J&K Assembly Election : नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे चुनाव, सीट बंटवारा जल्द

Jitendra Shrivastava | Aug 22, 2024, 17:30 IST
Share
thesootr
thesootr

देश-दुनिया। राहुल गांधी और खरगे ने पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला से मुलाकात की और विधासनभा चुनाव को लेकर गठबंधन का ऐलान किया...

J&K Assembly Election : जम्मू कश्मीर में 90 सीटों पर चुनाव कराने को लेकर चुनाव आयोग की घोषणा के बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खरगे जम्मू कश्मीर पहुंचे। राहुल गांधी और खरगे ने पूर्व मुख्यमंत्री और जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला से मुलाकात की और विधासनभा चुनाव को लेकर गठबंधन का ऐलान किया। फारुख अब्दुल्ला ने कहा कि नेकां और कांग्रेस के गठबंधन को अंतिम रूप दे दिया गया है, जल्द ही सीट बंटवारे की लिस्ट प्रकाशित की जाएगी।

एक्स अकाउंट पर की गठबंधन की घोषणा

कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर गठबंधन की घोषणा की है इसमें लिखा है कि राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष खरगे ने नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला से बैठक की गई है। पोस्ट में लिखा है कि हमारी योजनाएं सही रास्ते पर हैं और हमें ये उम्मीद है कि हमारा गठबंधन अच्छा चलेगा। सीट बंटवारे को लेकर हमारे बीच विचार चल रहा है। आज शाम तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

हमें उम्मीद है कि हम फिर सत्ता में आएंगे

जम्मू-कश्मीर में होने वाला विधानसभा चुनाव कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) मिलकर लड़ेंगे। 22 अगस्त को विपक्ष के नेता राहुल गांधी और खरगे से चर्चा के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला ने घोषणा की। फारुख ने कहा कि जम्मू कश्मीर की सभी 90 सीटों पर दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। सीटों का बंटवारा भी आज रात तक फाइनल कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि हम फिर सत्ता में आएंगे। मुलाकात से पहले कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने श्रीनगर में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा दिलाना सबसे अहम है। यहां के लोगों से मेरा खून का रिश्ता है और हम उम्मीद करते हैं कि आप लोग हमारा साथ जरूर देंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • जम्मू कश्मीर
  • J&K Assembly Election
  • फारुख अब्दुल्ला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज