • स्पेसएक्स शेयर
  • Elon Musk
  • SpaceX
Rajasthan Police Promotion: 52 इंस्पेक्टरों को डीएसपी बनाने के आदेश जारी, डीजीपी ने दी बधाई

By Mukesh Sharma

Rajasthan Police Promotion: 52 इंस्पेक्टरों को डीएसपी बनाने के आदेश जारी, डीजीपी ने दी बधाई
युवा वर्ष मानने से बदलेगी तस्वीर? क्योंकि MP में कुल 17 लाख बेरोजगार, 6 लाख इसी साल के

By Atul Dwivedi

युवा वर्ष मानने से बदलेगी तस्वीर? क्योंकि MP में कुल 17 लाख बेरोजगार, 6 लाख इसी साल के
कोरबा में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता, पुलिस जांच में जुटी

By Umeshwari Baghel

कोरबा में धर्मांतरण के आरोप पर बवाल, प्रार्थना सभा में पहुंचे बजरंग दल के कार्यकर्ता, पुलिस जांच में जुटी
आसमान से फूलों की बारिश, जमीन पर रंगोली! दशहरे पर बाबा महाकाल की सवारी का दिखेगा अद्भुत नजारा

By Amresh Kushwaha

आसमान से फूलों की बारिश, जमीन पर रंगोली! दशहरे पर बाबा महाकाल की सवारी का दिखेगा अद्भुत नजारा
राजस्थान यूनिवर्सिटी: छात्र राजनीति बंद, प्रोफेसरों की कुर्सी की राजनीति चालू, चहेतों के पास एक्स्ट्रा चार्ज!

By Mukesh Sharma

राजस्थान यूनिवर्सिटी: छात्र राजनीति बंद, प्रोफेसरों की कुर्सी की राजनीति चालू, चहेतों के पास एक्स्ट्रा चार्ज!
वरिष्ठ IAS अधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगने के सबूत मिले, 11 राज्यों में ठगी के तार; कानपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार

By VINAY VERMA

वरिष्ठ IAS अधिकारी की फर्जी आईडी बनाकर लोगों को ठगने के सबूत मिले, 11 राज्यों में ठगी के तार; कानपुर से 2 आरोपी गिरफ्तार
MP की बिजली कंपनियों का डिजिटल सिस्टम, चोरी रोकने के लिए ऐप, फिर भी शिकायतों पर एरर!

By Atul Dwivedi

MP की बिजली कंपनियों का डिजिटल सिस्टम, चोरी रोकने के लिए ऐप, फिर भी शिकायतों पर एरर!