/sootr/media/media_files/V0bqvZ8NABj8QIGp5Jr6.jpg)
कानपुर पुलिस 8 पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में 33 साल की महिला की तलाश में छापेमारी कर रही है। यह घटना 3 जुलाई, 2020 की रात की है, जब बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार करने गए पुलिसकर्मियों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। मृतकों में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) देवेंद्र मिश्रा भी शामिल थी।
मनु पांडे का पता नहीं
कानपुर पुलिस अगले सप्ताह दो नाबालिग बच्चों की मां मनु पांडे के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर सकती है। वह बिकरू हत्याकांड मामले में अब भी वांछित एकमात्र आरोपी है। जब मनु पांडे उर्फ वर्षा का पता नहीं चला तो पुलिस ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया दिया। कोर्ट के निर्देश पर उसकी संपत्ति कुर्क कर ली गई।
ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आईं
मनु पांडे की भूमिका तब सामने आई जब कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग ऑनलाइन सामने आईं। जिसमें वह कथित तौर पर आरोपियों को पुलिस टीम का स्थान बता रही थी। उसे कथित तौर पर विकास दुबे से उसके साथियों को निर्देश देते हुए भी सुना गया था।
ये खबर भी पढ़ें...
मनु के ससुर प्रेम प्रकाश पांडेय, जो इसी मामले में आरोपी थे। उनको उसी रात पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। प्रेम प्रकाश, विकास दुबे के मामा थे। मनु का पति शशिकांत भी इस मामले में आरोपी है और जेल में बंद है। कानपुर के पुलिस उपायुक्त विजय ढुल ने कहा कि वे मनु पांडे का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।
क्या है मामला
मामला 3 जुलाई 2020 का है, जब बिकरू गांव में विकास दुबे के घर के पास पुलिस टीम पर हमला कर दिया था। पुलिस हत्या के प्रयास के एक मामले में विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई थी। जब टीम दुबे के घर के पास पहुंची तो हमलावरों ने छतों से उन पर गोलियां चला दीं, जिसमें आठ पुलिसकर्मी मारे गए। एफआईआर में नामजद 21 लोगों में से पुलिस ने विकास दुबे समेत छह आरोपियों को अगले हफ्तों में कथित मुठभेड़ों में मार गिराया।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक