इस्तीफे वाली बात से पलटे मंत्री सुरेश गोपी, बोले - कैबिनेट मंत्री पद छोड़ने की बात गलत

Deeksha Nandini Mehra | Jun 10, 2024, 16:13 IST
Share
इस्तीफे वाली बात से पलटे मंत्री सुरेश गोपी
इस्तीफे वाली बात से पलटे मंत्री सुरेश गोपी

सुरेश गोपी ने कहा मीडिया प्लेटफॉर्म गलत खबर फैला रहे हैं कि मैं मोदी सरकार के मंत्रिपरिषद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। यह पूरी तरह गलत है। वह केरल के लिए काम करने को प्रतिबद्ध हैं।

Suresh Gopi Statement : मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में राज्यमंत्री बने सुरेश गोपीने सोमवार को मंत्री पद छोड़ने वाली खबरों को गलत बताया है। सुरेश ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया X पर लिखा, 'कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म गलत खबर फैला रहे हैं कि मैं मोदी सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने जा रहा हूं। यह पूरी तरह गलत है। मोदीजी के नेतृत्व में हम केरल के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

दरअसल शपथ ग्रहण समारोह के बाद एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देते हुए सुरेश गोपी के हवाले से दावा किया था कि वे मंत्री नहीं बनना चाहते हैं और एक सांसद के रूप में काम करेंगे। एक्टर से राजनेता बने गोपी ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद कहा था कि वे फिल्म इंडस्ट्री नहीं छोड़ेंगे क्योंकि एक्टिंग उनका जुनून है। उनके पास पहले से ही कुछ फिल्म प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। गोपी केरल से भाजपा के पहले सांसद हैं। उन्होंने त्रिशूर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था और CPI के सुनील कुमार को करीब 75 हजार वोटों से हराया है।

केरल से दो नेताओं को मोदी कैबिनेट में जगह मिली

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी का मुख्य चुनावी मुद्दा था कि त्रिशूर के लिए एक केंद्रीय मंत्री, मोदी की गारंटी। गोपी केरल से भाजपा के दो उम्मीदवारों में से एक थे। दूसरे नेता जॉर्ज कुरियन हैं, जिन्हें भी राज्य मंत्री के रूप में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

BJP सांसद सुरेश गोपी

Tags:
  • सुरेश गोपी
  • BJP सांसद सुरेश गोपी
  • Suresh Gopi Statement
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

By Sandeep Kumar

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल

By Ramanand Tiwari

अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई

By Sandeep Kumar

एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

By Ramanand Tiwari

भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!
mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान

By Sanjay Dhiman

mp top news: खबरें काम की, क्या गुजरात की तरह एमपी में भी होगी शराबबंदी? बालाघाट के लिए 400 करोड़ का डेवलपमेंट प्लान
10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी

By Ramanand Tiwari

10 दिन हेलमेट पर सख्ती, फिर क्या? मध्य प्रदेश में सड़क सुरक्षा कब बनेगी रोज की ड्यूटी
RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में

By Umeshwari Baghel

RTE सीटों में भारी कटौती: छत्तीसगढ़ में 85 हजार से घटकर 26 हजार हुईं सीटें, 59 हजार बच्चों का भविष्य अधर में