कृषि कानून पर BJP सांसद कंगना रनौत का यू-टर्न, दिए गए बयान पर जताया खेद
Raj Singh | Published:
the sootr
कंगना रनौत ने किसान बिल पर दिए अपने बयान पर खेद जताया है। उन्होंने अपना बयान वापस ले लिया है। सांसद द्वारा दिए गए बयान के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में गर्मी बढ़ गई थी।
किसान बिल पर कंगना रनौत के बयान पर काफी हंगामा हो रहा है। उन्होंने कहा था कि किसान बिल फिर से आना चाहिए, यह किसानों के हित में है। एक्ट्रेस और सांसद के इस बयान पर खूब बवाल मचा हुआ है। विवाद बढ़ता देख अब मंडी सांसद ने अपना बयान वापस ले लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कई बातें कही हैं।
कांग्रेस पार्टी से लेकर आम आदमी पार्टी तक सभी ने कंगना के किसान बिल वापस लाने वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि बीजेपी जानबूझकर सांसद से ये बयान दिलवा रही है। वहीं, बीजेपी ने भी कंगना के किसान बिल वापस लेने वाले बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि ये कंगना की निजी राय है। साथ ही ये बीजेपी के नजरिए का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।
ये भी खबर पढ़िए...कंगना रनौत के 'कृषि कानून वापस लाओ' वाले बयान से BJP का किनारा, कांग्रेस ने साधा निशाना
किसान बिल पर दिए गए बयान पर यू-टर्न लेते हुए कंगना ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें वे कहती नजर आ रही हैं कि बीते कुछ दिनों में मीडिया ने मुझसे कृषि कानूनों पर सवाल पूछे हैं। इस दौरान मैंने कृषि कानून को वापस लाने का सुझाव दिया था। मेरे इस बयान से कई लोग निराश हैं। जब कृषि कानून आया था तो कई लोगों ने इसका समर्थन किया था। लेकिन हमारे प्रधानमंत्री ने बड़ी संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ इस कानून को वापस ले लिया।
कंगना आगे कहती हैं कि हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि उनके शब्दों की गरिमा रखें। मुझे ये बात भी ध्यान रखना होगा कि मैं सिर्फ एक कलाकार नहीं हूं, बीजेपी की कार्यकर्ता भी हूं। मेरी राय अपनी नहीं होनी चाहिए, पार्टी का स्टैंड होना चाहिए। अगर मैंने अपने शब्दों और सोच से किसी को निराश किया है तो मैं खेद जताती हूं मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।
भाजपा ने झाड़ा पल्ला
ये भी खबर पढ़िए...कंगना रनौत के 'कृषि कानून वापस लाओ' वाले बयान से BJP का किनारा, कांग्रेस ने साधा निशाना
कंगना ने जताया खेद
Do listen to this, I stand with my party regarding Farmers Law. Jai Hind 🇮🇳 pic.twitter.com/wMcc88nlK2
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 25, 2024
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari