समन पर केजरीवाल ने ईडी को भेजा जवाब, ये नोटिस गैर-कानूनी और राजनीति से प्रेरित, मध्यप्रदेश में चुनावी रोड शो में होंगे शामिल
Pratibha Rana | Nov 02, 2023, 24:00 IST
समन पर केजरीवाल ने ईडी को भेजा जवाब, ये नोटिस गैर-कानूनी और राजनीति से प्रेरित, मध्यप्रदेश में चुनावी रोड शो में होंगे शामिल
दिल्ली के शराब नीति घोटाले में पूछताछ के लिए जांच एजेंसी ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार (2 नवंबर) को पेश होने का समन जारी किया था।
New Delhi. दिल्ली के शराब नीति घोटाले में पूछताछ के लिए जांच एजेंसी ईडी ने सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार (2 नवंबर) को पेश होने का समन जारी किया था। अब खबर आई है कि केजरीवाल ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। आम आदमी पार्टी (आप) के सूत्रों के मुताबिक, केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रैली करेंगे। हालांकि गुरुवार सुबह करीब 9 बजे केजरीवाल ने ईडी को जवाब भेजा था कि ये नोटिस गैर-कानूनी और राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा, ये नोटिस भाजपा के कहने पर भेजा गया है ताकि मुझे चार राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाने से रोका जा सके। ईडी को ये नोटिस वापस लेना चाहिए।
मालूम हो, ईडी ने 30 अक्टूबर को केजरीवाल को पूछताछ के लिए आने का समन भेजा था। केजरीवाल के पूछताछ के लिए जाने की संभावनाओं के बीच दिल्ली विधानसभा के स्पीकर रामनिवास गोयल ने उनके घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। केजरीवाल के 10 बजे राजघाट जाने की भी संभावना थी। इसे लेकर राजघाट पर पुलिस बल को तैनात किया गया।
मालूम हो, दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने एक दिन पहले मंगलवार (31 अक्टूबर) को दावा किया था कि 2 नवंबर को ईडी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है। केजरीवाल के बाद I.N.D.I.A गठबंधन के दूसरे नेता भी गिरफ्तार होंगे। अगला नंबर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, केरल के सीएम पी विजयन, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का है। ऐसे में राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि केजरीवाल गिरफ्तारी की आशंका के चलते ईडी के सामने पेश नहीं हुए।
आतिशी ने कहा, पीएम मोदी को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। भाजपा को पता है कि वह चुनाव में आप को नहीं हरा सकती है। इसलिए आप के सीनियर नेताओं को एक-एक कर जेल में डाला जा रहा है। आतिशी ने कहा कि मोदी को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है।
इसी साल अप्रैल में शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सीबीआई ने अपने ऑफिस में करीब साढ़े 9 घंटे तक पूछताछ की थी। वे सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर एजेंसी के ऑफिस पहुंचे थे और रात 8:30 बजे एजेंसी के ऑफिस से बाहर आए।
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मध्यप्रदेश के सिंगरौली में गुरुवार (2 नवंबर) को दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का रोड शो करेंगे। जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल थोड़ी देर में अपने घर से मध्य प्रदेश के लिए रवाना होंगे। पुलिस उनकी हर मूवमेंट पर नजर रख रही है।
राजघाट पर बढ़ाई गई सुरक्षा
क्या केजरीवाल गिरफ्तारी की आशंका से डरे!
आतिशी ने कहा, पीएम मोदी को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है। भाजपा को पता है कि वह चुनाव में आप को नहीं हरा सकती है। इसलिए आप के सीनियर नेताओं को एक-एक कर जेल में डाला जा रहा है। आतिशी ने कहा कि मोदी को अरविंद केजरीवाल से डर लगता है।
अप्रैल में सीबीआई ने केजरीवाल से साढ़े 9 घंटे पूछताछ की थी
आज मध्य प्रदेश में रोड शो करेंगे सीएम केजरीवाल और भगवंत मान
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari