कोलकाता रेप मर्डर केस : आरजी कर की प्रिंसिपल से CBI ने की पूछताछ

Jitendra Shrivastava | Aug 16, 2024, 24:21 IST
Share
thesootr
thesootr

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में रेजिडेंट डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रिंसिपल का घेराव कर रहे कॉलेज के छात्रों से प्रिंसिपल को सीबीआई ने बचाया और पूछताछ की...

कोलकाता रेप-मर्डर केस : कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में छात्रा की रेप और हत्या के मामले में सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी है। गुरुवार, 15 अगस्त को सीबीआई की दो टीम आरजी कर हॉस्पिटल पहुंची और अस्पताल की प्रिंसिपल सुहृता पाल से पूछताछ की। इस बीच गुरुवार को साढ़े दस बजे सीबीआई टीम अपनी गाड़ी से प्रिंसिपल को ले गई।

संदीप घोष ने आरजी कर के प्रिंसिपल पद से दिया था इस्तीफा

सीबीआई की टीम जिस समय प्रिंसिपल को ले गई उस समय ऐसा माना जा रहा था कि सीबीआई उनसे मुख्यालय में पूछताछ करेगी, लेकिन सीबीआई की टीम ने प्रिंसिपल को सीजीओ कॉम्प्लेक्स ले जाने के बाद छोड़ दिया। इसके बाद वह अपनी कार से घर के लिए रवाना हो गईं। जूनियर डॉक्टर की रेप और हत्या के मामले पर बवाल होने के बाद संदीप घोष ने आरजी कर के प्रिंसिपल पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के कुछ घंटों के बाद संदीप घोष को कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल नियुक्त कर दिया गया था, लेकिन बाद में कोर्ट की आपत्ति ली तो उन्हें छुट्टी पर भेज दिया।

प्रिंसिपल सुह्रता पाल से की पूछताछ

स्वास्थ्य भवन के ओएसडी की जिम्मेदारी संभाल रही प्रिंसिपल सुहृता पाल को आरजी कर के प्रमुख के रूप में संदीप घोष की जगह नियुक्त किया गया। अब तक कॉलेज की प्रिंसिपल नियुक्त करने के बाद उन्हें लगातार विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ रहा था। सीबीआई ने उनसे पूछताछ की। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के प्रदर्शनकारियों छात्रों सुरक्षा की मांग को लेकर प्राचार्य का घेराव कर विरोध जताया। आंदोलनकारी रेजिडेंट डॉक्टरों ने आरजी कर निदेशक के कार्यालय में भी ताला जड़ दिया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीबीआई
  • रेजिडेंट डॉक्टर्स
  • कोलकाता रेप मर्डर केस
  • आरजी कर मेडिकल कॉलेज
अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया

By Aman Vaishnav

अश्लील वीडियो कॉल और यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे इंद्रदेव महाराज पर एक्शन, अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से हटाया
जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या, फिल्मी अंदाज में किया पीछा और कुल्हाड़ी-डंडों से उतारा मौत के घाट

By Jageshwar Prasad

जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या, फिल्मी अंदाज में किया पीछा और कुल्हाड़ी-डंडों से उतारा मौत के घाट
MP Exam 2026: एमपी में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा टली, अब 10 जनवरी को होगा एग्जाम, पुलिस भर्ती में भी राहत

By Kaushiki

MP Exam 2026: एमपी में नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा टली, अब 10 जनवरी को होगा एग्जाम, पुलिस भर्ती में भी राहत
अमित बघेल ने किया कोर्ट में सरेंडर : तीन महीने बाद खत्म हुई अंतरिम जमानत, 14 मामलों में आगे की सुनवाई

By Umeshwari Baghel

अमित बघेल ने किया कोर्ट में सरेंडर : तीन महीने बाद खत्म हुई अंतरिम जमानत, 14 मामलों में आगे की सुनवाई
एमपी के सीनियर आईपीएस अफसर ने खुद को डीजीपी की रेस से किया अलग, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा

By Aman Vaishnav

एमपी के सीनियर आईपीएस अफसर ने खुद को डीजीपी की रेस से किया अलग, प्रदेश में पहली बार हुआ ऐसा
सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!

By Mukesh Sharma

सांगानेर में जहरीले पानी का तांडव, 30 साल में दर्जनों अदालती आदेश.. फिर भी घुट रहा जिंदगी का गला!
महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर

By Umeshwari Baghel

महादेव सट्टा केस: 4 अफसरों को CBI का समन, दिल्ली में होगी पूछताछ, आज कोर्ट में पेश होगा सौरभ चंद्राकर