यूपी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 26 की मौत, शराबी ड्राइवर की लापरवाही से गईं जानें, जबकि खुद बच गया

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
यूपी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 26 की मौत, शराबी ड्राइवर की लापरवाही से गईं जानें, जबकि खुद बच गया

DELHI. कानपुर में घाटमपुर क्षेत्र के भीतरगांव में बड़ा हादसा हो गया है। भीतरगांव के भदेउना गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें 26 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस मामले में लापरवाही के चलते स्टेशन इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। बाहरी कानपुर के एसपी टीएस सिंह ने कहा कि जांच चल रही है। अगर कोई और भी दोषी पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।




कानपुर डीएम शनिवार रात हैलट अस्पताल पहुंचे। यहां गांववालों ने डॉक्टर के न होने की बात कही और हंगामा करने लगे।

कानपुर डीएम शनिवार रात हैलट अस्पताल पहुंचे। यहां गांववालों ने डॉक्टर के न होने की बात कही और हंगामा करने लगे।




यह है पूरा मामला



मरने वालों में सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी मुंडन से वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर राजू निषाद खुद चला रहा था। घटना में घायल एक महिला ने बताया कि वहां से चलने के बाद कुछ देर बाद रास्ते में एक देशी शराब का ठेका पड़ा। वहां पर ट्रैक्टर ट्रॉली रोकी गई और सभी पुरुषों ने शराब पी। इसके बाद राजू ने ट्रैक्टर तेजी से लहराकर चलाना शुरू कर दिया। महिला के मुताबिक कई बार उसे टोका भी गया पर माना नहीं। हरदेव बाबा मंदिर के पास पहुंचे ही थे तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और किनारे खड्ड में जा गिरा। बताया जा रहा है कि इसमें बारिश का पानी भरने के कारण यह तालाब के रूप में तब्दील हो चुका है। जबकि शराबी ड्राइवर बच गया है।




— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) October 1, 2022



राष्ट्रपति  ने घटना को लेकर जताया दुख



वहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू  ने ट्वीट करते हुए लिखा 'कानपुर में हुए सड़क हादसे में कई लोगों की मृत्यु के समाचार से बहुत व्यथित हूं। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।' 




गांव में एक-एक करके शवों को लाया गया। गांव में आस-पास के बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं।

गांव में एक-एक करके शवों को लाया गया। गांव में आस-पास के बड़ी संख्या में लोग जुट गए हैं।




प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया



पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि कानपुर में हुई दुर्घटना से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराए। हादसे को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मृतकों के परिजन को दो लाख की सहायता दिए जाने का ऐलान किया गया है। वहीं घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। 




कोरथा गांव में सभी शवों का एक साथ अंतिम संस्कार कराया जाएगा। अंतिम संस्कार के अर्थी तैयार करते लोग।

कोरथा गांव में सभी शवों का एक साथ अंतिम संस्कार कराया जाएगा। अंतिम संस्कार के अर्थी तैयार करते लोग।




दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद- सीएम योगी



कानपुर हादसे को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताते हुए कहा कि 'कानपुर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक है। डीएम एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर युद्धस्तर पर राहत व बचाव कार्य संचालित करने तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है। इस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है।'



कानपुर हादसे में मृतकों की सूची




  1. छोटू पुत्र राम दुलारे (12)


  • गीता सिंह पति शंकर सिंह ( 50)

  • मायावती पत्नी राम बाबू (50)

  • उषा पत्नी बृजलाल सिंह ( 45)

  • शिवम पुत्र कल्लू (4)

  • किरन पुत्री शिवनायक (15)

  • खुशी पुत्री पुन्तीलाल

  • सुनीता पुत्री रंपत निषाद (15)

  • पार्वती पत्नी सियाराम (65)

  • बिंदिया पुत्री राजू (3)

  • प्रीति पुत्री राजाराम (18)

  • सोनिका पुत्री राजाराम (18)

  • मनीषा पुत्री रामदुलारे (17)

  • अनिता देवी पति बीरेंद्र सिंह (35)

  • रामजानकी पत्नी छिद्दू (60)

  • रवि पुत्र शिवराम (10)

  • जानकी पुत्री कल्लू (5)

  • मिथिलेश पत्नी सफीक (50)

  • केशकली पति देशराज (40)

  • पलक पुत्री राम आधार (4)

  • अंजली पुत्री रामसजीवन (13)

  • शिवानी पुत्री राम खेलावन (12)

  • रानी पत्नी राम शंकर ( 50)

  • कलावती पत्नी रामदुलारे (50)

  • विनीता पत्नी कल्लू (36)

  • तारा देवी पत्नी केवट (50)



  • ट्रैक्टर चालक की नहीं मिल पाई है जानकारी



    उन्नाव से लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली कानपुर में पानी से भरे खेत में पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। ट्रैक्टर पलटने से लोग उसके अंदर दब गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और दम घुटने से उनकी जान चली गई। दुर्घटना की एक वजह जहां चालक का शराब के नशे में होना बताया जा रहा है, वहीं इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने से भी यह हादसा हुआ है। 

     


    26 killed in tractor-trolley overturning यूपी में सड़क दुर्घटना कानपुर हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 26 की मौत road accident in UP Kanpur accident