Elon Musk का मिशन शुरू होते ही खत्म, एक सेकंड में हुआ 1568 करोड़ रुपए का नुकसान
Rohit Sahu | Updated:
elon musk
एलन मस्क के बड़े प्रोजेक्ट स्पेसएक्स का स्टारशिप मेगा-रॉकेट लॉन्च के तुरंत बाद विस्फोट हो गया। बहामास के तट पर मलबा गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है।
SpaceX के स्टारशिप (Starship) की आठवीं परीक्षण उड़ान (8th Test Flight) के दौरान बड़ा हादसा हुआ। लॉन्च के कुछ ही मिनटों बाद, स्टारशिप का स्पेसएक्स (SpaceX) से संपर्क टूट गया और यह हवा में ही विस्फोट कर गया। हालांकि, कंपनी इसे पूरी तरह असफल नहीं मान रही है। हालांकि दावा किया जा रहा इससे मस्क को लगभग 1568 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
SpaceX ने 7 मार्च 2025 को स्टारशिप की 8वीं परीक्षण उड़ान लॉन्च की थी। लॉन्च के शुरुआती क्षणों में सब कुछ सामान्य था और सुपर हेवी बूस्टर (Super Heavy Booster) ने सफलतापूर्वक स्टारशिप से अलग होकर समुद्र में लैंड किया। लेकिन, कुछ ही मिनटों बाद स्पेसएक्स और स्टारशिप के बीच संपर्क टूट गया, जिससे यह अनियंत्रित हो गया और अंतरिक्ष में प्रवेश करने से पहले ही विस्फोट हो गया।
हालांकि यह घटना अप्रत्याशित थी, लेकिन SpaceX ने इसे असफल करार नहीं दिया। कंपनी ने कहा कि उन्होंने इस परीक्षण के जरिए रॉकेट के Reusable Rocket System पर महत्वपूर्ण डेटा जुटाया है, जो भविष्य में मंगल (Mars) और चंद्रमा (Moon) मिशनों में मदद करेगा।
एलन मस्क ने "X" पर पोस्ट करते हुए लिखा कि स्टारशिप की यह उड़ान हमारे लिए एक बड़ा कदम थी। इससे हमें अपनी प्रणाली को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। हमने कई अहम डेटा प्राप्त किए हैं और अगले परीक्षण के लिए तैयार हैं।
जनवरी में हुए पिछले परीक्षण के दौरान ईंधन रिसाव से रॉकेट में आग लग गई थी, जिससे उसे नष्ट करना पड़ा। इस घटना के बाद स्पेसएक्स ने स्टारशिप के डिजाइन में कई सुधार किए, जिनमें फ्लैप्स, कंप्यूटर और ईंधन प्रणाली का उन्नयन शामिल था। इसके बावजूद, हालिया उड़ान असफल रही। अब कंपनी इस दुर्घटना की जांच करेगी और भविष्य की रणनीति तय करेगी।
SpaceX स्टारशिप को भविष्य में मंगल और चंद्रमा (Moon and Marse) पर इंसानों को भेजने के मिशनों के लिए विकसित कर रही है। कंपनी पुन: प्रयोग करने योग्य रॉकेट (Reusable Rocket) को ही मिशन में रखती है। जो रॉकेट ब्लास्ट हुआ है वह भी 100% रीयूज करने योग्य है, जिससे अंतरिक्ष यात्रा की लागत में भारी कमी आएगी। सुपर हेवी बूस्टर (Super Heavy Booster): इस उड़ान में बूस्टर का सफल परीक्षण हुआ, जिससे SpaceX को नई तकनीक पर काम करने में मदद मिलेगी।
स्टारशिप लॉन्च कुछ मिनटों बाद फटा
SpaceX का मेगा रॉकेट "स्टारशिप" (Starship) लॉन्च के कुछ ही मिनटों बाद संपर्क टूटने के कारण आसमान में ही फट गया। यह परीक्षण उड़ान टेक्सास के "बोका चीका" (Boca Chica) लॉन्च पैड से की गई थी। एलन मस्क (Elon Musk) ने इस घटना का वीडियो अपने आधिकारिक "X" हैंडल पर साझा किया और इसे भविष्य के मिशनों के लिए ‘महत्वपूर्ण कदम’ बताया।
कैसे हुआ हादसा?
Elon Musk को लगा बड़ा झटका, SpaceX का स्टारशिप रॉकेट लॉन्च के तुरंत बाद बना आग का गोला।#ElonMusk #SpaceX #Starship #Rocket #viralvideo #TheSootr | @elonmusk @SpaceX pic.twitter.com/Wd7pGfGBaY
— TheSootr (@TheSootr) March 7, 2025
SpaceX ने क्या कहा?
खबर यह भी...बाइडेन ने रोका था सुनीता विलियम्स का रेस्क्यू? एलन मस्क-एस्ट्रोनॉट की भिड़ंत से खुला राज
एलन मस्क का बयान
पिछली घटना के बाद किए गए थे बदलाव
मून और मार्स मिशन पर चल रहा काम
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
चेक बाउंस का मामला रफा-दफा करने के बदले मांगे थे एक लाख रुपए, पहली किस्त लेते ही लोकायुक्त ने की कार्रवाई
By Sandeep Kumar
एमपी की धरती पर भारत की बेटियों ने रचा इतिहास! चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीती एशियन चैंपियंस ट्रॉफी, लगाई खिताबी हैट्रिक
By Sumit Kumar
AI ब्लैकमेलिंग और ठगी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दीपक टंडन का साला कोमल चौबे गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज
By Umeshwari Baghel
शाहपुरा तालाब में अतिक्रमण पर NGT सख्त, टूटेगा 50 मीटर लंबा अवैध रास्ता, अधिकारियों को देना होगा हिसाब
By Sandeep Kumar
30 किलो गांजा केस में राजस्थान हाईकोर्ट सख्त, पुलिस जांच पर उठाए सवाल; आरोपी को जमानत
By Ashish Bhardwaj
Delimitation Bill: एमपी, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कितनी बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? कानून मंत्री ने शेयर किया नक्शा, समझिए परिसीमन का पूरा गणित
By Sumit Kumar
राजस्थान उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस ने 257 पद जीते, भाजपा 91 पर सिमटी; RLP ने भी दिखाई ताकत
By Raghvendra Singh Rathore